Subscribe for notification
शिक्षा

History Of 04 January: जिसकी वजह से अंधों का पढ़ना-लिखना संभव हो पाया, उस शख्सियत का आज के ही दिन हुआ था जन्म

दिल्लीः 1809 में आज ही के दिन जन्म हुआ लुई ब्रेल का। वही लुई ब्रेल, जिन्होंने नेत्रहीनों के लिए ब्रेल लिपि का आविष्कार किया। लुई ब्रेल का जन्म फ्रांस में एक छोटा सा कस्बा कुप्रे में हुआ था। लुई बचपन से नेत्रहीन नहीं थे, लेकिन बचपन में उनके साथ एक हादसा हुआ और उनकी आंखों की रोशनी चली गई। दरअसल, लुई के पिता साइमन रेले ब्रेल शाही घोड़ों के लिए काठी बनाने का काम किया करते थे। उन पर काम का बोझ ज्यादा रहता था। इसलिए उन्होंने अपनी मदद के लिए 3 साल के लुई को भी अपने काम में लगा लिया।

एक दिन लुई पिता के साथ काम करते वक्त वहां के औजारों से खेलने लगे। एक औजार उनकी आंख में लग गया। बहुत खून बहा। उस वक्त परिवार ने इसे मामूली चोट समझकर मरहम-पट्टी कर दी। जैसे-जैसे लुई की उम्र बढ़ रही थी, वैसे-वैसे घाव भी गहरा होता जा रहा था। 8 साल की उम्र तक पहुंचते-पहुंचते लुई की आंखों की रोशनी चली गई।

ऐसे आया आइडियाः लुई की उम्र उस वक्त 16 साल थी। उसी समय उनकी मुलाकात फ्रांस की सेना के कैप्टन चार्ल्स बार्बियर से हुई। चार्ल्स ने लुई को नाइट राइटिंग और सोनोग्राफी के बारे में बताया। इसी की मदद से सैनिक अंधेरे में पढ़ा करते थे। ये लिपि कागज पर उभरी हुई होती थी और 12 बिंदुओं पर आधारित थी। यहीं से लुई को ब्रेल लिपि का आइडिया आया।

लुई ने उसी लिपि में सुधार किया और 12 बिंदुओं की जगह 6 बिंदुओं में तब्दील कर दिया। लुई ने ब्रेल लिपि में 64 अक्षर और चिन्ह बनाए। इसमें विराम चिन्ह और संगीत के नोटेशन लिखने के लिए भी जरूरी चिन्ह बनाए गए। 1825 में लुई ने ब्रेल लिपि का आविष्कार कर दिया।

1851 में उन्हें टीबी की बीमारी हो गई, जिससे उनकी तबीयत बिगड़ने लगी और 6 जनवरी 1852 को मात्र 43 साल की उम्र में उनका निधन हो गया। उनके निधन के 16 साल बाद 1868 में रॉयल इंस्टीट्यूट फॉर ब्लाइंड यूथ ने इस लिपि को मान्यता दी। भारत सरकार ने 2009 में लुई ब्रेल के सम्मान में डाक टिकिट जारी किया था। इतना ही नहीं, लुई की मौत के 100 साल पूरे होने पर फ्रांस सरकार ने उनके दफनाए शरीर को बाहर निकाला और राष्ट्रीय ध्वज में लपेटकर पूरे राजकीय सम्मान के साथ दोबारा दफनाया।

दुनिया को मिली सबसे ऊंची इमारतः आज ही के दिन यानी 04 जनवरी 2010 को दुबई में दुनिया की सबसे ऊंची इमारत बुर्ज खलीफा का उद्घाटन हुआ था। बुर्ज खलीफा की ऊंचाई 828 मीटर है। इसका निर्माण 2004 से शुरू हुआ था। इसको बनाने में 1.10 लाख टन कॉन्क्रीट और 55 हजार टन स्टील का इस्तेमाल हुआ था।

