Subscribe for notification
खेल

हैदराबाद में Shubman Gill का तूफानः खेली 208 रन की पारी, दोहरा शतक जड़ने वाले सबसे युवा खिलाड़ी बने

स्पोर्ट डेस्कः हैदराबाद में शुभमन गिल के तूफान ने बुधवार न्यूजीलैंड के गेंदबाजों हालत पतली कर दी। हैदराबाद के राजीव गांधी स्टेडियम में गिल ने अपने वनडे करियर की बेस्ट पारी खेली। वे 50वें ओवर में 149 गेंदों में 208 रन बनाकर आउट हुए। इसके साथ ही वनडे में दोहरा शतक जमाने वाले गिल 5वें भारतीय खिलाड़ी बन गए। गिल से पहले रोहित शर्मा, ईशान किशन, वीरेंद्र सहवाग और सचिन तेंदुलकर वनडे में दोहरा शतक जड़ चुके हैं। बात अगर दुनिया भर के बल्लेबाजों की करें तो वनडे में 10वीं बार दोहरा शतक आया है। भारत के अलावा बाकी 3 शतक अलग-अलग देशों के खिलाड़ियों ने बनाए।

शुभमन गिल ने हैदराबाद में कई रिकॉर्ड अपने नाम दर्ज किए। मसलन गिल दोहरा शतक जमाने वाले दुनिया के सबसे युवा खिलाड़ी भी बन गए हैं। उन्होंने 23 साल 132 दिन की उम्र में यह कारनामा किया है। इससे पहले यह रिकॉर्ड ईशान किशन के नाम था।

पिछले साल के आखिरी महीने में ईशान किशन ने बांग्लादेश के खिलाफ तूफानी दोहरा शतक जड़ा था और वह वनडे में दोहरा शतक बनाने वाले सबसे कम उम्र के बल्लेबाज भी थे, लेकिन, उनका रेकॉर्ड महज 39 दिनों तक ही कायम रहा। उनका रिकॉर्ड शुभमन गिल ने, 23 साल और 132 दिन की उम्र में दोहरा शतक बनाकर तोड़ा है ।

गिल के दोहरे शतक की सबसे खास बात है कि यह हैदराबाद की उस पिच पर आया, जहां स्ट्रोक्स खेलना आसान नहीं था। इसका अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि टीम के लिए दूसरा सर्वाधिक स्कोर कप्तान रोहित शर्मा का था, जिन्होंने 38 गेंदों पर 34 रन बनाए।

भारत के आठ खिलाड़ी आउट हुए। इसमें शुभमन के अलावा सिर्फ सूर्यकुमार यादव का स्ट्राइक रेट 100 से अधिक था। यहां तक हार्दिक पंड्या जैसे हिटर भी 38 गेंद खेलने के बाद सिर्फ 28 रन बना पाए। हालांकि, वह दुर्भाग्यशाली रहे और थर्ड अंपायर के गलत फैसले का शिकार होकर पवीलियन लौटे।

वहीं, गिल ने मैदान के चारों तरफ शॉट खेलकर मनमाने तरीके से रन बटोरे। आखिरी ओवर में हेनरी शिपले की गेंद पर ग्लेन फिलिप्स को कैच थमाने से पहले उन्होंने कुल 149 गेंदों का सामना किया और 208 रन बनाए। इनमें 19 चौके और 9 छक्के शामिल हैं। उन्होंने अपना दोहरा शतक लगातार तीन छक्के जड़कर पूरा किया।

शुभमन ने अपनी काबिलियत 2018 के अंडर19 वर्ल्ड कप में ही दिखा दी थी। उन्हें हमेशा भविष्य का माना गया। उन्होंने अपने वनडे करियर की सिर्फ 19वीं पारी में दिखा दिया कि वह लंबी रेस के घोड़े हैं। गिल ने न सिर्फ दोहरा शतक बनाया, बल्कि विराट कोहली और शिखर धवन का सबसे कम पारियों में 1 हजार रन बनाने का भारतीय रेकॉर्ड भी तोड़ा।

शुभमन गिल वनडे में सबसे तेज गति से 01 हजार रन बन गए हैं। आपको बता दें कि विराट और धवन ने जहां 01 हजार रन बनाने के लिए 24 पारियां ली थीं, वहीं गिल ने यह कारनामा महज 19 पारियों में कर दिखाया। गिल अब सबसे तेज 01 हजार वनडे रन बनाने वाले संयुक्त रूप से दूसरे बल्लेबाज हैं। सबसे तेज 01 हजार रन बनान का रिकॉर्ड बनाने का पाकिस्तान के फखर जमान के नाम है, जिन्होंने सिर्फ 18 पारियां ली थी। गिल के अलावा पाकिस्तान के इमाम उल हक ने 19 पारियों में 01 हजार रन बनाए हैं।

General Desk

Recent Posts

हमारे कृषि उत्पादों पर 100 फीसदी टैरिफ वसूलता है भारत, अब होगा जैसा को तैसा का व्यवहारः अमेरिका

वाशिंगटनः अमेरिका ने भारत के साथ जैसा को तैसा व्यवहार करने की धमकी दी है। अमेरिका ने कहा है कि…

1 day ago

सलमान खान की ईद पार्टी में सेलेब्स का जमावड़ा:सोनाली बेंद्रे, सोनाक्षी, रितेश-जेनेलिया समेत कई सितारे पहुंचे

मुंबईः बॉलीवुड के दबंग खान यानी सलमान खान इन दिनों अपनी फिल्म सिकंदर को लेकर चर्चा में हैं। इसी बीच…

1 day ago

12 लाख रुपये तक की कमाई कर मुक्त: रेंट से होने वाली इनकम पर TDS छूट दोगुनी, जानें आज से बदल रहे हैं कौन-कौन से नियम

दिल्लीः आज एक अप्रैल है और आज से नया बजट लागू हो जाएगा। सीधे शब्दों में कहें, तो एक फरवरी…

1 day ago

महज एक लाख रुपये में घर लाएं Maruti WagonR, पढ़िए इस कार के बारे में सबकुछ

दिल्लीः भारतीय बाजार में मारुति सुजुकी की वैगनआर ने धूम मचा रखी है। Maruti WagonR ने फरवरी 2025 में तो…

4 days ago

म्यांमार में तबाही के मंजरः विनाशकारी भूकंप के 24 घंटे बाद भी मलबे से निकाले जा रहे हैं शव, अब तक 1,644 की मौत

नेपीदाः म्यांमार में भूंकप से मची तबाही का मंजर दिल दहला रहे है। यहां विनाशकारी भूकंप के झटके महसूस किये…

4 days ago

Chaitra Navratri 2025: कलश स्थापना के हैं दो शुभ मुहूर्त, जानें पूजा विधि

दिल्ली:  आज चैत्र मास के शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा है। आज से चैत्र नवरात्रि की शुरुआत हो रही है। देशभर…

4 days ago