Subscribe for notification
शिक्षा

History Of 05 January: जिसने दुनिया में प्रेम के प्रतीक ताजमहल को बनवाया, उस मुगल बादशाह को जन्म हुआ था

दिल्लीः दिन गुरुवार और तिथि 05 जनवरी 1592…इसी दिन जहांगीर की बेगम ने एक बेटे को जन्म दिया। जहांगीर ने अपने पिता अकबर से उसके बेटे का नाम रखने की इच्छा जताई। अकबर ने उसे खुर्रम बुलाया। फारसी में खुर्रम का मतलब होता है खुशी। पैदाइश के छठवें दिन खुर्रम को अकबर की बेगम रुकैया के हवाले कर दिया गया, क्योंकि बेगम रुकैया की कोई संतान नहीं थी, इसलिए उसने खुर्रम को गोद ले लिया।

अकबर खुर्रम के दादा थे। खुद अनपढ़ थे, लेकिन उन्होंने खुर्रम को तालीम दिलवाने में कोई कसर नहीं छोड़ी। साथ ही बढ़िया उस्तादों से उसे जंग के सबक भी सिखवाए। अकबर का खुर्रम से इतना लगाव हो गया था कि वह जंग में खुर्रम को भी साथ ले जाने लगा। यहीं से सफर शुरू हुआ खुर्रम के ‘शाहजहां’ बनने का।

1627 में जहांगीर की मौत हो गई। जहांगीर की मौत के बाद खुर्रम ने 1628 में तख्त संभाला। तख्त संभालने के बाद खुर्रम का नाम शाहजहां हो गया। शाहजहां यानी दुनिया का राजा। शाहजहां ने उत्तर दिशा में कंधार तक अपना राज्य फैला दिया और दक्षिण भारत का ज्यादातर हिस्सा जीत लिया। शाहजहां ने 1658 तक राज किया और इन 30 सालों के राज में उसने काफी कुछ हासिल किया।

अब बात करते हैं शाहजहां के प्रेम कहानी की…जहांगीर के दौर में वजीर थे एतमाउद्दौला। इन्हीं एतमाउद्दौला के बेटे थे अबु हसन आसफ खान और इन्हीं अबु हसन आसफ खान की बेटी थी अर्जुमंद बानो। अर्जुमंद बानो जिसे बाद में मुमताज के नाम से जाना गया। मुमताज शाहजहां की तीसरी पत्नी थी।

अप्रैल 1607 में 14 साल की अर्जुमंद और 15 साल के खुर्रम की सगाई हुई। फिर 10 मई 1612 को सगाई के करीब 5 साल बाद दोनों का निकाह हुआ। अर्जुमंद से सगाई और निकाह के बीच खुर्रम ने दो और शादियां की थीं।

कहते हैं कि मुमताज और शाहजहां के बीच बहुत ज्यादा मोहब्बत थी। दोनों के 13 बच्चे हुए। निकाह से लेकर मौत तक मुमताज करीब हर साल गर्भवती रही। जून 1631 में 14वें बच्चे को जन्म देने के दौरान मुमताज की मौत हो गई। ऐसा बताया जाता है कि मुमताज की मौत के दो साल बाद तक शाहजहां ने भोग विलास के सारे सुख छोड़ दिए थे। उनके बाल-दाढ़ी बढ़ गए थे।

शाहजहां को वास्तुकार का राजा भी कहा जाता है। उसने अपने शासनकाल में बहुत सी इमारतें बनवाईं। इन्हीं इमारतों में से एक ताजमहल है। 1631 में जब मुमताज की मौत हो गई, तो शाहजहां ने उसके मकबरे के लिए ताजमहल बनवाया।

ताजमहल के चीफ आर्किटेक्ट थे उस्ताद ईशा खान, जो उस समय के मशहूर आर्किटेक्ट थे। ताजमहल बनाने में फारस और तुर्की के अलावा भारत के 20 हजार मजदूरों ने काम किया। एक हजार हाथी तो सिर्फ माल ढोने के लिए लगे थे।

ताजमहल को बनाने में 22 साल का वक्त लगा। 1631 में शुरू हुआ इसका निर्माण कार्य 1653 में पूरा हुआ। ताजमहल के पीछे शाहजहां काला ताज भी बनाना चाहते थे, लेकिन अपने बेटे औरंगजेब के साथ उनका टकराव शुरू हो गया। 22 जनवरी 1666 को आगरा में शाहजहां की मौत हो गई। आइए एक नजर डालते हैं देश और दुनिया में 05 जनवरी को घटित हुईं महत्वपूर्ण घटनाओं पर…

