अहमदाबादः प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मां हीराबेन मोदी पंचतत्व में विलीन हो गईं। शुक्रवार सुबह 9:26 बजे उनका अंतिम संस्कार हुआ। पीएम मोदी ने उन्हें मुखाग्नि दी। हीराबेन की अंतिम यात्रा के दौरान पीएम मोदी मां के पार्थिव शरीर देह कंधे पर लेकर गांधी नगर स्थित घर से निकले। यात्रा के दौरान वे शव वाहन में ही पार्थिव शरीर के करीब बैठे रहे।
पीएम मोदी की मां हीराबेन मोदी का शुक्रवार तड़के 3:30 बजे अहमदाबाद के यूएन मेहता अस्पताल में निधन हुआ। वे 100 साल की थीं। उन्हें मंगलवार देर रात सांस लेने में तकलीफ होने के बाद अस्पताल में भर्ती कराया गया था। उन्हें कफ की शिकायत भी थी।
पीएम मोदी ने खुद ही अपनी मां हीराबने के निधन की जानकारी ट्वीट के जरिए दी। इसके बाद सुबह 7:45 बजे अहमदाबाद पहुंचे। यहां से वे सीधे गांधीनगर के रायसण गांव में भाई पंकज मोदी के घर गए। पार्थिव देह यहीं रखी गई थी। मोदी के पहुंचते ही अंतिम यात्रा शुरू हुई। सेक्टर-30 स्थित श्मशान घाट में अंतिम संस्कार किया गया।
संवाददाताः संतोष कुमार दुबे, प्रखर प्रहरी दिल्लीः राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के सरसंघचालक डॉ. मोहन भागवत ने वेदों को भौतिक…
स्पोर्ट्स डेस्कः भारत हॉकी एशियन चैंपियंस ट्रॉफी का चैंपियन बन गया है। टीम इंडियान ने मंगलवार को हुए फाइनल मुकाबले…
दिल्लीः देश से वाणिज्यिक वस्तुओं का निर्यात अगस्त 2024 में सालाना 9.3 प्रतिशत घटकर 34.71 अरब डॉलर रहा। पिछले साल इसी…
दिल्लीः दिल्ली को नई मुख्यमंत्री मिल गई हैं। आम आदमी पार्टी की नेता आतिशी मार्लेना दिल्ली की नई मुख्यमंत्री होंगी।…
संवाददाताः संतोष कुमार दुबे नागपुरः विजयादशमी के मौके पर महाराष्ट्र के नागपुर में आयोजित होने वाले राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस)…
अहमदाबाद: गुजरात दौरे के दूसरे दिन सोमवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अहमदाबाद के GMDC मैदान में आयोजित भव्य स्वागत समारोह…