स्पोर्ट्स डेस्कः विराट कोहली और शुभम गिल के शतक तथा मोहम्मद सिराज की धारदार गेंदबाजी की बदौलत भारत ने श्रीलंका को पराजित कर दिया। टीम इंडिया ने रविवार को तिरुवनंतपुर में खेले गए वनजे सीरीज के आखिरी और तीसरे मुकाबले में 317 रन से पराजित कर दिया। इसके साथ ही भारत ने वनडे क्रिकेट के इतिहास की सबसे बड़ी जीत का वर्ल्ड रिकॉर्ड बना दिया। टीम इंडिया ने इस मामले में न्यूजीलैंड का 15 साल पुराना रिकॉर्ड तोड़ा। आपको बता दें कि कीवी टीम ने 2008 में आयरलैंड को 290 रन से हराया था।

तीसरे वनडे में टीम इंडिया ने एक और वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया। वह वनडे इतिहास में किसी एक देश के खिलाफ सबसे ज्यादा मैच जीतने वाली टीम भी बनी। भारत ने वनडे क्रिकेट में श्रीलंका को 96 बार हराया है। आपको बता दें कि दोनों टीमों के बीच कुल 165 वनडे खेले गए हैं। भारत ने इस मामले में ऑस्ट्रेलिया के 95 जीत के वर्ल्ड रिकॉर्ड को पीछे छोड़ दिया।

टीम इंडिया के पूर्व कप्तान विराट कोहली, शुभमन गिल और मोहम्मद सिराज तीसरे वनडे में भारत की जीत के रहे। तीसरे वनडे में विराट कोहली ने नाबाद 166 रन की पारी खेली। यह उनका 46वां वनडे है। वहीं, शुभमन गिल ने 116 रन बनाए। भारत ने 50 ओवर में 5 विकेट पर 390 रन का विशाल स्कोर बनाया। कोहली प्लेयर ऑफ द मैच और प्लेयर ऑफ द सीरीज रहे।

जवाब में श्रीलंकाई टीम 22 ओवर में 9 विकेट पर 73 रन के स्कोर पर ही सिमट गई। एक बल्लेबाज ने घायल होने की वजह से बैटिंग नहीं की। भारत की तरफ से मोहम्मद सिराज ने सबसे ज्यादा 4 विकेट लिए। श्रीलंका के 7 बल्लेबाज डबल फिगर में भी नहीं पहुंच पाए।

आपको बता दें कि वनडे क्रिकेट में भारतीय टीम को सबसे बड़ी हार साल 2000 में श्रीलंका के खिलाफ मिली थी। तब श्रीलंका ने टीम इंडिया को 245 रन से हराया था। अब भारत ने श्रीलंका को उसकी सबसे बड़ी हार थमा दी है। साल 2000 में शारजाह में खेले गए मुकाबले में श्रीलंका ने सनथ जयसूर्या (189 रन) के शतक की बदौलत 299 रन बनाए थे। जवाब में भारतीय पारी 54 रन पर सिमट गई थी। अब भारत ने विराट की दमदार परी के दम पर विशाल स्कोर बनाया और श्रीलंका को बेहद मामूली स्कोर पर समेट दिया।

भारत और श्रीलंका के बीच तिरुवनंतपुर में खेले गए वनडे सीरीज के तीसरे और आखिरी मुलाबले में विराट कोहली (Virat Kohli) ने वनडे क्रिकेट में अपना 46वां शतक जड़ दिया है। श्रीलंका (IND vs SL) के खिलाफ वनडे सीरीज के तीसरे मुकाबले में विराट ने 85 गेंदों पर अपना शतक पूरा किया। विराट का पिछले चार वनडे में यह तीसरा शतक है। इससे पहले बांग्लादेश के खिलाफ आखिरी वनडे में विराट ने शतक लगया था। श्रीलंका के खिलाफ इस सीरीज के पहले मैच में भी उनके बल्ले से शतक निकला था, जबकि पिछले मुकाबले में वह सिर्फ 4 रन बनाकर आउट हो गए थे। विराट कोहली का अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में यह 74वीं सेंचुरी है।

