Subscribe for notification
ट्रेंड्स

ठंड से ठिठुरी दिल्ली: शिमला, नैनीताल तथा मनाली से कम रहे तापमान

दिल्लीः पूरे उत्तर भारत में इस समय सर्दी का सितम जारी है। मैदानी इलाकों में ठंड लगातार रिकॉर्ड तोड़ रही है। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में शनिवार इस सीजन का सबसे ठंड दिन रहा। यहां पर आज कम न्यूनतम तापमान 2.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ, जो इस मौसम के हिसाब से सामान्य से पांच डिग्री सेल्सियस कम रहा। राष्ट्रीय राजधानी ठंड का आलम यह रहा कि शनिवार को हिल स्टेशन शिमला, नैनीताल तथा मनाली में यहां से ज्यादा तापमान दर्ज हुआ। वहीं, एनसीआर में गुरूग्राम सबसे कम न्यूनतम तापमान 2.5 डिग्री दर्ज किया गया। उधर, नोएडा से कम तापमान फरीदाबाद में दर्ज हुआ। वहीं, घने के कोहरे के कारण दृश्यता काफी कम रही। कुछ स्थानों पर सुबह दृश्यता 25-50 मीटर तक रही।

आपको बता दें कि गुरुवार को दिल्ली में तापमान तीन डिग्री दर्ज हुआ था, जो कि इस सीजन का सबसे ठंडा दिन था, लेकिन शनिवार को एक बार फिर से सर्दी ने इस सीजन का रिकॉर्ड तोड़ दिया। न्यूनतम तापमान 2.2 डिग्री सेल्सियस रहा। रिज इलाका एक बार फिर ठिठुरा, यहां तापमान सामान्य से 5.6 डिग्री कम 1.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। लोदी रोड में 2.0, आयानगर में 3.4 डिग्री सेल्सियस तापमान रहा। इससे पहले वर्ष 2021 में एक जनवरी को तापमान 1.1 डिग्री दर्ज हुआ था,  जबकि बीते साल 2022 में सीजन के सबसे ठंडे दिन का रिकॉर्ड एक जनवरी को था जब तापमान 4.2 डिग्री सेल्सियस रहा था। वहीं 2020 में एक जनवरी को तापमान 2.4 डिग्री सेल्सियस था।

दिल्ली-एनसीआर में हिल स्टेशन से भी ज्यादा ठंड पड़ रही है। शनिवार को इन इलाकों में तापमान चार डिग्री से ऊपर रहा। जबकि एनसीआर के इलाकों में न्यूनतम तापमान दो से चार डिग्री के बीच दर्ज हुआ। शिमला में न्यूनतम तापमान 7.8, नैनीताल में 5.8, मनाली में पारा 4.0 डिग्री सेल्सियस रहा। जबकि गुरूग्राम में न्यूनतम तापमान 2.5, फरीदाबाद में 3.4, नोएडा में 3.7 और गाजियाबाद में न्यूनतम तापमान 4.1 डिग्री सेल्सियस रहा।

मौसम विभाग ने बताया कि उत्तर- पश्चिम भारत में एक नया पश्चिमी विक्षोभ दस्तक दे रहा है। इसका असर तीन से चार दिन बाद मैदानी इलाकों में पड़ेगा। इस कारण से एक बार फिर से गला देने वाली ठंड की वापसी होगी। हालांकि मौसम विभाग ने सोमवार से शीत लहर से राहत मिलने की संभावना जताई है। इस कारण से 13 जनवरी तक न केवल अधिकतम तापमान बढ़ेगा, बल्कि न्यूनतम तापमान भी 8 डिग्री तक पहुंच जाएगा। यह केवल फौरी राहत होगी। कोहरे से अगले सप्ताह तक राहत मिलने की संभावना नहीं है। रविवार को भी सुबह के समय घने कोहरे व सर्दी रहने की संभावना है।

दिल्ली में पिछले एक सप्ताह का न्यूनतम तापमानः

01 जनवरी    5.5 डिग्री

02 जनवरी    7.6 डिग्री

03 जनवरी     8.5 डिग्री

04 जनवरी     4.4 डिग्री

05 जनवरी    3.0 डिग्री

06 जनवरी    4.0 डिग्री

07 जनवरी     2.2 डिग्री

मौसम विभाग के अनुसार 08 जनवरी को दिल्ली में आसमान साफ तथा सुबह के समय घना कोहरा रहेगा। कुछ स्थानों पर शीत लहर चलने तथा सर्द दिन रहने की संभावना है। वहीं, अधिकतम तापमान: 16.7 डिग्री सेल्सियस तथा न्यूनतम तापमान: 2.2 डिग्री सेल्सियस रहेगा आसार है।

General Desk

Recent Posts

कौन बनेगा बीजेपी का नया राष्ट्रीय अध्यक्ष, पीएम आवास पर हुई बैठक, एक हफ्ते में हो सकता है नड्डा के उत्तराधिकार का फैसला

दिल्लीः बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष के चुनाव को लेकर गतिविधियां तेज हो गई हैं। इस सिलसिले में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी…

6 hours ago

कंबल ओढ़ने पर हो जाएंगे मजबूर, बस फॉलो करें ये टिप्स, आपका कुलर देगा AC को टक्कर

दिल्लीः गर्मियों का मौसम शुरू हो गया है। ऐसे में लोग भीषण गर्मी से बचने के लिए उपाय करने लगे…

4 days ago

‘एक सभ्य समाज की क्या है पहचान, जानिये ‘ बाबा साहब भीमराव अंबेडकर के दमदार विचार

दिल्लीः  कल यानी सोमवार 14 अप्रैल को डॉ बीआर आंबेडकर की जयंती है। उनके विचार आज भी लोगों में जोश…

4 days ago

जलियांवाला बाग हत्याकांड की बरसीः बॉलीवुड की इन फिल्मों ने रुपहले पर्दे पर इतिहास के इस दर्दनाक दृश्य को उकेरा

दिल्लीः 13 अप्रैल है और आज का दिन भारतीय इतिहास में एक ऐसे दिन के तौर पर शामिल हो, जिसे…

4 days ago

कोलकाता हाईकोर्ट ने मुर्शिदाबाद में केंद्रीय बलों की तैनाती का दिया आदेश, वक्फ कानून के खिलाफ हिंसा में तीन लोगों के मारे जाने की सूचना

कोलकाता: कलकत्ता हाईकोर्ट ने मुर्शिदाबाद के अशांत क्षेत्रों में केंद्रीय बलों की तैनाती का आदेश दिया है। बीजेपी नेता सुवेंदु…

5 days ago