Subscribe for notification
ट्रेंड्स

Bharat Jodo Yatra Update: जालंधर से सांसद चौधरी संतोख सिंह का निधन, राहुल की यात्रा में चलते समय आया हार्ट अटैक

चढ़ीगढ़ः पंजाब में जालंधर से कांग्रेस सांसद चौधरी संतोख सिंह का शनिवार को निधन हो गया। वे कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा में चल रहे थे। इसी दौरान उन्हें हार्ट अटैक आया। इसके बाद उन्हें फगवाड़ा के अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। डॉक्टरों ने कहा कि उनकी रास्ते में ही मौत हो चुकी है।

इस खबर के बाद राहुल ने भारत जोड़ो यात्रा रोक दी और उनको देखने के लिए अस्पताल पहुंचे। अभी अस्पताल के बाहर कांग्रेसियों की भीड़ लगी हुई है।

प्राप्त जानकारी के मुताबिक शनिवार सुबह यात्रा लुधियाना के लाडोवाल टोल प्लाजा से फगवाड़ा की तरफ जा रही थी। इस यात्रा वीडियो फुटेज में देखा जा सकता है कि 76 साल के संतोख राहुल से कुछ दूरी पर चल रहे थे। यात्रा में शामिल कांग्रेसियों ने बताया कि सुबह 8.45 बजे उन्हें बैचेनी हुई। वे रुक गए और वहीं बैठ गए। लोगों ने उन्हें उठाया।

केरल के वायनाड से लोकसभा सांसद राहुल गांधी ने फिल्लौर के भटि्टयां तक यात्रा को ले गए। इसके बाद जैसे ही खबर मिली यात्रा को रोक दिया गया। राहुल गांधी कुछ देर बाद कार में कुछ कांग्रेसी नेताओं के साथ रवाना हो गए हैं। बताया गया कि वे अस्पताल के लिए निकले हैं।

कौन थे संतोष सिंहः संतोख सिंह ने 1978 में अपना राजनीतिक सफर पंजाब युवा कांग्रेस नेता के तौर पर शुरू किया। 1978 से 1982 तक वह पंजाब युवा कांग्रेस के वरिष्ठ उपाध्यक्ष रहे। 1987 से 1995 तक जिला कांग्रेस कमेटी ग्रामीण के अध्यक्ष बने। 1992 में पहली जीत दर्ज करने के बाद पंजाब कांग्रेस विधायक दल के महासचिव के रूप में चुने गए।

साल 1992 से 1995 तक ग्रामीण विकास और पंचायतों के प्रभारी, संसदीय कार्य और विद्युत विभाग के मुख्य संसदीय सचिव बने। बाद में उन्हें पंजाब सरकार में स्वास्थ्य और परिवार कल्याण और खाद्य और नागरिक आपूर्ति मंत्री, कैबिनेट मंत्री रहे।

आपको बता दें कि कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने पंजाब में 10 जनवरी से यात्रा शुरू की। पहले दिन फतेहगढ़ साहिब से लुधियाना के खन्ना तक यात्रा निकाली। दूसरे दिन यात्रा समराला से शुरू हुई और समराला चौक पर जनसभा के साथ यात्रा खत्म की गई। इस दिन राहुल गांधी शाम को नहीं चले और वहीं से दिल्ली रवाना हो गए। 13 जनवरी को लोहड़ी की वजह से यात्रा नहीं हुई।

General Desk

Recent Posts

हमारे कृषि उत्पादों पर 100 फीसदी टैरिफ वसूलता है भारत, अब होगा जैसा को तैसा का व्यवहारः अमेरिका

वाशिंगटनः अमेरिका ने भारत के साथ जैसा को तैसा व्यवहार करने की धमकी दी है। अमेरिका ने कहा है कि…

1 day ago

सलमान खान की ईद पार्टी में सेलेब्स का जमावड़ा:सोनाली बेंद्रे, सोनाक्षी, रितेश-जेनेलिया समेत कई सितारे पहुंचे

मुंबईः बॉलीवुड के दबंग खान यानी सलमान खान इन दिनों अपनी फिल्म सिकंदर को लेकर चर्चा में हैं। इसी बीच…

2 days ago

12 लाख रुपये तक की कमाई कर मुक्त: रेंट से होने वाली इनकम पर TDS छूट दोगुनी, जानें आज से बदल रहे हैं कौन-कौन से नियम

दिल्लीः आज एक अप्रैल है और आज से नया बजट लागू हो जाएगा। सीधे शब्दों में कहें, तो एक फरवरी…

2 days ago

महज एक लाख रुपये में घर लाएं Maruti WagonR, पढ़िए इस कार के बारे में सबकुछ

दिल्लीः भारतीय बाजार में मारुति सुजुकी की वैगनआर ने धूम मचा रखी है। Maruti WagonR ने फरवरी 2025 में तो…

4 days ago

म्यांमार में तबाही के मंजरः विनाशकारी भूकंप के 24 घंटे बाद भी मलबे से निकाले जा रहे हैं शव, अब तक 1,644 की मौत

नेपीदाः म्यांमार में भूंकप से मची तबाही का मंजर दिल दहला रहे है। यहां विनाशकारी भूकंप के झटके महसूस किये…

4 days ago

Chaitra Navratri 2025: कलश स्थापना के हैं दो शुभ मुहूर्त, जानें पूजा विधि

दिल्ली:  आज चैत्र मास के शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा है। आज से चैत्र नवरात्रि की शुरुआत हो रही है। देशभर…

4 days ago