Deprecated: The PSR-0 `Requests_...` class names in the Requests library are deprecated. Switch to the PSR-4 `WpOrg\Requests\...` class names at your earliest convenience. in /home1/prakhndx/public_html/wp-includes/class-requests.php on line 24
Today History 09 January: आज का इतिहासः दक्षिण अफ्रीका से 21 साल बाद भारत लौटे थे गांधी जी, इसी की याद में मनाया जाता है प्रवासी दिवस - Prakhar Prahari
Subscribe for notification
Categories: शिक्षा

Today History 09 January: आज का इतिहासः दक्षिण अफ्रीका से 21 साल बाद भारत लौटे थे गांधी जी, इसी की याद में मनाया जाता है प्रवासी दिवस

दिल्लीः आज ही के दिन 09 जनवरी 1915 को राष्ट्रपिता महात्मा गांधी अपनी पत्नी कस्तूरबा गांधी के साथ दक्षिण अफ्रीका से भारत वापस लौटे थे। 09 जनवरी 1915 की सुबह बंबई (अब मुंबई) के अपोलो बंदरगाह पर गांधी जी और कस्तूरबा पहुंचे तो वहां मौजूद हजारों कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने गर्मजोशी से उनका स्वागत किया।

महात्मा गांधी की दक्षिण अफ्रीका से भारत वापसी की याद में हर साल 09 जनवरी का दिन प्रवासी भारतीय दिवस के रूप में मनाया जाता है। प्रवासी भारतीय दिवस भारत के विकास में प्रवासी भारतीय समुदाय के योगदान को सम्मान देने के लिए मनाया जाता है।

गांधी जी 24 साल की उम्र में एक केस लड़ने के लिए 1893 में साउथ अफ्रीका गए थे। वह 21 साल तक अफ्रीकी देश में रहे और जब वापस लौटे ते 45 साल के अनुभवी वकील बन चुके थे। साउथ अफ्रीका में मोहनदास करमचंद गांधी ने कई लड़ाइयां लड़ीं और जीती भी। इसकी चर्चा भारत में भी हो रही थी और करोड़ों भारतीयों के लिए वह आजादी दिलाने की उम्मीद बन गए थे।

दक्षिण अफ्रीका में ही गांधी जी के राजनीतिक और नैतिक विचारों का विकास हुआ। साउथ अफ्रीका में अपनी चमड़ी के रंग की वजह से उन्हें बहुत भेदभाव झेलना पड़ा। एक बार तो उन्हें पीटरमैरिट्सबर्ग में फर्स्ट क्लास ट्रेन में यात्रा करने के लिए ट्रेन से बाहर फेंक दिया गया, क्योंकि वह कोच केवल गोरे लोगों के लिए आरक्षित था।

वह पूरी रात ठंड में स्टेशन पर बैठकर कांपते रहे और सोचते रहे कि वह भारत वापस लौट जाएं या अपने अधिकारों के लिए लड़ें। आखिरकार उन्होंने इसका विरोध करने का फैसला किया और अगले दिन उन्हें ट्रेन में यात्रा करने की इजाजत मिल गई।

इस घटना ने उनका जीवन ही बदलकर रख दिया और उन्होंने साउथ अफ्रीका में भारतीयों और अश्वेतों के साथ होने वाले भेदभावों के खिलाफ आवाज उठाई और उनके हक के लिए कई लड़ाइयां लड़ीं और जीते भी।

गोपाल कृष्ण गोखले के आग्रह पर गांधी जी 21 साल बाद दक्षिण अफ्रीका से भारत लौट आए। स्वदेश वापसी के बाद गांधी जी भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस से जुड़ गए और आगे चलकर देश के स्वतंत्रता संग्राम का नेतृत्व किया।

