Subscribe for notification
राज्य

प्रियंका की बेंगलुरु में ‘ना नायकी’ रैली, कांग्रेस ने सत्ता में आने पर परिवार की महिला मुखिया को हर महीन 2000 रुपये देने का किया ऐलान

बेंगलुरुः चुनावी राज्य कर्नाटक के बेंगलुरु में कांग्रेस ने सोमवार को महिला केंद्रित रैली का आयोजन किया। इस रैली को ‘ना नायकी’ यानी ‘मैं नेता हूं’ नाम दिया गया। इसमें पार्टी की महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा भी शामिल हुईं। इस मौके पर कांग्रेस ने ऐलान किया कि अगर राज्य में कांग्रेस सत्ता में आती है तो परिवार की महिला मुखिया को हर महीने 2000 रुपए दिए जाएंगे।

यह घोषणा प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष डीके शिवकुमार ने किया। वहीं प्रियंका ने बताया कि यह राशि सीधे महिलाओं के अकाउंट में भेजी जाएगी। इसे गृह लक्ष्मी योजना के तहत लागू किया जाएगा। आपको बता दें कि आगामी चुनावों के लिए यह कांग्रेस की तरफ से दूसरा वादा है। पिछले हफ्ते भी पार्टी ने प्रजाध्वनी यात्रा के लॉन्च पर सभी घरों को 200 यूनिट बिजली फ्री देने का ऐलान किया था।

कांग्रेस ने कहा कि इस स्कीम के जरिए वह LPG के आसमान छूते दामों और रोजाना के खर्चों के भार से महिलाओं को कुछ राहत देना चाहती है। साथ ही यह भी कहा कि कांग्रेस कर्नाटक की हर महिला को आर्थिक आजादी देना चाहती है।

प्रियंका ने इस रैली में बीजेपी सरकार पर निशाना साधा और कहा कि बीजेपी ने 40 फीसदी कमीशन लेकर राज्य के 1.5 लाख करोड़ रुपए अपनी जेब में डाल लिए हैं। यहां आपको हर काम के लिए रिश्वत देनी पड़ती है।

उन्होंने कहा कि यहां जिंदगी बहुत महंगी हो गई है, लेकिन कोई सरकार को दोषी नहीं ठहरा रहा है। इसलिए सरकार यहां लोगों का ध्यान बेकार के विवादों में खींच रही है। उन्होंने कहा कि भाजपा की पॉलिसी से कुछ ही लोगों को फायदा होता है और ये कुछ लोग अमीर से और अमीर होते जाते हैं।

इस मौके पर प्रियंका ने अपनी मां सोनिया गांधी के संघर्ष का भी उल्लेख किया। प्रियंका ने कहा कि मेरी मां सोनिया गांधी ने शुरू में भारतीय परंपराओं को सीखने के लिए संघर्ष किया और राजनीति को नापसंद किया।  उन्होंने कहा कि उनका पालन-पोषण दो बहादुर और मजबूत महिलाओं दादी इंदिरा गांधी और मां सोनिया गांधी ने किया है। उन्होंने कहा कि वह (प्रियंका) जब आठ साल की थीं, तो तत्कालीन प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी ने अपने 33 साल के पुत्र को खो दिया था,  लेकिन संजय गांधी की मृत्यु के अगले दिन वह देश की सेवा करने के लिए काम पर चली गईं। वह कर्तव्य की भावना और उनकी “आंतरिक शक्ति” थी।  मेरी दादी इंदिरा गांधी अपनी मृत्यु तक देश की सेवा करती रहीं।

उन्होंने कहा कि सोनिया गांधी को 21 साल की उम्र में राजीव गांधी से प्यार हो गया था। उन्होंने कहा, “वह (सोनिया) उनसे (राजीव गांधी) शादी करने के लिए इटली से भारत आईं। उन्होंने हमारी परंपराओं को सीखने के लिए संघर्ष किया। उन्होंने भारत के तौर-तरीके सीखे। उन्होंने इंदिराजी से सब कुछ ग्रहण किया और 44 साल की उम्र में उन्होंने अपने पति को खो दिया।” उन्होंने कहा कि भले ही उन्होंने (सोनिया) राजनीति को नापसंद किया, लेकिन देश की सेवा करने का मार्ग अपनाया। उन्होंने अपना सारा जीवन आज तक देश की सेवा में लगा दिया। मौजूदा समय में ह 76 वर्ष की हैं।

कांग्रेस महासचिव ने कहा कि सोनिया गांधी ने इंदिरा गांधी से एक “बहुत महत्वपूर्ण बात” सीखी। उन्होंने कहा, “आपके जीवन में चाहे कुछ भी हो जाए, आप कितनी भी बड़ी त्रासदी का सामना क्यों न करें, आपके संघर्ष कितने गहरे हैं… चाहे घर हो या काम या बाहर, आपके पास खड़े होने और अपने लिए लड़ने की क्षमता है।”

वहीं, कांग्रेस के नेता सिद्दारमैया ने कहा कि बीजेपी भले ही यहां तीन साल से सत्ता में है, लेकिन इस पार्टी ने महिलाओं के लिए एक भी कार्यक्रम नहीं किया। उन्होंने कहा कि जब से कांग्रेस ने लोगों को 200 यूनिट फ्री बिजली देने का ऐलान किया है, तब से भाजपा ने झूठे प्रलोभन देकर लोगों को लालच देने का काम शुरू कर दिया है।

General Desk

Recent Posts

champions trophy 2025: आज सुपर संडे को भिड़ेंगी भारत और पाकिस्तान की टीमें, 2017 के फाइनल का बदला लेने के इरादे से उतरेगी टीम इंडिया

स्पोर्ट्स डेस्कः दुबईः क्रिकेट में आज सुपर संडे है। आज चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के ग्रुप स्टेज में सबसे बड़ा मुकाबला…

12 hours ago

क्या नौकरियां खत्म कर देगा AI, पढ़िये रिलेवेंट बने रहने के लिए क्या करें

दिल्ली: AI यानी आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस तकनीक लगातार तेजी से विकसित हो रही है और हर क्षेत्र में अपनी पकड़ बना…

12 hours ago

मध्य प्रदेश, बिहार और असम के तीन दिवसीय दौरे पर पीएम मोदी, आज बागेश्वर धाम चिकित्सालय की रखेंगे आधारशिला

दिल्लीः प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रविवार से यानी 23 से 25 फरवरी तक मध्यप्रदेश, बिहार और असम के तीन दिवसीय दौरे…

13 hours ago

मौसम ने बदला मिजाज, जम्मू-कश्मीर, हिमाचल, उत्तराखंड में बर्फबारी, 13 राज्यों में ओलावृष्टि के अलर्ट

दिल्लीः पश्चिमोत्तर भारत के पहाड़ी राज्यों में एक बार फिर मौसम बदला है। केंद्र शासित प्रदेश जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और…

1 day ago

RSS की वजह से मराठी सीखी, संघ ने लोगों को देश के लिए जीने की प्रेरणा दीः PM मोदी

दिल्लीः प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा है कि मराठी भाषा अमृत से भी मीठी है और वह इस भाषा को…

2 days ago

बीजेपी को वादे याद दिलाने की बजाय कैग की रिपोर्ट पर जवाब देने की तैयारी करें आतिशीः सचदेवा

संवाददाताः संतोष कुमार दुबे दिल्लीः बीजेपी की दिल्ली प्रदेश इकाई के अध्यक्ष वीरेन्द्र सचदेवा ने पूर्व मुख्यमंत्री आतिशी को नसीहत…

2 days ago