Deprecated: The PSR-0 `Requests_...` class names in the Requests library are deprecated. Switch to the PSR-4 `WpOrg\Requests\...` class names at your earliest convenience. in /home1/prakhndx/public_html/wp-includes/class-requests.php on line 24
आज का राशिफलः इन राशियों के जातकों का बढ़ेगा आत्मविश्वास, करियर में मिलेगी सफलता - Prakhar Prahari
Subscribe for notification

आज का राशिफलः इन राशियों के जातकों का बढ़ेगा आत्मविश्वास, करियर में मिलेगी सफलता

Aaj ka Rashifal 30 December 2022: आज दिन शुक्रवार तथा दिनांक 30 दिसंबर  2022 है। आइए जानते हैं कि आज का दिन सभी 12 राशियों (Zodiac Sign) के लिए कैसा रहेगा ? किसे खुशियां मिलेंगी और किस राशि वाले को मुश्किलों का सामना करना पड़ सकता है ?

राहु मेष राशि में हैं। वहीं वक्री मंगल वृषभ राशि में हैं, जबकि केतु तुला राशि में हैं। शुक्र, बुध और शनि मकर राशि में है। यहां पर बुध वक्री हैं। गुरु तथा चंद्रमा का गजराज योग मीन राशि में बना हुआ है। मंगल के वक्री होने के कारण रक्त से संक्रमित हो रहे हैं लोग, बुध के वक्री होने के कारण लोगों को त्वचा संबंधित दिक्कतें होंगी। मानसिक स्थिति में दिक्कत होगी।

मेष राशि – आज का दिन अनुकूल रहेगा। आपको सेहत से जुड़ी दिक्कतों का सामना करना पड़ेगा और बढ़े हुए खर्चों से भी छुटकारा पाने की दिशा में प्रयास करना जरूरी होगा। दांपत्य जीवन के लिहाज से आज का दिन बहुत बढ़िया रहेगा और आपके रिश्ते में रोमांस बढ़ेगा।

वृषभ राशि – आपकी बात और काम का असर लोगों पर हो सकता है‌। लोग आपकी बातें सुनेंगे। किसी बैठक-समारोह का बुलावा भी आज आपको मिल सकता है‌। परिवार वालों का पूरा समर्थन और सहयोग मिलेगा। दूर स्थान के लोगों से बातचीत होगी‌।

मिथुन राशि – आज ऑफिस में आपको नए लोगों से थोड़ा संभलकर रहना चाहिए। वो आपका काम बिगाड़ने की कोशिश कर सकते हैं। किसी भी काम को करने से पहले बड़ों की सलाह लेना आपके लिये फायदेमंद रहेगा। आज बच्चे माता-पिता की बात मानेंगे।

कर्क राशि – आज का दिन कई मायनों में आपके लिए बढ़िया रहने वाला है। स्वास्थ्य से संबंधित समस्याओं से मुक्ति मिलेगी और सेहत में सुधार होगा। किसी यात्रा पर जाने के योग बनेंगे। दांपत्य जीवन में चले आ रहे तनाव से मुक्ति मिलेगी। व्यापार में जबरदस्त नतीजे हासिल होंगे।

सिंह राशि – सामाजिक दायरे में आप बहुत सक्रिय और सफल भी हो सकते हैं। किसी भी कठिन परिस्थिति में कई लोग आपका साथ देने के लिए तैयार रहेंगे। ज्यादातर दोस्त आपके साथ हैं और आपका साथ निभाएंगे‌।

कन्या राशि – आज कारोबार में आपको लाभ ही लाभ होगा। शैक्षणिक कार्यों में आपका ज्यादा मन लगेगा। समाज में आपका मान-सम्मान बढ़ेगा। घरेलू काम को निपटाने में आप सफल रहेंगे। कई योजनाएँ समय से पूरी होने पर आपको खुशी मिलेगी। कार्यक्षेत्र में आपकी तरक्की होगी।

तुला राशि – आज का दिन आपके लिए थोड़ा परेशानी भरा हो सकता है। काम के सिलसिले में कहीं जाना पड़ सकता है जिससे परिवार के लिए किए जाने वाले काम लटक सकते हैं और परिवार वाले आपसे क्रोधित हो सकते हैं। दांपत्य जीवन के लिहाज से दिन बढ़िया रहेगा और आपका रिश्ता मजबूत रहेगा।