महात्मा गांधी के आने से पहले कांग्रेस पार्टी में दो धड़े बन चुके थे, एक नरम और दूसरा गरम दल। कई नेता अंग्रेजों को उनकी ही जुबान में जवाब देना चाहते थे, जबकि कुछ शांति का मार्ग अपनाकर संघर्ष के पक्ष में थे। गांधी जी ने सत्या और अहिंसा का मार्ग चुना और सत्याग्रह और असहयोग आंदोलनों से अंग्रेजी सरकार की नींव हिला दी।

गांधी जी ने भारत लौटने के दो साल बाद बिहार के चम्पारण से आजादी के लड़ाई के लिए सत्याग्रह शुरू किया। इसे चम्पारण सत्याग्रह भी कहा जाता है। गांधीजी की स्वदेश वापसी की याद में हर साल 9 जनवरी को प्रवासी दिवस मनाया जाता है।

भारतीय दल पहली बार अंटार्कटिका पहुंचाः आज ही के दिन यानी 09 जनवरी 1982 को पहला भारतीय अभियान दल बर्फीले अंटार्कटिका महाद्वीप पर पहुंचा था। इस अभियान की शुरुआत 1981 में हुई थी और इस टीम में कुल 21 सदस्य थे, जिसका नेतृत्व डॉक्टर सैयद जहूर कासिम ने किया था। कासिम तब पर्यावरण विभाग के सचिव थे और राष्ट्रीय समुद्र विज्ञान संस्थान निदेशक का पद संभाल चुके थे।

इस मिशन का लक्ष्य यहां वैज्ञानिक अनुसंधान करना था। इस दल की यात्रा 6 दिसंबर, 1981 को गोवा से शुरू हुई थी। ये दल अंटार्कटिका से 21 फरवरी, 1982 को वापस गोवा पहुंचा था। आइए एक नजर डालते हैं देश और दुनिया में 09 जनवरी को घटित हुईं महत्वपूर्ण घटनाओं पर…

1431 : फ्रांस में ‘जोन ऑफ आर्क’ के विरुद्ध मुकदमे की शुरुआत हुई।
1718 : फ्रांस ने स्पेन के ख़िलाफ़ लड़ाई की घोषणा की।
1768 : फिलिप एस्टले ने पहले ‘मॉर्डन सर्कस’ का प्रदर्शन किया।
1792 : तुर्की और रूस ने शांति समझौते पर हस्ताक्षर किये।
1793: दुनिया के पहले गर्म हवा के गुब्बारे ने अमेरिका के फिलाडेल्फिया में उड़ान भरी थी।
1811: विश्व में पहली बार महिलाओं का पहला गोल्फ टूर्नामेंट आयोजित किया गया।
1816 : सर हम्फ्री डैवी ने खदानकर्मियों के लिए पहले ‘डैवी लैम्प’ का परीक्षण किया।
1873: यूरोपीय शासक नेपोलियन बोनापार्ट तृतीय की मृत्यु।
1914 : महात्मा गांधी दक्षिण अफ़्रीका से भारत लौटे।
1915 : महात्मा गांधी दक्षिण अफ्रीका से लौटने के बाद बम्बई (अब मुंबई) पहुंचे।
1918 : भालू घाटी के युद्ध: रेड इंडियनों और अमेरिकी सैनिकों के बीच अंतिम युद्ध ‘बैटल ऑफ बियर वैली’ का आगाज़ हुआ।
1923 : जुआन डि ला सिएर्वा ने पहली ‘ऑटोगायरो फ्लाइट’ का निर्माण किया।
1934: अपनी आवाज के जादू से लाखों दिलों की धड़कन पर राज करने वाले गायक महेंद्र कपूर का जन्म हुआ। जिन्होंने नीले गगन के तले, चलो एक बार फिर से, मेरे देश की धरती, है प्रीत जहां की रीत सदा, अब के बरस तुझे धरती की रानी कर देंगे जैसे गीतों को आवाज दी।
1941 : यूरोपीय देश रोमानिया की राजधानी बुखारेस्ट में छह हजार यहूदियों की हत्या।
1970 : सिंगापुर में संविधान अपनाया गया।
1982 : पहला भारतीय वैज्ञानिक दल अंटार्कटिका पहुंचा।
1991 : अमेरिकी और इराकी प्रतिनिधियों की ओमान पर इराकी कब्जे के सम्बंध में जेनेवा शांति बैठक में मुलाकात।
2001 : बंगलादेश में हिन्दुओं की सम्पत्ति लौटाने संबंधी विधेयक मंजूर।
2002: माइकल जैक्सन को अमेरिकन म्यूजिक अवॉर्ड में आर्टिस्ट ऑफ द सेंचुरी का अवॉर्ड दिया गया।
2005 : पी.एल.ओ. के अध्यक्ष महमूद अब्बास फ़िलिस्तीन के राष्ट्रपति चुनाव में विजयी।
2007 : जापान में पहला राज्य मंत्रालय गठित हुआ।
2008 : श्रीलंका की सेना ने लिट्टे के इलाके पर कब्ज़ा किया।
2009 : तत्कालीन लोकसभा अध्यक्ष सोमनाथ चटर्जी को सार्वजनिक क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य करने के लिए बेबी जान फाउंडेशन पुरस्कार के लिए चुना गया।
2011 : ईरान का एक विमान दुर्घटनाग्रस्त, 77 लोगों की मौत।
2012 : लियोनेल मेसी ने लगातार दूसरे वर्ष फीफा का बैलोन डी ओर (सर्वश्रेष्ठ फुटबॉलर) पुरस्कार जीता।
2020 : भारतीय रिज़र्व बैंक ने केवाईसी नियमों में संशोधन किया, जिसके तहत वित्तीय संस्थानों को वीडियो-आधारित ग्राहक पहचान प्रक्रिया का उपयोग करने की अनुमति दिया गया।

