Aaj ka Rashifal

Aaj ka Rashifal 31 December 2022: आज दिन शनिवार तथा दिनांक 31 दिसंबर 2022 और दिन सोमवार (Somwar, Monday ka Rashifal) है। आइए जानते हैं कि आज का दिन सभी 12 राशियों (Zodiac Sign) के लिए कैसा रहेगा ? किसे खुशियां मिलेंगी और किस राशि वाले को मुश्किलों का सामना करना पड़ सकता है?

ग्रहों की स्थिति: राहु मेष राशि में, वक्री मंगल वृषभ राशि में, केतु तुला राशि में, सूर्य धनु राशि में, बुध वक्री होकर वापस धनु राशि में वापस आ गए हैं। शुक्र व शनि अच्छी स्थिति में मकर राशि में। गुरु तथा चंद्रमा सूर्योदय के समय गजराज योग बनाते हुए मीन राशि में रहेंगे। दोपहर के बाद ग्रहण के योग का निर्माण करते हुए चंद्रमा मेष राशि में चले जाएंगे, जो अशुभता को दर्शाता है।

मेष राशि: आज का दिन आपके लिए अनुकूल रहने वाला है। बिजनेस में उत्तम सफलता के योग बनेंगे और आप मन लगाकर काम करेंगे। काम के सिलसिले में आज का दिन अच्छे नतीजे देने वाला होगा। आप कोई नया काम भी अपने हाथ में लेंगे और उसकी शुरुआत बड़े अच्छे तरीके से करेंगे।

वृषभ राशि: आज भाग्य का आपको पूरा-पूरा साथ मिलेगा। ऑफिस में अपनी प्रगति के बारे में विचार करेंगे। आगे बढ़ने के लिए आप कुछ नया सीखेंगे। इस राशि के जो लोग सूचना प्रौद्योगिकी के क्षेत्र से जुड़े हुए हैं, उन्हें तरक्की के नये अवसर प्राप्त होंगे।

मिथुन राशि: जल्दबाजी में कोई काम न करें। पैसों की स्थिति की चिंता करनी होगी। आपका फालतू खर्चा हो सकता है। नौकरी और बिजनेस में किसी बात को लेकर उलझनें बढ़ सकती हैं। पैसों के मामलों में सावधानी रखनी होगी। सेहत को लेकर लापरवाही न करें।

कर्क राशि: आज आप अपने घर परिवार को अच्छा समय देंगे। घरेलू खर्च पर भी आपका ध्यान रहेगा। कुछ चैलेंज सामने आएंगे, जिनका आप अच्छे से सामना करेंगे। पारिवारिक जीवन में प्रेम की भावना दिखाई देगी और घरवालों के साथ कहीं बाहर जाकर खाना खाने का विचार बनेगा।

सिंह राशि: आज आपका दिन मिला जुला रहेगा। सोचे हुए काम को पूरा करने में थोड़ा टाइम लग सकता है। आर्थिक स्थिति सामान्य रहेगी। कोई काम किसी पर पूरी तरह से डिपेंड होकर न करें, तो ही अच्छा है।

कन्या राशि: कारोबार बढ़ेगा। अपने से निचले स्तर के कर्मचारियों से सहयोग मिलेगा। आपकी मुलाकात खास लोगों से हो सकती है। आपको नियमित कामकाज से कुछ समय के लिए छुटकारा मिल सकता है। आपकी ज्यादातर परेशानियां खत्म होने के योग हैं।

तुला राशि: आज का दिन मान सामान्य रहने वाला है। आप हर काम को अच्छे तरीके से करने की कोशिश करेंगे और आप का मन भी लगेगा। आप चाहेंगे कि सारा काम समय से पूर्व ही पूरा हो जाए और इसके लिए आप कठिन प्रयास भी करेंगे।

वृश्चिक राशि: आज आपका दिन अच्छा रहेगा। ऑफिस के किसी सहकर्मी से मदद मिल सकती है। कार्यक्षेत्र में तरक्की होनी तय है। इस राशि की महिलाएँ नए कपड़े या घर का कुछ समान खरीदने के लिए शॉपिंग पर जा सकती हैं।

धनु राशि: रोजमर्रा के काम पूरे होने के योग हैं। आपके काम बनते चले जाएंगे। सोच-समझकर फैसले लेने से ही फायदा हो सकता है। पैसों की स्थिति में अच्छे खासे बदलाव के मौके मिल सकते हैं। परिवार, समाज में आपका महत्व बढ़ेगा।

मकर राशि: आज का दिन आपके लिए मध्यम फलदायक रहेगा। सेहत से जुड़ी समस्याएं परेशान कर सकती हैं। आपने अपनी सेहत के प्रति जो लापरवाही बढ़ती है, आज उसकी वजह से आपको कुछ परेशानी हो सकती है।

कुंभ राशि – आज आपका दिन फेवरेबल रहेगा। अपने बिजनेस में नये प्रयोग करने में आप सफल होंगे। आज आप जो भी काम करनें की सोचेंगे, उसमें आपको सफलता मिलेगी। पहले किये गये कामों से भी आज बेहतर परिणाम प्राप्त होगा। अधिकारी वर्ग आपके काम की तारीफ करेंगे।

मीन राशि – बिजनेस न बढ़ाएं तो ही अच्छा है। जो जैसा चल रहा है चलने दें। महंगी चीजों की खरीदारी हो सकती है। आज आप कोई नया और बड़ा डिसीजन न लें तो ही अच्छा रहेगा। सावधानी रखें। पैसा खर्च करने में आप बहुत चतुराई से काम लेंगे। लव लाइफ के मामले में आपके लिए दिन अच्छा है। थकान और नींद की कमी से परेशानी हो सकती है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here