करीब तीन साल तक शतक का सूखा झेलने वाले विराट अब शतकों की बारिश कर रहे हैं। पिछले चार वनडे मैचों में उन्होंने तीसरा शतक जमाया है। बांग्लादेश के खिलाफ सीरीज के आखिरी मैच में सेंचुरी जमाने के बाद विराट ने श्रीलंका के खिलाफ मौजूदा सीरीज के पहले और तीसरे मैच में तिहरे अंक का स्कोर बनाया।

तीसरे वनडे में रोहित ने रजिता पर लगातार गेंदों पर दो छक्के और एक चौके के साथ 10 ओवर में टीम का स्कोर 75 रन तक पहुंचाया। रोहित हालांकि चमिका करूणारत्ने की गेंद को पुल करने की कोशिश में बाउंड्री पर अविष्का फर्नांडो को कैच दे बैठे। उन्होंने 49 गेंद की अपनी पारी में तीन छक्के और दो चौके मारे। कोहली शुरुआत से ही अच्छी लय में दिखे। उन्होंने करूणारत्ने पर चौके से खाता खोला। गिल ने वांडरसे की गेंद पर एक रन के साथ 52 गेंद में अर्धशतक पूरा किया।

वहीं, गिल ने नुवानिदु फर्नांडो की लगातार गेंदों पर चौके और छक्के फिर एक रन के साथ 89 गेंद में दूसरा वनडे शतक पूरा किया। गिल रजिता की गेंद को आगे बढ़कर खेलने की कोशिश में बोल्ड हो गए। उन्होंने 97 गेंद का सामना करते हुए 14 चौके और दो छक्के मारे। कोहली ने 43वें ओवर में करूणारत्ने पर चौके के साथ टीम का स्कोर 300 रन के पार पहुंचाया लेकिन बाउंड्री पर क्षेत्ररक्षण करते हुए आशेन बंडारा और वांडरसे आपस में टकराकर चोटिल हो गए।

टीम इंडिया के पूर्व कप्तान विराट कोहली कोहली ने अगली गेंद पर एक रन के साथ 85 गेंद में श्रीलंका के खिलाफ उनका 10वां शतक है। उन्होंने 21वें शतक के साथ घरेलू सरजमीं पर सर्वाधिक शतक के सचिन तेंदुलकर (20 शतक) के रिकॉर्ड को तोड़ दिया। वनडे में कोहली से अधिक शतक सिर्फ तेंदुलकर (49) के नाम ही दर्ज हैं। कोहली ने शतक पूरा करने के बाद रजिता पर एक और करूणारत्ने पर लगातार दो छक्के मारे। अय्यर इसके बाद लाहिरू कुमारा का शिकार बने। कुमारा ने राहुल (07) जबकि रजिता ने सूर्यकुमार यादव (04) को पवेलियन भेजा।

भारतीय तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज ने श्रीलंका को शुरुआती झटके दिये। उन्होंने दूसरे ही ओवर में अविष्का फर्नांडो (1) को पवेलियन भेजा। इसके बाद कुसल मेंडिस (4), वानिंदु हसरंगा (1) और नुवानिंदु फर्नांडो (19) को भी सिराज ने पहले पावरप्ले में ही आउट कर दिया। शमी ने असलंका (1) को भी नहीं चलने दिया। 10 ओवर के बाद श्रीलंका का 39 रन पर 5 विकेट था।

पावरप्ले के बाद सिराज ने अपनी ही गेंद पर चमिका करुणारत्ने को रन आउट किया। फिर कुलदीप यादव की गेंद पर कप्तान दासुन शनाका बोल्ड हो गए। कन्कशन सब्स्टीट्यूट डुनिथ वेललेज को 3 के स्कोर पर मोहम्मद शमी ने आउट किया। 51 रनों पर श्रीलंका के 8 विकेट गिर गए थे। 9वें विकेट के लिए रजिता और कुमारा ने 23 रन जोड़े। कुलदीप यादव ने कुमारा (9) को बोल्ड किया। चोटिल बंडारा बल्लेबाजी के लिए नहीं आए और भारत ने मुकाबला अपने नाम कर लिया। सिराज ने 34 रन देकर 4 विकेट लिये। यह वनडे में उनका बेस्ट प्रदर्शन है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here