1592: मुगल शासक शाहजहां का लाहौर (अब पाकिस्तान) में जन्म।
1659: खाजवाह की लड़ाई में औरंगजेब ने शाह शुजा को हराया।
1671: छत्रपति शिवाजी महाराज ने मुगलों से सल्हर क्षेत्र को अपने कब्जे में किया।
1893: योगगुरू और आध्यात्मिक गुरू परमहंस योगानन्द का उत्तर प्रदेश के गोरखपुर में जन्म।
1900: आयरलैंड के राष्ट्रवादी नेता जॉन एडवर्ड रेडमोंड ने ब्रिटिश शासन के खिलाफ विद्रोह किया।
1933: अमेरिका के सान फ्रांसिस्को शहर में बने झूलने वाले गोल्डन गेट ब्रिज का निर्माण कार्य शुरू. यह पुल 1937 में बनकर तैयार हुआ।
1934: भारतीय जनता पार्टी के नेता मुरली मनोहर जोशी का जन्म।
1941: क्रिकेटर मंसूर अली खान पटौदी का भोपाल में जन्म।
1955: पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी का कलकत्ता (अब कोलकाता) में जन्म।
1970: चीन के यूनान प्रांत में रिक्टर पैमाने पर 7.7 तीव्रता वाले भूकंप से 15000 लोगों की मौत।
1971: क्रिकेट इतिहास का पहला वनडे खेला गया था। मेलबर्न में खेले गए इस मैच में ऑस्ट्रेलिया ने इंग्लैंड को 5 विकेट से हराया था। इंग्लैंड ने टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 190 रन बनाए थे। ऑस्ट्रेलिया ने 5 विकेट गंवाकर 191 रन बनाते हुए मैच जीत लिया था।
1993: करीब 85,000 टन कच्चा तेल लेकर नार्वे से कनाडा जा रहा एक तेल टैंकर तूफान में फंसकर शेटलैंड द्वीप के पास दुर्घटनाग्रस्त.
2000: अंतरराष्ट्रीय फुटबाल एवं सांख्यिकी महासंघ ने ‘पेले’ को शताब्दी का सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी घोषित किया।
2003: अल्जीरिया में विद्रोहियों के हमले में 43 सैनिक मरे।
2006: भारत और नेपाल ने पारगमन संधि की अवधि को 3 महीने के लिए बढ़ाया।
2007: तंजानिया की विदेश मंत्री आशा रोज मिगरो संयुक्त राष्ट्र की उपमहासचिव नियुक्त।
2008: यूरोपीय संघ (ईयू) ने पाकिस्तान में चुनाव पर्यवेक्षण अभियान पूर्णरूप से शुरू किया।
2009: नेशनल कांफ्रेंस के अध्यक्ष उमर अब्दुल्ला ने जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री पद की शपथ ली।
2014: भारतीय संचार उपग्रह जीसैट-14 को सफलतापूर्वक कक्षा में स्थापित किया गया। जीसैट-14 में भारत में निर्मित क्रायोजेनिक इंजन का इस्तेमाल हुआ था।

General Desk

Recent Posts

रूसी हथियारों का बाजार हथिया रहा भारत, सस्ता कर्ज और लंबे समय तक के लिए दे रहा है कर्ज, ब्राजील-अर्जेंटीना समेत 20 देशों में भेजे डिप्लोमैट

दिल्लीः हथियार खरीदने वाले देशों को भारत सस्ते और लंबे समय तक के लिए कर्ज देने की पेशकश कर रहा…

17 hours ago

कौन बनेगा बीजेपी का नया राष्ट्रीय अध्यक्ष, पीएम आवास पर हुई बैठक, एक हफ्ते में हो सकता है नड्डा के उत्तराधिकार का फैसला

दिल्लीः बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष के चुनाव को लेकर गतिविधियां तेज हो गई हैं। इस सिलसिले में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी…

17 hours ago

कंबल ओढ़ने पर हो जाएंगे मजबूर, बस फॉलो करें ये टिप्स, आपका कुलर देगा AC को टक्कर

दिल्लीः गर्मियों का मौसम शुरू हो गया है। ऐसे में लोग भीषण गर्मी से बचने के लिए उपाय करने लगे…

4 days ago

‘एक सभ्य समाज की क्या है पहचान, जानिये ‘ बाबा साहब भीमराव अंबेडकर के दमदार विचार

दिल्लीः  कल यानी सोमवार 14 अप्रैल को डॉ बीआर आंबेडकर की जयंती है। उनके विचार आज भी लोगों में जोश…

4 days ago

जलियांवाला बाग हत्याकांड की बरसीः बॉलीवुड की इन फिल्मों ने रुपहले पर्दे पर इतिहास के इस दर्दनाक दृश्य को उकेरा

दिल्लीः 13 अप्रैल है और आज का दिन भारतीय इतिहास में एक ऐसे दिन के तौर पर शामिल हो, जिसे…

4 days ago

कोलकाता हाईकोर्ट ने मुर्शिदाबाद में केंद्रीय बलों की तैनाती का दिया आदेश, वक्फ कानून के खिलाफ हिंसा में तीन लोगों के मारे जाने की सूचना

कोलकाता: कलकत्ता हाईकोर्ट ने मुर्शिदाबाद के अशांत क्षेत्रों में केंद्रीय बलों की तैनाती का आदेश दिया है। बीजेपी नेता सुवेंदु…

5 days ago