Subscribe for notification
शिक्षा

Today History 18 January: मधुशाला लिखने वाले हरिवंश राय बच्चन का आज के दिन हुआ था निधन

दिल्लीः 18 जनवरी यानी प्रसिद्ध कवि हरिवंश राय बच्चन की पुण्यतिथि है। उनका निधन 18 जनवरी 2003 को मुंबई में हुआ था। मौजूदा समय में बहुत से लोग हरिवंशराय बच्चन को अमिताभ बच्चन के पिता के रूप में जानते हैं, लेकिन अमिताभ के जन्म से कई साल पहले उनकी गिनती हिंदी साहित्य के सबसे लोकप्रिय कवियों में होने लगी थी। आज उनकी पुण्यतिथि है।

हरिवंश राय बच्चन का जन्म 27 नवंबर 1907 को एक कायस्थ परिवार में हुआ। वह पिता प्रताप नारायण श्रीवास्तव और मां सरस्वती देवी के बड़े बेटे थे। उन्हें बचपन में प्यार से बच्चन कहा जाता था। बाद में हरिवंश ने अपने नाम से श्रीवास्तव हटाकर बच्चन लगा दिया और इसी नाम से मशहूर हुए।

कहा जाता है कि उनकी कालजयी रचना मधुशाला जब प्रकाशित हुई तो पाठकों ने अनुमान लगाया था कि इसका रचयिता तो शराब के नशे में चूर रहता होगा, लेकिन हकीकत ये है कि हरिवंशराय बच्चन ने ताउम्र शराब को हाथ नहीं लगाया।

हरिवंशराय बच्चन को तरह-तरह की कलम जमा करने का शौक था और अपने इस शौक को पूरा करने के लिए वे किसी भी हद तक जा सकते थे। बच्चन अपनी आत्मकथा ‘दशद्वार से सोपान तक’ में लिखते हैं, ‘कोई अच्छी कलम देखकर उसे किसी न किसी तरह हथियाने की मेरे मन में ललक उठती है। मोल और मांगे से न मिले, तो चुराने में भी संकोच न करूंगा। मेरे बेटे जब विदेश जाते हैं तो पूछते हैं कि आपके लिए क्या लाएं। मैं कहता हूं, कोई नए तरह का कलम निकला हो, तो ले आना और वे ले आते हैं। मेरे पास कलमों का अच्छा भंडार है और मैं उसे कंजूस के धन की तरह रखता हूं।’

एनकाउंटर में मारा गया वीरप्पनः चंदन तस्कर वीरप्पन का जन्म 18 जनवरी 1952 को कर्नाटक के गांव गोपिनाथम में हुआ था। उसने 184 लोगों की हत्या की, जिसमें 97 पुलिसवाले थे। उसे पकड़ने के लिए सरकार ने 5 करोड़ रुपए का इनाम रखा था। साल 2003 में विजय कुमार को STF चीफ बनाया गया था। विजय कुमार ने STF चीफ बनते ही वीरप्पन को पकड़ने की रणनीति तैयार की। उन्होंने वीरप्पन की गैंग में अपने आदमी शामिल करा दिए।

एक साल बाद 18 अक्टूबर 2004 को वीरप्पन अपनी आंख का इलाज कराने जा रहा था। पपीरपट्टी गांव में उसके लिए एंबुलेंस खड़ी थी। वह उसमें सवार हो गया। एंबुलेंस पुलिस की ही थी और उसे STF का आदमी चला रहा था। पुलिस बल रास्ते में पहले से मौजूद था। अचानक ड्राइवर ने एंबुलेंस रोकी और उतरकर भाग गया। वीरप्पन कुछ समझ पाता, उससे पहले ही पुलिस ने उसे घेरकर एनकाउंटर कर दिया। एनकाउंटर 20 मिनट तक चला था। आइए एक नजर डालते हैं देश और दुनिया में 18 जनवरी को घटित हुईं महत्वपूर्ण घटनाओं पर…

