Subscribe for notification
धर्म/राशिफल

उत्तरायण पर्व पर 600 साल दुर्लभ योग, 2077 के बाद 15 जनवरी को मनेगी मकर संक्रांति

दिल्लीः देशभर में आज मकर संक्रांति मनाई जा रही है। आपको बता दें कि कुछ पंचांग में ये पर्व 14 तारीख को बताया है। ग्रंथों में सूर्य के राशि बदलने के समय से ही संक्रांति मनाने का फैसला किया जाता है। 14 जनवरी की रात करीब 09 बजे सूर्य मकर राशि में आ गया था। ज्योतिषियों का कहना है कि अस्त होने के बाद सूर्य ने राशि बदली इसलिए मकर संक्रांति 15 जनवरी को मनाना चाहिए।

आज मकर संक्रांति पर्व शश, पर्वत, शंख, हर्ष और सत्कीर्ति नाम के राजयोग में मनाई जाएगी।य़ इस दिन रविवार होगा और सूर्य अपने ही नक्षत्र यानी उत्तराषाढ़ में रहेगा। इस शुभ संयोग में किए गए स्नान-दान और पूजा का फल और बढ़ जाएगा। इनके लिए पुण्यकाल सुबह करीब 7 बजे से शाम 6 बजे तक रहेगा। वैदिक मान्यता है कि इस दौरान किए गए शुभ कामों से अक्षय पुण्य मिलता है। ज्योतिषियों के मुताबिक मकर संक्रांति पर बन रहा ऐसा दुर्लभ संयोग पिछले 600 सालों में नहीं बना।

मकर संक्रांति के मौके पर पर उत्तर और मध्य भारत में तिल-गुड़ की मिठाइयां बांटते हैं। गुजरात में पतंगबाजी और महाराष्ट्र में खेलकूद होते हैं। पंजाब और जम्मू-कश्मीर में लोहड़ी मनाते हैं। सिंधी समाज के लोग लाल लोही के तौर पर ये त्योहार मनाते हैं। असम में बिहू और दक्षिण भारत में इसे पोंगल के रूप में मनाते हैं। तमिल पंचाग का नया वर्ष पोंगल से शुरू होता है। इसी दिन सबरीमाला मंदिर में मकरविलक्कु पर्व मनाते हैं। इस दिन भगवान अय्यप्पा की महापूजा होती है।

मकर संक्रांति की परंपराओं के बारे में पुरी के ज्योतिषाचार्य और धर्म ग्रंथों के जानकारों का कहना है कि इस दिन से सूर्य उत्तरायण हो जाता है। इसलिए इसे उत्तरायण पर्व कहते हैं। सूर्य के राशि बदलने से मौसम भी बदलता है। इस दिन से शिशिर ऋतु शुरू हो जाती है। ठंड के मौसम को देखते हुए मकर संक्रांति पर तिल-गुड़ खाने और दान करने की परंपरा शुरू हुई। इस दिन गर्म कपड़ों का दान भी किया जाता है।

आपको बता दें कि कुछ साल पहले मकर संक्रांति 13 जनवरी को होती थी, लेकिन फिर 14 और अब 15 को आने लगी। इस बारे में ज्योतिषयों ने बताया कि ज्योतिष ग्रंथ सूर्य सिद्धांत और खगोल विज्ञान केंद्र से जारी हुए राष्ट्रीय पंचांग का हवाला देते हुए बताया कि सूर्य हर साल तकरीबन 20 मिनट देरी से मकर राशि में आता है। इस तरह हर तीन साल में एक घंटे और 72 साल में एक दिन की देरी से मकर संक्रांति होती है। इसी गणित के हिसाब से 2077 के बाद से 15 जनवरी को ही मकर संक्रांति हुआ करेगी।

मकर संक्रांति के बाद ही देवताओं का सवेरा होता है। इसलिए ही उत्तरायण के बाद शादी, सगाई, गृह प्रवेश और अन्य मांगलिक काम शुरू हो जाते हैं। श्रीकृष्ण ने गीता में कहा है कि उत्तरायण के वक्त जिसके प्राण निकलते हैं उसे मोक्ष मिलता है।

General Desk

Recent Posts

champions trophy 2025: आज सुपर संडे को भिड़ेंगी भारत और पाकिस्तान की टीमें, 2017 के फाइनल का बदला लेने के इरादे से उतरेगी टीम इंडिया

स्पोर्ट्स डेस्कः दुबईः क्रिकेट में आज सुपर संडे है। आज चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के ग्रुप स्टेज में सबसे बड़ा मुकाबला…

1 hour ago

क्या नौकरियां खत्म कर देगा AI, पढ़िये रिलेवेंट बने रहने के लिए क्या करें

दिल्ली: AI यानी आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस तकनीक लगातार तेजी से विकसित हो रही है और हर क्षेत्र में अपनी पकड़ बना…

2 hours ago

मध्य प्रदेश, बिहार और असम के तीन दिवसीय दौरे पर पीएम मोदी, आज बागेश्वर धाम चिकित्सालय की रखेंगे आधारशिला

दिल्लीः प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रविवार से यानी 23 से 25 फरवरी तक मध्यप्रदेश, बिहार और असम के तीन दिवसीय दौरे…

2 hours ago

मौसम ने बदला मिजाज, जम्मू-कश्मीर, हिमाचल, उत्तराखंड में बर्फबारी, 13 राज्यों में ओलावृष्टि के अलर्ट

दिल्लीः पश्चिमोत्तर भारत के पहाड़ी राज्यों में एक बार फिर मौसम बदला है। केंद्र शासित प्रदेश जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और…

1 day ago

RSS की वजह से मराठी सीखी, संघ ने लोगों को देश के लिए जीने की प्रेरणा दीः PM मोदी

दिल्लीः प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा है कि मराठी भाषा अमृत से भी मीठी है और वह इस भाषा को…

1 day ago

बीजेपी को वादे याद दिलाने की बजाय कैग की रिपोर्ट पर जवाब देने की तैयारी करें आतिशीः सचदेवा

संवाददाताः संतोष कुमार दुबे दिल्लीः बीजेपी की दिल्ली प्रदेश इकाई के अध्यक्ष वीरेन्द्र सचदेवा ने पूर्व मुख्यमंत्री आतिशी को नसीहत…

1 day ago