Subscribe for notification
ट्रेंड्स

Assembly Elections: चुनाव आयोग ने तारीखों का किया ऐलान, त्रिपुरा में 16 फरवरी तथा मेघालय और नागालैंड में 27 फरवरी को होगी वोटिंग

दिल्लीः देश के तीन राज्यों त्रिपुरा, मेघालय और नागालैंड में विधानसभा चुनाव के लिए बिगुल बज चुका है। चुनाव आयोग ने बुधवार को इन तीनों राज्यों में होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए तारीखों का ऐलान कर दिया। चुनाव आयोगने बताया कि त्रिपुरा में 16 फरवरी को मतदान होगा। वहीं, मेघालय और नागालैंड में 27 फरवरी को वोटिंग होगी। सभी राज्यों के नतीजों का ऐलान 2 मार्च को होगा। इन तीनों राज्यों के चुनावों की एक दिलचस्प बात यह है कि सभी राज्यों में बहुमत का आंकड़ा 31 है।

मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने बताया कि तीनों राज्यों में महिला वोटरों की भागीदारी ज्यादा है और यहां चुनावी हिंसा भी ज्यादा नहीं होती। हम यहां पर निष्पक्ष चुनाव के लिए प्रतिबद्ध हैं।

उन्होंने बताया कि तीनों राज्यों में 9 हजार 125 पोलिंग स्टेशन बनाए गए हैं। बात ग्रामीण इलाकों की करें,  तो 2018 के मुकाबले 82% ज्यादा पोलिंग स्टेशन बनाए गए हैं। तीनों राज्यों में 376 पोलिंग स्टेशन महिला स्टाफ संभालेंगे।

वहीं, तीनों राज्यों में 62.8 लाख वोटर्स हैं। इनमें 31.47 लाख महिला मतदाता हैं। वहीं 80 साल से ज्यादा की उम्र वाले 97 हजार वोटर्स हैं, जबकि 1.76 लाख फर्स्ट टाइम वोटर्स हैं।

आपको बता दें कि 2024 में लोकसभा चुनाव होगा। इससे पहले पूर्वोत्तर के राज्यों त्रिपुरा, मेघालय और नागालैंड सहित देश के 09 राज्यों में इसी साल यानी 2023 में विधानसभा चुनाव होंगे। नॉर्थ ईस्ट के बाद अप्रैल या मई में कर्नाटक में भी विधानसभा चुनाव कराए जाने की संभावना है।

इसके अलावा 40 सदस्यों वाली मिजोरम विधानसभा का कार्यकाल भी इसी साल 17 दिसंबर को खत्म हो रहा है, जबकि मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, राजस्थान और तेलंगाना में जनवरी 2024 में अलग-अलग तारीखों पर कार्यकाल खत्म होगा।

मेघालय विधानसभा में कुल सीटें हैं और बहुत का आंकड़ा 60 है। 2018 में मेघालय में 59 सीटों पर चुनाव हुए थे। कांग्रेस ने सबसे ज्यादा 21 सीटें जीती थीं। BJP को यहां महज 2 सीटें ही मिल सकी थीं। नेशनल पीपुल्स पार्टी (एनपीईपी) को 19 सीटें मिली थीं। इसने पीडीएफ और एचएसपीडीपी के साथ मिलकर सरकार बनाई। इन्होंने मेघालय डेमोक्रेटिक एलायंस (एमडीए) बनाया।

यहां पिछले तीन महीनों से पार्टियां चुनावी मोड में हैं। कांग्रेस ने 40 और NPP ने 58 उम्मीदवारों की लिस्ट पहले ही जारी कर दी है।

वहीं, त्रिपुरा विधानसभा में भी कुल 60 सीटें हैं और बहुमत के लिए 31 सीटों की जरूरत है। त्रिपुरा में 2018 में 59 सीटों पर चुनाव हुए थे और बीजेपी सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी थी। बीजेपी को 35 सीटें मिली थीं। बीजेपी ने लेफ्ट के 25 साल के गढ़ को ध्वस्त कर दिया था। राज्य में पहले बिप्लब देव मुख्यमंत्री बनाए गए थे लेकिन मई 2022 में माणिक साहा को मुख्यमंत्री बना दिया गया।

आगामी चुनाव में बीजेपी को रोकने के लिए CPM और कांग्रेस ने हाथ मिला लिया है। एक और बड़ी पार्टी ममता बनर्जी की TMC भी है, जो बीजेपी को टक्कर दे सकती है।

इसी तरह से नागालैंड विधानभा में कुल  सीटें 60 हैं और बहुमत के लिए 31 सीटों की जरूरत है। राज्य में नेशनल डेमोक्रेटिक प्रोग्रेसिव पार्टी की सरकार है। नेफ्यू रियो मुख्यमंत्री हैं। एनडीपीपी 2017 में अस्तित्व में आई थी। एनडीपीपी ने तब 18 और बीजेपी ने 12 सीटें जीती थीं। दोनों दलों ने चुनाव से पहले गठबंधन किया था। सरकार में एनडीपीपी, भाजपा NPP और JDU शामिल हैं।

गत वर्ष साल दोनों दलों ने जॉइंट स्टेटमेंट में कहा था कि NDPP 40 और भाजपा 20 सीटों पर मिलकर चुनाव लड़ेगी।

General Desk

Recent Posts

बढ़ायी जा सकती है दिल्ली विधानसभा सत्र की अवधिः बिष्ट

संवाददाताः संतोष कुमार दुबे दिल्लीः बीजेपी के वरिष्ठ नेता एवं मुस्तफाबाद से विधायक मोहन सिंह बिष्ट ने कहा है कि…

10 hours ago

शत प्रतिशत पूरे किये जाएंगे बीजेपी के चुनावी वादेः रेखा गुप्ता

संवाददाताः संतोष कुमार दुबे दिल्लीः दिल्ली की सीएम  रेखा गुप्ता ने रविवार को कहा कि बीजेपी ने विधानसभा चुनाव के…

10 hours ago

champions trophy 2025: आज सुपर संडे को भिड़ेंगी भारत और पाकिस्तान की टीमें, 2017 के फाइनल का बदला लेने के इरादे से उतरेगी टीम इंडिया

स्पोर्ट्स डेस्कः दुबईः क्रिकेट में आज सुपर संडे है। आज चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के ग्रुप स्टेज में सबसे बड़ा मुकाबला…

24 hours ago

क्या नौकरियां खत्म कर देगा AI, पढ़िये रिलेवेंट बने रहने के लिए क्या करें

दिल्ली: AI यानी आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस तकनीक लगातार तेजी से विकसित हो रही है और हर क्षेत्र में अपनी पकड़ बना…

1 day ago

मध्य प्रदेश, बिहार और असम के तीन दिवसीय दौरे पर पीएम मोदी, आज बागेश्वर धाम चिकित्सालय की रखेंगे आधारशिला

दिल्लीः प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रविवार से यानी 23 से 25 फरवरी तक मध्यप्रदेश, बिहार और असम के तीन दिवसीय दौरे…

1 day ago

मौसम ने बदला मिजाज, जम्मू-कश्मीर, हिमाचल, उत्तराखंड में बर्फबारी, 13 राज्यों में ओलावृष्टि के अलर्ट

दिल्लीः पश्चिमोत्तर भारत के पहाड़ी राज्यों में एक बार फिर मौसम बदला है। केंद्र शासित प्रदेश जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और…

2 days ago