Deprecated: The PSR-0 `Requests_...` class names in the Requests library are deprecated. Switch to the PSR-4 `WpOrg\Requests\...` class names at your earliest convenience. in /home1/prakhndx/public_html/wp-includes/class-requests.php on line 24
History Of 28 December: रिटार्यड अंग्रेज अधिकारी ने आज के ही दिन की थी भारत की सबसे पुरानी पार्टी की स्थापना, लेकिन इसी पार्टी ने लड़ी थी आजादी की लड़ाई - Prakhar Prahari
Subscribe for notification
Categories: शिक्षा

History Of 28 December: रिटार्यड अंग्रेज अधिकारी ने आज के ही दिन की थी भारत की सबसे पुरानी पार्टी की स्थापना, लेकिन इसी पार्टी ने लड़ी थी आजादी की लड़ाई

दिल्लीः 1947 में भारत को अंग्रेजों से आजादी मिली। इससे 62 साल पहले 1885 में आज ही के दिन यानी 28 दिसंबर 1885 को स्कॉटलैंड के एक रिटायर्ड अधिकारी एओ ह्यूम ने भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस की स्थापना की थी। एओ ह्यूम को जीवित रहते कभी पार्टी के संस्थापक का दर्जा नहीं दिया गया था। 1912 में उनकी मौत के बाद एओ ह्यूम को कांग्रेस का संस्थापक घोषित किया गया।

कांग्रेस पार्टी की स्थापना के पीछे भी एक दिलचस्प कहानी है। दरअसल 1857 में अंग्रेजों के खिलाफ बड़ा गदर मचा। अंग्रेज नहीं चाहते थे कि दोबारा ऐसे फिर कभी हालात बनें, तो उन्होंने प्लानिंग की कि एक ऐसा प्लेटफॉर्म बना दिया जाए, जहां हिंदुस्तानी अपनी भड़ास निकाल सकें। इसके अलावा इसी मंच के तहत जो विरोध प्रदर्शन करना है, वे भी कर सकें। इस काम के लिए एओ ह्यूम को चुना गया।

आपको बता दें कि कांग्रेस पार्टी की स्थापना भले ही एक अंग्रेज ने की थी, लेकिन इसके अध्यक्ष भारतीय ही थे। पार्टी के पहले अध्यक्ष कलकत्ता हाईकोर्ट के बैरिस्टर व्योमेश चंद्र बनर्जी थे। पार्टी का पहला अधिवेशन पुणे में होना था, लेकिन उस वक्त वहां हैजा फैला हुआ था। इस वजह से इसे बंबई (अब मुंबई) में किया गया।

1905 में बंगाल का बंटवारा हुआ और इससे ही कांग्रेस को नई पहचान मिली। कांग्रेस ने बंटवारे का खुलकर विरोध किया। अंग्रेजी सामानों का बहिष्कार किया। कांग्रेस ने अंग्रेजों के खिलाफ आंदोलन शुरू ही किए थे और इसमें फूट पड़ गई। पार्टी के दो धड़े हो गए। एक नरम दल और दूसरा गरम दल। गरम दल चाहता था कि आंदोलन बंगाल तक ही सीमित न रखा जाए, जबकि नरम दल खुलकर अंग्रेजों की बगावत करने के खिलाफ था।

कांग्रेस में गांधीजी की एंट्रीः 1915 में महात्मा गांधी दक्षिण अफ्रीका से भारत लौटे। 1919 में असहयोग आंदोलन से गांधीजी राजनीति में आए। उसके बाद बस कांग्रेस का मतलब गांधी ही हो गया। गांधी के नेतृत्व में कांग्रेस ने कई आंदोलन किए। मसलन, सविनय अविज्ञा आंदोलन, भारत छोड़ो आंदोलन। ये कांग्रेस की लोकप्रियता ही थी कि उस गुलाम भारत में भी पार्टी के 1.5 करोड़ से ज्यादा सदस्य थे और 7 करोड़ से ज्यादा समर्थक।

आपको बता दें कि 1885 में बनी कांग्रेस पार्टी के अब तक 89 अध्यक्ष रह चुके हैं। इनमें से 19 अध्यक्ष आजादी के बाद बने हैं। आजादी के बाद इन 75 सालों में से 40 साल नेहरू-गांधी परिवार ही पार्टी का अध्यक्ष रहा है। जबकि, 35 साल गैर नेहरू-गांधी परिवार ने कमान संभाली है।

आजादी के बाद 1951 से लेकर 1954 तक जवाहर लाल नेहरू अध्यक्ष रहे। उनके बाद 1959 में इंदिरा गांधी अध्यक्ष बनीं फिर 1978 से 1984 तक इंदिरा दोबारा अध्यक्ष रहीं। इंदिरा गांधी की मौत के बाद 1985 से 1991 तक राजीव गांधी अध्यक्ष बने। राजीव गांधी की मौत के 7 साल बाद 1998 में सोनिया गांधी अध्यक्ष बनीं, जो 2017 तक इस पर रहीं। उसके बाद राहुल गांधी के इस्तीफे के बाद अगस्त 2019 से सोनिया गांधी दोबारा अध्यक्ष बनी। राहुल दिसंबर 2017 से अगस्त 2019 तक अध्यक्ष रहे थे। इस समय मलिकार्जुन खड़गे कांग्रेस के अध्यक्ष हैं। खगड़े अक्टूबर 2022 से कांग्रेस के अध्यक्ष हैं। आइए एक नजर डालते हैं देश और दुनिया में 28 दिसंबर को घटित हुईँ महत्वपूर्ण घटनाओं पर…

