दिल्लीः क्रिसमस के मौके पर यानी रविवार को ठंड ने राष्ट्रीय राजधानी के लोगों का बुरा हाल कर दिया। पश्चिमी तथा उत्तर-पश्चिमी से चल रही ठंडी हवा को कारण रविवार को राष्ट्रीय राजदानी ठिठुर गई है। यहां क्रिसमस का दिन साल 2014 के बाद सबसे ठंडा दिन रहा। अगर बात दिसंबर महीने की करें तो 18 दिसंबर 2020 के बाद दिल्ली सबसे ठंडी रही।
राष्ट्रीय राजधानी में रविवार को दोपहर में हल्की धूप जरूर निकली, लेकिन उससे ज्यादा राहत नहीं मिली। मौसम विभाग के मुताबिक रविवार को दिल्ली का अधिकतम तापमान 16.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो सामान्य से पांच डिग्री कम है। वहीं, न्यूनतम तापमान 5.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो सामान्य से तीन डिग्री कम है।
इससे पहले क्रिसमस के दिन साल 2014 में अधिकतम तापमान 16 डिग्री तथा न्यूनतम तापमान छह डिग्री दर्ज किया था। दिसंबर महीने में सर्द दिन की बात करें तो साल 2020 में 18 दिसंबर को अधिकतम तापमान 15.2 डिग्री तथा न्यूनतम तापमान 4.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।
मौसम विभाग ने बताया कि दिल्ली में अभी ठंड से राहत की उम्मीद नहीं है। मौसम विभाग ने सोमवार को भी दिल्ली के लिए यलो अलर्ट जारी कर रखा है। उम्मीद है कि अधिकतम तापमान में कुछ बढ़त होगी, जबकि न्यूनतम तापमान में गिरावट की आशंका है। वहीं सोमवार को भी शीतलहर चलेगी।
मौसम विभाग के अनुसार दिल्ली में 31 दिसंबर तक सुबह के समय धुंध छाए रहने का अनुमान है। अधिकतम तापमान में बढ़ कर 20 डिग्री तक पहुंचने की उम्मीद है, वहीं न्यूनतम तापमान में भी मामूली बढ़त हो सकती है। उम्मीद की जा सकती है कि आने वाले दिनों में दोपहर के समय हल्की धूप खिले।
दिल्लीः गर्मियों का मौसम शुरू हो गया है। ऐसे में लोग भीषण गर्मी से बचने के लिए उपाय करने लगे…
दिल्लीः कल यानी सोमवार 14 अप्रैल को डॉ बीआर आंबेडकर की जयंती है। उनके विचार आज भी लोगों में जोश…
दिल्लीः 13 अप्रैल है और आज का दिन भारतीय इतिहास में एक ऐसे दिन के तौर पर शामिल हो, जिसे…
कोलकाता: कलकत्ता हाईकोर्ट ने मुर्शिदाबाद के अशांत क्षेत्रों में केंद्रीय बलों की तैनाती का आदेश दिया है। बीजेपी नेता सुवेंदु…
कोलकाता: वक्फ संशोधन कानून को लेकर पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद जिले में भड़की हिंसा की आग बुझने का नाम नहीं…
UPI down: भारत में यूपीआई (Unified Payments Interface) उपभोक्ताओं को शनिवार सुबह से दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।…