बुर्ज खलीफा में 163 फ्लोर हैं। इसके 76वें फ्लोर पर दुनिया का सबसे ऊंचा स्वीमिंग पूल और 158वें फ्लोर पर दुनिया की सबसे ऊंची मस्जिद बनी है। 144वें फ्लोर पर दुनिया का सबसे ऊंचा नाइटक्लब है।

इस बिल्डिंग का बाहरी हिस्सा 26 हजार ग्लास से मिलकर बना है। इसी वजह से ये शीशे की तरह दिखती है। इसे बनाने के लिए रोज करीब 12 हजार मजदूरों ने काम किया। ऐसा बताया जाता है कि ऊंचाई के कारण बिल्डिंग के टॉप फ्लोर का टेम्परेचर ग्राउंड फ्लोर की तुलना में 15 डिग्री सेल्सियस कम रहता है। आइए एक नजर डालते हैं देश और दुनिया में 04 जनवरी को घटित हुईं महत्वपूर्ण घटनाओं पर…

1642: इंग्लैंड के किंग चार्ल्स ने 400 सैनिकों के साथ संसद पर हमला किया।
1643 : गुरुत्वाकर्षण का सिद्धान्त और गति के नियम का प्रतिपादन करने वाले इंग्लैंड के महान भौतिक शास्त्री और गणितज्ञ सर आइजैक न्यूटन का जन्म।
1762: इंग्लैंड ने स्पेन और नेपल्स पर हमले का ऐलान किया।
1809 : नेत्रहीनों को पढ़ने लिखने में मदद देने वाली लिपि के अविष्कारक लुई ब्रेल का जन्म। लुई तीन वर्ष की आयु में एक दुर्घटना में अपनी आंखों की रौशनी गंवा बैठे थे।
1906: किंग जार्ज पंचम ने कलकत्ता (अब कोलकाता) के विक्टोरिया मेमोरियल हॉल की आधारशिला रखी।
1906: दक्षिण अफ्रीका ने इंग्लैंड को एक विकेट से हराकर अपनी पहली टेस्ट जीत हासिल की।
1931 : प्रसिद्ध भारतीय अभिनेत्री निरुपा रॉय का जन्म।
1932: ब्रिटिश ईस्ट इंडीज के वायसराय विलिंगडन ने महात्मा गांधी और जवाहरलाल नेहरू को गिरफ्तार किया।
1948 : दक्षिण पूर्व एशियाई देश बर्मा (म्यांमार) को ब्रिटेन से आजादी मिली।
1951: चीन के सुरक्षाबलों ने कोरियाई युद्ध के दौरान सियोल पर कब्जा किया।
1952 : भारत के 43वें मुख्य न्यायाधीश टी. एस. ठाकुर का जन्म।
1955 : सामाजिक कार्यकर्ता और राजनेता प्रताप चन्द्र सारंगी का जन्म।
1958 : न्यूजीलैंड के सर एडमंड हिलेरी ने दक्षिणी ध्रुव पर कदम रखा।1912 में कैप्टेन रॉबर्ट एफ़ स्कॉट के अभियान के बाद वह पहले अन्वेषक थे, जिन्होंने यह उपलब्धि हासिल की। हिलेरी ने अपनी टीम के साथ खराब मौसम में करीब 113 किलोमीटर की यात्रा की।
1962: अमेरिका के न्यूयॉर्क शहर में पहली स्वचालित (मानवरहित) मेट्रो ट्रेन चली।
1965 : हिन्दी सिनेमा के जाने-माने अभिनेता आदित्य पंचोली का जन्म।
1966 : भारत के प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री और पाकिस्तान के जनरल अयूब खान के बीच भारत पाकिस्तान सम्मलेन की शुरुआत।
1972 : विभिन्न अपराधों की जांच को बेहतर और आधुनिक तरीके से अंजाम देने के लिए नई दिल्ली में इंस्टिट्यूट ऑफ क्रिमिनालॅजी एंड फारेंसिक साइंस की स्थापना।
1990 : पाकिस्तान में रेल दुर्घटना के इतिहास की सबसे दुखद घटना में दो ट्रेनों के बीच भीषण टक्कर में 307 लोगों की मौत और बहुत से लोग घायल हुए।
1994 : मशहूर संगीतकार राहुल देव बर्मन का निधन।
1998 : बंगलादेश ने भारत को उल्फा महासचिव अनूप चेतिया को सौंपने से इन्कार किया।
2004: भारत के प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी और पाकिस्तानी प्रधानमंत्री जफर उल्ला खान जमाली के बीच इस्लामाबाद में वार्ता आयोजित।
2006 : दुबई के शासक शेख़मकतूम बिन रशीद अल मकतूम का निधन।
2007 : अमेरिका में नैंसी पेलोसी को हाउस ऑफ रिप्रेजेंटेटिव का स्पीकर चुना गया। इस पद पर पहुंचने वाली वह पहली महिला।
2008 : अमेरिका ने श्रीलंका को सैन्य उपकरणों और सेवाओं की आपूर्ति पर रोक लगायी।
2009 : पीपुल्स डेमोक्रेटिक पार्टी ने यूपीए से नाता तोड़ा।
2010 : संयुक्त अरब अमीरात के दुबई स्थित बुर्ज खलीफा को आधिकारिक तौर पर खोला गया। इसे उस समय दुनिया की सबसे ऊंची इमारत कहा गया था।
2016 : भारत के 38वें मुख्य न्यायाधीश एस.एच कपाड़िया का निधन

