दिल्ली डेस्कः आज 15 जनवरी यानी सेना दिवस है। भारत में हर साल 15 जनवरी को भारतीय सेना दिवस के तौर पर मनाया जाता है। आपको बता दें कि फील्ड मार्शल कोडंडेरा एम. करिअप्पा (तत्कालीन लेफ्टिनेंट जनरल) द्वारा अंतिम ब्रिटिश जनरल फ्रांसिस रॉय बुचर से 15 जनवरी 1949 को भारतीय सेना के पहले कमांडर-इन-चीफ के रूप में कार्यभार संभाला था। उसी की मान्यता के तौर पर 15 जनवरी को हर साल आर्मी दिवस मनाया जाता है।
सभी माता-पिता अपने बच्चों को हर तरह की शिक्षा देने की कोशिश करते हैं। जीवन में नैतिकता और सही-गलत जैसी आम सीख तो हम अक्सर अपने बच्चों को एक कर्तव्य की तरह सिखाते रहते हैं, लेकिन हम भूल जाते हैं कि बच्चों के साथ-साथ देश की तरफ भी हमारा कर्तव्य बनता है। जी हां, बच्चों को देश के बारे में सही जानकारी देना भी देश की तरफ कर्तव्य निभाना ही है। बच्चे जो कि हमारे देश का भविष्य हैं उन्हें भारत के बारे में सही जानकारी होना जरूरी है।
भारत के बारे में ऐसी अनेकों चीजें हैं जो हम अपने बच्चों को सिखा सकते हैं। तो चलिए शुरुआत करते हैं भारतीय सेना से । इंडियन आर्मी यानी कि भारतीय सेना, जो देश की सीमाओं पर खड़े होकर हमें दूसरे देशों के आक्रमण से बचाती है।
इंडियन आर्म्ड फोर्स में भारतीय सेना, भारतीय वायु सेना और भारतीय नौसेना शामिल है। भारतीय सेना जिसे इंडियन आर्मी कहा जाता है, जो भूमि आधारित शाखा है, भारतीय सशस्त्र बलों का सबसे बड़ा घटक है।
सर्वोच्च कमांडरः भारत में आर्मी फोर्स के सर्वोच्च कमांडर भारत के राष्ट्रपति होते हैं। इनके अंतर्गत वर्दीधारी भारतीय सेना, भारतीय नौसेना और भारतीय वायु सेना शामिल हैं।
थीम ऑफ द ईयरः “इन स्ट्राइड विद द फ्यूचर” भारतीय सेना की इस साल की थीम है। भारतीय सेना आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, साइबर वारफेयर, रोबोटिक्स और एयरोस्पेस जैसे आधुनिक उपकरणों के साथ देश की रक्षा के लिए तैयार है।
भारतीय सेना में 53 छावनियां हैं। ये छावनियां सशस्त्र बलों के उपयोग और आवास के लिए हैं। ये छावनियां कार्यकारी आदेश के तहत स्थापित किए गए हैं।
सियाचिन ग्लेशियरः राष्ट्र की सुरक्षा के लिए सियाचिन ग्लेशियर महत्वपूर्ण है। सर्दी के मौसम में यहां का तापमान -60 डिग्री सेंटीग्रेड तक चला जाता है। साथ ही तेज हवाओं और भूस्खलन का खतरा भी बना रहता है। सियाचिन ग्लेशियर नेशनल सिक्योरिटी के लिए खास महत्व रखता है।
चीफ ऑफ आर्मी स्टाफः भारतीय सेना के सर्वोच्च पद के अधिकारी चीफ ऑफ आर्मी स्टाफ होते है। ये ऑपरेशनल फंक्शन ऑफ कमांड के इंचार्ज होते हैं। यह रक्षा मंत्री के प्रमुख सलाहकार भी होते हैं। वर्तमान में जनरल मनोज पांडे चीफ ऑफ आर्मी स्टाफ है।
स्पोर्ट्स डेस्कः दुबईः क्रिकेट में आज सुपर संडे है। आज चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के ग्रुप स्टेज में सबसे बड़ा मुकाबला…
दिल्ली: AI यानी आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस तकनीक लगातार तेजी से विकसित हो रही है और हर क्षेत्र में अपनी पकड़ बना…
दिल्लीः प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रविवार से यानी 23 से 25 फरवरी तक मध्यप्रदेश, बिहार और असम के तीन दिवसीय दौरे…
दिल्लीः पश्चिमोत्तर भारत के पहाड़ी राज्यों में एक बार फिर मौसम बदला है। केंद्र शासित प्रदेश जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और…
दिल्लीः प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा है कि मराठी भाषा अमृत से भी मीठी है और वह इस भाषा को…
संवाददाताः संतोष कुमार दुबे दिल्लीः बीजेपी की दिल्ली प्रदेश इकाई के अध्यक्ष वीरेन्द्र सचदेवा ने पूर्व मुख्यमंत्री आतिशी को नसीहत…