1778: जेम्स कुक ‘हवाई द्वीप समूह’ की खोज करने वाले पहले यूरोपियन बने।
1782: अमेरिकी राजनेता डेनियल वेब्सटर का जन्म।
1886: इंग्‍लैंड में हॉकी एसोसिएशन का गठन हुआ।
1866: ‘वेसले कॉलेज’ की मेलबर्न में स्थापना की गयी।
1886: इंग्‍लैंड में हॉकी एसोसिएशन का गठन हुआ।
1896:‘एक्सरे मशीन’ का पहला प्रदर्शन किया गया।
1912: ब्रिटिश यात्री रॉबर्ट फाल्कन स्कॉट और चार अन्य लोग दक्षिणी ध्रुव पर पहुंचे।
1919: ‘बेंटले मोटर्स लिमिटेड’ की स्थापना।
1930: रवीन्द्रनाथ टैगोर ने साबरमती आश्रम की यात्रा की।
1945: सोवियत संघ की सेना पोलैंड के शहर कराकोव पहुंची और जर्मनी को वहां से पीछे हटने पर मजबूर किया।
1951: नीदरलैंड में झूठ पकड़ने वाली मशीन का पहली बार इस्तेमाल।
1952: मिस्र में ब्रिटेन विरोधी दंगे भड़के।
1955: उर्दू के मशहूर लेखक और कवि सआदत हसन मंटो का निधन हुआ।
1959: महात्मा गांधी की सहयोगी मीरा बेन (मैडलिन स्लैड) ने भारत छोड़ा।
1960: अमेरिका तथा जापान ने संयुक्त रक्षा समझौता किया।
1962: अमेरिका ने नेवादा में परमाणु परीक्षण किया।
1963: फ्रांस ने यूरोपीय साझा बाजार से ब्रिटेन को अलग करने की वकालत की।
1968: अमेरिका और तत्कालीन सोवियत रूस परमाणु हथियारों पर नियंत्रण के लिए एक संधि के प्रारूप पर सहमत हुए।
1968: तत्कालीन सोवियत रूस ने पूर्वी कजाखस्तान में परमाणु परीक्षण किया।
1976: फ्रांस ने जासूसी के आरोप में 40 सोवियत अधिकारियों को देश से निष्कासित किया।
1989: चेकोस्लोवाकिया में लाखों लोगों ने आजादी और मानवाधिकार के समर्थन में प्रदर्शन किया।
1991: ईस्‍टर्न एयरलाइन को आर्थिक कारणों से बंद कर दिया गया।
1995: आज ही के दिन याहू डॉट कॉम का डोमेन बनाया गया।
1996:आंध्र प्रदेश के मुख्‍यमंत्री रहे एनटी रामाराव का निधन हुआ।
1997:‘नफीसा जोसेफ’ मिस इंडिया बनीं।
2001: लारेंट काविला की हत्या के बाद उसके पुत्र ने कांगों की सत्ता सम्भाली।
2002: अमेरिका भारत को अत्याधुनिक हथियार देने को राजी।
2002: पश्चिम अफ्रीकी देश सियरा लियोन में गृह युद्ध समाप्त।
2003: हिन्दी भाषा के प्रसिद्ध कवि और लेखक हरिवंश राय बच्चन का निधन।
2006: अमेरिका में इच्छा मृत्यु पर सुप्रीम कोर्ट ने मुहर लगायी।
2007: विश्व की सबसे वृद्ध महिला जूली विनफ्रेड बर्टरंड का कनाडा में निधन।
2012: प्रसिद्ध संगीतकार एंथनी गोन्सालवस का निधन।
2013: जानीमानी भारतीय अभिनेत्री दुलारी का निधन।
2013: मोगादिशु की लड़ाई पहली बार अमेरिका ने आधिकारिक तौर पर सोमालिया की नई सरकार के साथ खुले राजनयिक संबंध के रूप में मान्यता दिए जाने की घोषणा की।
2013: नासा द्वारा पहली बार लेजर संचार हासिल किया गया है। वैज्ञानिक ने अंतरिक्ष यान या चंद्रमा को काटकर चन्द्रमा टोही के लिए लियोनार्डो दा विंची की ‘मोना लिसा’ की तस्वीर को सफलतापूर्वक बीम किया।
2014: ब्रिस्टल के लुईस क्लार्क उत्तरी ध्रुव पर नजर रखने वाले सबसे कम उम्र के 16 वर्षीय व्यक्ति बने।

General Desk

Recent Posts

रूसी हथियारों का बाजार हथिया रहा भारत, सस्ता कर्ज और लंबे समय तक के लिए दे रहा है कर्ज, ब्राजील-अर्जेंटीना समेत 20 देशों में भेजे डिप्लोमैट

दिल्लीः हथियार खरीदने वाले देशों को भारत सस्ते और लंबे समय तक के लिए कर्ज देने की पेशकश कर रहा…

11 hours ago

कौन बनेगा बीजेपी का नया राष्ट्रीय अध्यक्ष, पीएम आवास पर हुई बैठक, एक हफ्ते में हो सकता है नड्डा के उत्तराधिकार का फैसला

दिल्लीः बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष के चुनाव को लेकर गतिविधियां तेज हो गई हैं। इस सिलसिले में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी…

12 hours ago

कंबल ओढ़ने पर हो जाएंगे मजबूर, बस फॉलो करें ये टिप्स, आपका कुलर देगा AC को टक्कर

दिल्लीः गर्मियों का मौसम शुरू हो गया है। ऐसे में लोग भीषण गर्मी से बचने के लिए उपाय करने लगे…

4 days ago

‘एक सभ्य समाज की क्या है पहचान, जानिये ‘ बाबा साहब भीमराव अंबेडकर के दमदार विचार

दिल्लीः  कल यानी सोमवार 14 अप्रैल को डॉ बीआर आंबेडकर की जयंती है। उनके विचार आज भी लोगों में जोश…

4 days ago

जलियांवाला बाग हत्याकांड की बरसीः बॉलीवुड की इन फिल्मों ने रुपहले पर्दे पर इतिहास के इस दर्दनाक दृश्य को उकेरा

दिल्लीः 13 अप्रैल है और आज का दिन भारतीय इतिहास में एक ऐसे दिन के तौर पर शामिल हो, जिसे…

4 days ago

कोलकाता हाईकोर्ट ने मुर्शिदाबाद में केंद्रीय बलों की तैनाती का दिया आदेश, वक्फ कानून के खिलाफ हिंसा में तीन लोगों के मारे जाने की सूचना

कोलकाता: कलकत्ता हाईकोर्ट ने मुर्शिदाबाद के अशांत क्षेत्रों में केंद्रीय बलों की तैनाती का आदेश दिया है। बीजेपी नेता सुवेंदु…

5 days ago