 

Shobha Ojha

Recent Posts

निगम कर्मियों को लेकर आतिशी मार्लेना का बयान महज एक छलावाः बीजेपी

संवाददाताः संतोष कुमार दुबे दिल्लीः बीजेपी की दिल्ली प्रदेश इकाई ने पूर्व मुख्यमंत्री आतिशी और आम आदमी पार्टी (आप) पर…

60 minutes ago

गर्व से चौड़ा हो जाएगा सीना, एक बार देख लीजिए ये तस्वीरें

दुबई: दुबई में खेले गए चैंपियन ट्रॉफी के अहम मुकाबले में भारत ने पाकिस्ता ने छह विकेट से पराजित कर…

1 hour ago

Tesla Cybertruck Video: शानदार साइबरट्रक का काफिला देख दिल खुश हो जाएगी, एलन मस्क ने एक्स पर शेयर किया अपनी फेवरेट कार का वीडियो

अमेरिकी कारोबारी एलन मस्क की कंपनी टेस्ला के सबसे खास प्रोडक्ट साइबरट्रक का एक वीडियो काफी वायरल हो रहा है।…

1 hour ago

अमेरिका में ट्रम्प प्रशासन ने यूएसएआईडी के 2000 कर्मियों को निकालने का किया ऐलान, कई लोगों को छुट्टी पर भेजा

वाशिंटनः अमेरिका में ट्रंप प्रशासन ने अंतरराष्ट्रीय विकास एजेंसी (यूएसएआईडी) के 2000 कर्मचारियों को बाहर करने का एलान किया है।…

2 hours ago

बढ़ायी जा सकती है दिल्ली विधानसभा सत्र की अवधिः बिष्ट

संवाददाताः संतोष कुमार दुबे दिल्लीः बीजेपी के वरिष्ठ नेता एवं मुस्तफाबाद से विधायक मोहन सिंह बिष्ट ने कहा है कि…

12 hours ago

शत प्रतिशत पूरे किये जाएंगे बीजेपी के चुनावी वादेः रेखा गुप्ता

संवाददाताः संतोष कुमार दुबे दिल्लीः दिल्ली की सीएम  रेखा गुप्ता ने रविवार को कहा कि बीजेपी ने विधानसभा चुनाव के…

13 hours ago