Subscribe for notification
ट्रेंड्स

Sammed Shikhar Movement: एक और जैन मुनि त्यागा प्राण, पिछले चार दिन में दो मुनियों का निधन

जयपुरः झारखंड स्थित जैन तीर्थस्थल सम्मेद शिखर के लिए अनशन कर रहे मुनि समर्थ सागर का निधन हो गया।  उन्होंने गुरुवार देर रात 1.20 बजे अंतिम सांस ली। आपको बता दें कि पिछले चार दिन में ये दूसरे संत हैं, जिन्होंने सम्मेद शिखर के लिए अपनी देह त्याग दी। शुक्रवार सुबह जैसे ही संत के देह छोड़ने की जानकारी मिली, तो बड़ी संख्या में जैन समुदाय के लोग मंदिर पहुंचने लगे।

संत की डोल यात्रा संघीजी मंदिर से विद्याधर नगर तक निकाली गई। इस मौके पर जैन संत शशांक सागर ने कहा कि जब तक झारखंड सरकार सम्मेद शिखर को तीर्थ स्थल घोषित नहीं करेगी तब तक मुनि ऐसे ही बलिदान देते रहेंगे।

आपको बता दें कि जयपुर के सांगानेर स्थित संघीजी दिगम्बर जैन मंदिर में समर्थसागर जी तीन दिन से आमरण अनशन कर रहे थे। सम्मेद शिखर को पर्यटन स्थल घोषित किए जाने के विरोध में इसी मंदिर में जैन मुनि सुज्ञेयसागर महाराज ने 3 जनवरी को प्राण त्यागे थे।

मंदिर में आचार्य सुनील सागर महाराज प्रवास पर हैं और उनके सानिध्य में ही मुनि समर्थसागर को जैन रीति-रिवाजों के साथ आज समाधि दे दी गई।

सांगानेर के संघीजी दिगम्बर जैन मंदिर के मं​त्री सुरेश कुमार जैन ने बताया कि शुक्रवार की सुबह एक बजे जैन मुनि समर्थसागर ने अपनी देह त्याग दी। इन्होंने श्री सम्मेद शिखर को बचाने के लिए अपनी देह का बलिदान दिया है, जो हमेशा याद रखा जाएगा।

समर्थसागर महाराज आचार्य सुनील सागर महाराज के ही शिष्य हैं। इससे पहले जब सुज्ञेयसागर महाराज ने अपने प्राणों का बलिदान दिया था तब समर्थसागर जी ने धर्मसभा के दौरान अनशन का संकल्प लिया था और तब से वह उपवास पर चल रहे थे।

केंद्र सरकार ने सम्मेद शिखर पर पर्यटन और इको टूरिज्म एक्टिविटी पर गुरुवार को रोक लगा दी। सरकार ने इस संबंध में तीन साल पहले जारी किया गया अपना आदेश वापस ले लिया, लेकिन जयपुर में अब भी इसका विरोध जारी है। जैन समाज बंधुओं का कहना है कि केंद्र सरकार के बाद राज्य सरकार इस पर पूरी तरह निर्णय नहीं लेती, तब तक विरोध जारी रहेगा।

इससे पहले इसी मंदिर में जैन मुनि सुज्ञेयसागर महाराज ने मंगलवार को प्राण त्याग दिए थे। सम्मेद शिखर को लेकर देशभर में विरोध प्रदर्शन चल रहा है। जयपुर में कुछ दिनों पूर्व ही सकल जैन समाज की ओर से मौन जुलूस निकाल कर विरोध प्रकट किया गया था। सकल जैन समाज (दिगंबर और श्वेतांबर) के बैनर तले हजारों की संख्या में लोग शामिल हुए थे। राजस्थान जैन युवा महासभा के महामंत्री विनोद जैन ने बताया कि मुनि समर्थ सागर ने धर्मसभा के दौरान अनशन का संकल्प लिया था।

इस बीच, आचार्य सुनील सागर ने कहा कि समर्थसागर महाराज के पास गुरुवार को बीजेपी के कई बड़े पदाधिकारी आए थे, लेकिन उन्होंने यही कहा कि जब तक सम्मेद शिखर को लेकर झारखंड सरकार स्थिति प्रैक्टिकल रूप से सामने नहीं रखेगी, तब तक मेरा अनशन जारी रहेगा। उन्होंने तभी से जल का भी त्याग कर दिया था। उन्होंने पूरे देश के लिए अपना जीवन अर्पण किया है।

उधर, आचार्य शशांक सागर महाराज ने कहा कि जयपुर के दो मुनियों ने सम्मेद शिखर को बचाने के लिए अपना बलिदान दिया है। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत को यहां आकर जैन समाज का समर्थन देना चाहिए। उन्हें जैन समाज के लिए भी बोर्ड बनाना चाहिए, ताकि समाज की बात सरकार तक पहुंचाई जा सके। जैन समाज की इस मांग पर कांग्रेस नेता पुष्पेंद्र भारद्वाज ने कहा की मुख्यमंत्री गहलोत अभी राष्ट्रपति के साथ इवेंट में जयपुर से बाहर हैं। आज वह जयपुर लौटेंगे, तब उन तक जैन समाज की बात को पहुंचाने का प्रयास करूंगा।

Delhi Desk

Recent Posts

वॉट्सएप पर अनजान फोटो पर किया क्लिक, तो जाएगा आपका बैंक अकाउंट खाली, हो सकते हैं स्कैम का शिकार, जानें कैसे जालसाजों से खुद को रखें सुरक्षित

दिल्लीः मौजूदा समय में जहां टेक्नोलॉजी हमारी जिंदगी को आसान बना रही है, वहीं डिजिटल युग में साइबर अपराधी नए-नए…

12 hours ago

रामनवमी के मौके पर पीएम मोदी करेंगे देश के पहले वर्टिकल लिफ्ट समुद्री पुल का उद्घाटन

दिल्लीः प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी रामनवमी के मौके पर छह अप्रैल को तमिलनाडु के पंबन में बने देश के पहले वर्टिकल…

13 hours ago

क्या मोदी वापस लाएंगे कच्चाथीवू, श्रीलंका दौरे से तेज हुई चर्चा, इंदिरा ने समझौते में श्रीलंका को सौंपा था यह द्वीप

दिल्लीः प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रविवार को (छह अप्रैल) को तमिलनाडु के दौरे पर रहेंगे। वह रामनवमी के मौके पर तमिलनाडु…

13 hours ago

12 घंटे चर्चा के बाद वक्फ बिल राज्यसभा से पास, पक्ष में 128 और विरोध में 95 वोट पड़े, राष्ट्रपति के हस्ताक्षर के बाद बनेगा कानून

दिल्लीः 12 घंटे से ज्यादा लंबी की चर्चा के बाद वक्फ संशोधन बिल गुरुवार देर रात राज्यसभा से पास हो…

1 day ago

हमारे कृषि उत्पादों पर 100 फीसदी टैरिफ वसूलता है भारत, अब होगा जैसा को तैसा का व्यवहारः अमेरिका

वाशिंगटनः अमेरिका ने भारत के साथ जैसा को तैसा व्यवहार करने की धमकी दी है। अमेरिका ने कहा है कि…

4 days ago

सलमान खान की ईद पार्टी में सेलेब्स का जमावड़ा:सोनाली बेंद्रे, सोनाक्षी, रितेश-जेनेलिया समेत कई सितारे पहुंचे

मुंबईः बॉलीवुड के दबंग खान यानी सलमान खान इन दिनों अपनी फिल्म सिकंदर को लेकर चर्चा में हैं। इसी बीच…

4 days ago