1836 : स्पेन ने मेक्सिको की स्वतंत्रता को मान्यता दी।
1668 : मराठा शासक शिवाजी के पुत्र संभाजी ने मुगल शासक औरंगजेब की कैद में यातनाएं दिए जाने के कारण दम तोड़ा।
1885 : भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस का पहला अधिवेशन बंबई में हुआ, जिसमें 72 प्रतिनिधि शामिल हुए।
1895 : सिनेमा के इतिहास में पहली बार किसी कहानी को फ़िल्म का रूप दिया गया। यह फ़िल्म फ्रांस के अविष्कारक लूमीर बंधुओं ने बनाई जिन्हें फ़िल्म जगत का जनक कहा जाता है।
1896 : भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के कलकत्ता अधिवेशन में पहली बार वंदेमातरम गाया गया।
1908 : दक्षिणी इटली के मेसिना और रेजो कालाब्रिया में आए भूकंप और सूनामी के बाद एक लाख से ज्यादा लोग मारे गए।
1928 : पहली बोलती फिल्म ‘मेलोडी ऑफ लव’ कलकत्ता (अब कोलकाता) में प्रदर्शित की गयी।
1932 : बिजनेस जगत के दिग्गज रिलायंस इंडस्ट्रीज के संस्थापक धीरूभाई अंबानी का जन्म।
1942 : रॉबर्ट सुलिवन पहले पायलट बने, जिन्होंने अटलांटिक महासागर के ऊपर एक सौ बार उड़ान भरी।
1950 : द पीक डिस्ट्रिक्ट ब्रिटेन का पहला राष्ट्रीय पार्क बना।
1957 : ब्रिटेन के उत्तरी भाग में स्थित देश के सबसे बड़े बूचड़खाने को पशुओं की फुट एंड माउथ बीमारी की वजह से बंद करने का फैसला किया गया।
1969 : यंग लॉर्ड्स ने ईस्ट हार्लेम में पहली स्पैनिश मेथोडिस्ट चर्च का अधिग्रहण किया।
1974 : पाकिस्तान में 6.3 की तीव्रता वाले भीषण भूकंप में 5,200 से ज्यादा लोगों की मौत हुई।
1983 : भारत के दिग्गज बल्लेबाज सुनील गावस्कर ने वेस्टइंडीज के खिलाफ मद्रास टेस्ट में अपना 30वां शतक जड़कर महान बल्लेबाज सर डॉन ब्रैडमेन का रिकॉर्ड तोड़ा।
1984 : राजीव गांधी के नेतृत्व में कांग्रेस को लोकसभा चुनाव में जीत हासिल हुई।
1995 : पोलैंड के अन्वेषक मारके कार्मिस्की एक ही वर्ष में उत्तरी एवं दक्षिणी ध्रुवों पर झंडा फहराने वाले पहले व्यक्ति बने।
2003 : अमेरिका में ब्रिटेन के कुछ विमानों में स्काई मार्शल यानि सुरक्षा गार्ड तैनात करने का फैसला लिया।
2008 : भारत के अंतरराष्ट्रीय ख्याति प्राप्त कवि और साहित्यकार प्रो. सुरेश वात्स्यायन का निधन।
2013 : आम आदमी पार्टी ने दिल्ली में कांग्रेस के समर्थन से सरकार बनायी।
2014: मलेशिया में बाढ़ से 1,00,000 से अधिक लोगों की मौत हुई।

General Desk

Recent Posts

वेद भौतिक-आध्यात्मिक ज्ञान की निधि व अखिल ब्रह्माण्ड के मूल हैं: भागवत

संवाददाताः संतोष कुमार दुबे, प्रखर प्रहरी दिल्लीः राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के सरसंघचालक डॉ. मोहन भागवत ने वेदों को भौतिक…

1 day ago

भारत बना एशियन चैंपियंस ट्रॉफी का विजेता, पांचवीं बार जीता खिताब जीता, फाइनल में चीन को

स्पोर्ट्स डेस्कः भारत हॉकी एशियन चैंपियंस ट्रॉफी का चैंपियन बन गया है। टीम इंडियान ने मंगलवार को हुए फाइनल मुकाबले…

2 days ago

अगस्त में वाणिज्यक-वस्तु निर्यात में वार्षिक आधार पर 9.3 प्रतिशत की गिरावट

दिल्लीः  देश से वाणिज्यिक वस्तुओं का निर्यात अगस्त 2024 में सालाना 9.3 प्रतिशत घटकर 34.71 अरब डॉलर रहा।  पिछले साल इसी…

2 days ago

आतिशी होंगी दिल्ली की मुख्यमंत्री, सरकार बनाने का दावा पेश किया; भाजपा बोली- मेकओवर से दाग नहीं छुपेंगे

दिल्लीः दिल्ली को नई मुख्यमंत्री मिल गई हैं। आम आदमी पार्टी की नेता आतिशी मार्लेना दिल्ली की नई मुख्यमंत्री होंगी।…

2 days ago

आरएसएस के विजयादशमी कार्यक्रम में शामिल होंगे डॉ. राधाकृष्णन

संवाददाताः संतोष कुमार दुबे नागपुरः विजयादशमी के मौके पर महाराष्ट्र के नागपुर में आयोजित होने वाले राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस)…

3 days ago

मेरा मजाक उड़ाया गया, मैं सरदार की भूमि में पैदा हुआ बेटा, चुपचाप देशहित में नीति बनाने में लगा रहाः मोदी

अहमदाबाद: गुजरात दौरे के दूसरे दिन सोमवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अहमदाबाद के GMDC मैदान में आयोजित भव्य स्वागत समारोह…

3 days ago