 

 

Delhi Desk

Recent Posts

वेद भौतिक-आध्यात्मिक ज्ञान की निधि व अखिल ब्रह्माण्ड के मूल हैं: भागवत

संवाददाताः संतोष कुमार दुबे, प्रखर प्रहरी दिल्लीः राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के सरसंघचालक डॉ. मोहन भागवत ने वेदों को भौतिक…

2 days ago

भारत बना एशियन चैंपियंस ट्रॉफी का विजेता, पांचवीं बार जीता खिताब जीता, फाइनल में चीन को

स्पोर्ट्स डेस्कः भारत हॉकी एशियन चैंपियंस ट्रॉफी का चैंपियन बन गया है। टीम इंडियान ने मंगलवार को हुए फाइनल मुकाबले…

3 days ago

अगस्त में वाणिज्यक-वस्तु निर्यात में वार्षिक आधार पर 9.3 प्रतिशत की गिरावट

दिल्लीः  देश से वाणिज्यिक वस्तुओं का निर्यात अगस्त 2024 में सालाना 9.3 प्रतिशत घटकर 34.71 अरब डॉलर रहा।  पिछले साल इसी…

3 days ago

आतिशी होंगी दिल्ली की मुख्यमंत्री, सरकार बनाने का दावा पेश किया; भाजपा बोली- मेकओवर से दाग नहीं छुपेंगे

दिल्लीः दिल्ली को नई मुख्यमंत्री मिल गई हैं। आम आदमी पार्टी की नेता आतिशी मार्लेना दिल्ली की नई मुख्यमंत्री होंगी।…

3 days ago

आरएसएस के विजयादशमी कार्यक्रम में शामिल होंगे डॉ. राधाकृष्णन

संवाददाताः संतोष कुमार दुबे नागपुरः विजयादशमी के मौके पर महाराष्ट्र के नागपुर में आयोजित होने वाले राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस)…

4 days ago

मेरा मजाक उड़ाया गया, मैं सरदार की भूमि में पैदा हुआ बेटा, चुपचाप देशहित में नीति बनाने में लगा रहाः मोदी

अहमदाबाद: गुजरात दौरे के दूसरे दिन सोमवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अहमदाबाद के GMDC मैदान में आयोजित भव्य स्वागत समारोह…

4 days ago