वृश्चिक राशि – पद, वेतन या आपके अधिकार बढ़ सकते हैं। किसी नए स्थान पर जाने का योग है। नई चीज भी आप सीख सकते हैं। प्रेमी के साथ संबंधों और नजदीकी रिश्तों के मामलों में प्रगति होगी‌। आपके संबंध मजबूत हो सकते हैं। दिमाग में उथल-पुथल हो सकती है, लेकिन आपको फायदा भी होगा‌।

धनु राशि – आज आर्थिक लाभ के अच्छे अवसर प्राप्त होंगे। आप पूरा दिन खुद को ताजगी से भरा हुआ महसूस करेंगे। ऑफिस के किसी काम से की गई यात्रा से आपको बेहद लाभ होगा। परिवार में सभी सदस्यों के साथ आपसी सामंजस्य बना रहेगा। आज आध्यात्म की तरफ भी आपका कुछ रुझान रहेगा।

मकर राशि – आज का दिन आपके लिए बढ़िया रहने वाला है। किसी महत्वपूर्ण नतीजे पर पहुंचेंगे। दांपत्य जीवन में सुखद नतीजे हासिल होंगे तथा प्रेम जीवन जीने वालों को कुछ समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। आज किसी लंबी यात्रा पर जाने की सोचेंगे। जीवन साथी को साथ लेकर जाएंगे।

कुंभ राशि – पुराने संबंधों को मजबूत करने में सफलता मिलेगी। कोई एक्स्ट्रा काम हाथ में लेने के पहले इस बात का जरूर ध्यान रखें कि आपको रोज की कुछ जिम्मेदारियां भी निभानी हैं‌। दूसरों की मदद करेंगे और इससे आपको खुशी मिलेगी‌। धन लाभ हो सकता है‌।

मीन राशि – आज आपके आत्मविश्वास में बढ़ोतरी होगी। करियर में आपको सफलता मिलेगी। आप किसी पारिवारिक समारोह में जायेंगे। वहां आपको देखकर कुछ लोग खुश होंगे, तो कुछ लोग आपसे बात करना अवॉयड करेंगे। आज घर के किसी काम की वजह से आपके ऑफिस का काम लेट हो सकता है, जिससे आप थोड़ा परेशान रहेंगे।

Shobha Ojha

Recent Posts

वेद भौतिक-आध्यात्मिक ज्ञान की निधि व अखिल ब्रह्माण्ड के मूल हैं: भागवत

संवाददाताः संतोष कुमार दुबे, प्रखर प्रहरी दिल्लीः राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के सरसंघचालक डॉ. मोहन भागवत ने वेदों को भौतिक…

2 days ago

भारत बना एशियन चैंपियंस ट्रॉफी का विजेता, पांचवीं बार जीता खिताब जीता, फाइनल में चीन को

स्पोर्ट्स डेस्कः भारत हॉकी एशियन चैंपियंस ट्रॉफी का चैंपियन बन गया है। टीम इंडियान ने मंगलवार को हुए फाइनल मुकाबले…

3 days ago

अगस्त में वाणिज्यक-वस्तु निर्यात में वार्षिक आधार पर 9.3 प्रतिशत की गिरावट

दिल्लीः  देश से वाणिज्यिक वस्तुओं का निर्यात अगस्त 2024 में सालाना 9.3 प्रतिशत घटकर 34.71 अरब डॉलर रहा।  पिछले साल इसी…

3 days ago

आतिशी होंगी दिल्ली की मुख्यमंत्री, सरकार बनाने का दावा पेश किया; भाजपा बोली- मेकओवर से दाग नहीं छुपेंगे

दिल्लीः दिल्ली को नई मुख्यमंत्री मिल गई हैं। आम आदमी पार्टी की नेता आतिशी मार्लेना दिल्ली की नई मुख्यमंत्री होंगी।…

3 days ago

आरएसएस के विजयादशमी कार्यक्रम में शामिल होंगे डॉ. राधाकृष्णन

संवाददाताः संतोष कुमार दुबे नागपुरः विजयादशमी के मौके पर महाराष्ट्र के नागपुर में आयोजित होने वाले राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस)…

4 days ago

मेरा मजाक उड़ाया गया, मैं सरदार की भूमि में पैदा हुआ बेटा, चुपचाप देशहित में नीति बनाने में लगा रहाः मोदी

अहमदाबाद: गुजरात दौरे के दूसरे दिन सोमवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अहमदाबाद के GMDC मैदान में आयोजित भव्य स्वागत समारोह…

4 days ago