दिल्लीः आज 12 जनवरी यानी राष्ट्रीय युवा दिवस यानी महान संत, अत्यात्मिक गुरु और करोड़ों युवाओं के प्रेरणास्रोत स्वामी विवेकानंद की जयंती है। विवेकानंद जी की जयंती को देश युवा दिवस के तौर पर मनाता है। इसकी वजह है, विवेकानंद का वह आदर्श जीवन है, जो हर युवा के लिए प्रेरणास्रोत है। स्वामी विवेकानंद जी ने युवाओं के लिए कुछ ऐसे संदेश दिए जो सफलता के मूलमंत्र बन गए। इन संदेशों ने युवाओं को आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया।

स्वामी विवेकानंद का 12 जनवरी 1863 को कोलकाता में हुआ था। उनके पिता का नाम विश्वनाथ दत्त और माता का नाम भुवनेश्वरी देवी था। महज 25 वर्ष की आयु में विवेकानंद ने सांसारिक मोह माया को त्याग दिया और गुरु रामकृष्ण परमहंस के संपर्क में आए। बाद में उन्होंने गुरु के नाम पर रामकृष्ण मिशन की स्थापना की। अमेरिका के शिकागो में आयोजित विश्व धर्म संसद में ऐतिहासिक भाषण दिया। हालांकि 39 वर्ष की अल्पायु में 4 जुलाई 1992 को स्वामी विवेकानंद का निधन हो गया।

स्वामी विवेकानंद के जोशपूर्ण भारण, अनमोल वचन और संदेश आज भी युवाओं के लिए प्रेरणा स्तोत्र हैं। तो चलिए आज हम आपको उनके कुछ अनमोल वचनों के बारे में जानकारी देते हैं…

  • ब्रह्मांड की सारी शक्तियां पहले से हमारी हैं। वो हम ही हैं जो अपनी आंखों पर हाथ रख लेते हैं और फिर रोते हैं कि कितना अंधकार है।
  • एक समय में एक काम करो और ऐसा करते समय अपनी पूरी आत्मा उसमें डाल दो और बाकी सब कुछ भूल जाओ।
  • उठो, जागो और तब तक नहीं रुको, जब तक लक्ष्य ना प्राप्त हो जाए।
  • सबसे बड़ा धर्म है अपने स्वभाव के प्रति सच्चा होना। स्वयं पर विश्वास करो।
  • बस वही जीते हैं, जो दूसरों के लिए जीते हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here