Subscribe for notification
धर्म/राशिफल

आज का राशिफलः कैसा करेगा आपके लिए आज का दिन, जानें अपने ग्रहों की दशा

Aaj ka Rashifal 24 December 2022: आज शनिवार तथा दिनांक 24 दिसंबर 2022 है। आइए जानते हैं कि आज का दिन सभी 12 राशियों (Zodiac Sign) के लिए कैसा रहेगा ? किसे खुशियां मिलेंगी और किस राशि वाले को मुश्किलों का सामना करना पड़ सकता है?


ग्रहों की स्थिति-  राहु मेष राशि में वक्री मंगल वृषभ राशि में केतु तुला राशि में सूर्य शुक्र चंद्रमा तथा बुध धनु राशि में शनि मकर राशि में और गुरु मीन राशि में गोचर में चल रहे हैं। शनि तथा गुरु ग्रह स्वग्रही हैं।

मेषः आपके लिए आज का दिन मध्यम रहेगा। दांपत्य जीवन में तनाव बना रहेगा और जीवन साथी किसी बात को लेकर आप से नाराज हो सकता है। प्रेम जीवन जीने वालों के लिए आज का दिन अच्छा रहने वाला है।

वृषभ राशि 24 दिसंबर, आज आपको अपने परिवार के लोगों की तरफ से कोई उपहार मिल सकता हैं। आज मित्रों के साथ कुछ समय बिताएंगे और नई योजनाओं को लेकर उत्साहित रहेंगे। आपको विदेश से कुछ शुभ समाचार प्राप्त हो सकता है और अचानक विदेश यात्रा संभव है।

मिथुन राशि 24 दिसंबर, आज जीवनसाथी के साथ आपको बातचीत में थोड़ी नरमी बरतनी चाहिए। धैर्य रखने पर आपके रिश्ते मधुर होंगे। नियमित योग करने से आपका स्वास्थ्य भी बेहतर बना रहेगा। आज कुछ कामों में आपको अधिक समय लग सकता है। आपको टेंशन लेने से बचना चाहिए।

कर्क राशि 24 दिसंबर, आपके लिए आज के दिन अनुकूल रहेगा। आपके शादीशुदा जीवन में खुशियां रहेंगी और जीवन साथी और आपके बीच प्रेम और आकर्षण की बढ़ोतरी होगी। किसी नई संपत्ति को खरीदने का सौदा कर सकते हैं।

सिंह राशि 24 दिसंबर, वित्तीय स्थिति में सुधार होगा और निवेश योजनाओं पर भी विचार किया जाएगा। किसी दूसरे स्थान पर जाना हो सकता है। दांपत्य जीवन खुशहाल रहेगा। अगर आप कोई नया बिजनेस शुरू करना चाहते हैं तो यह समय आपके लिए बहुत ही उत्तम है। परिवार में खुशनुमा माहौल रहेगा।

कन्या राशि 24 दिसंबर, आज आपका दिन शानदार रहेगा। कोई दोस्त घर पर मिलने आ सकता है। साथ में कोई मूवी देखने का प्लान बना सकते हैं. आपके अधूरे काम पूरे हो जाएंगे। बिजनेस में नए एग्रीमेंट हो सकते हैं। संपत्ति बढ़ाने की कोई योजना सफल हो सकती है।

तुला राशि 24 दिसंबर, आपके लिए आज का दिन भागदौड़ से भरा रहने वाला है। आज आप बेवजह के कामों में व्यस्त रहेंगे, जिससे दिन कब बीतेगा, यह तो आपको पता नहीं चलेगा लेकिन आप थोड़े परेशान होंगे और मानसिक तनाव बढ़ेगा। परिवार के लोगों से आपको खुशी मिलेगी और परिवार का माहौल संतुष्टि देगा।

वृश्चिक राशि 24 दिसंबर, आज संबंधियों से सहायता प्राप्त होगी. बेरोजगारों को रोजगार के साधन मिलेंगे। गलत लोगों की संगत के कारण कुछ गलत कामों की ओर आपका रुझान बढ़ सकता है। अगर आप अपने प्रिय को पर्याप्त समय न दें, तो वह नाराज हो सकता है।

धनु राशि 24 दिसंबर, आज आपका दिन बढ़िया रहेगा। परिवार वालों के साथ धार्मिक स्थल पर दर्शन के लिए जाएंगे। आपके मित्रों की संख्या में बढ़ोतरी हो सकती है। आर्थिक रूप से आपको लाभ की प्राप्ति होगी। आपके काम में नयापन आएगा।

मकर राशि 24 दिसंबर, आज का दिन आपके लिए मध्यम रहेगा। आप यदि व्यापार करते हैं तो आपको उसमें सफलता मिलेगी और नौकरी करने वालों को ज्यादा मेहनत करने की जरूरत पड़ेगी। शादीशुदा जातकों का दांपत्य जीवन प्रेम और स्नेह से भरा रहेगा।

कुंभ राशि 24 दिसंबर, आज काफी उत्साहित नजर आएंगे। काम से संबंधित यात्रा हो सकती है। जिससे आपके लिए नए रास्ते खुलेंगे। दोस्तों और संबंधियों से संबंध मजबूत बनेंगे। छोटे भाई-बहन एवं मित्रों का सहयोग प्राप्त होगा। ऑफिस में अधिकारियों से मिला सहयोग आपके उत्साह में इजाफ़ा करेगा।

मीन राशि 24 दिसंबर, आज आपका दिन ठीक-ठाक रहेगा। आप सामाजिक कार्यों में हिस्सा ले सकते हैं। ऑफिस में आपको कोई नया काम मिल सकता है, जिसमें आप अपनी मेहनत से सफल भी हो सकते हैं। परिवार से जुड़े किसी काम के लिए थोड़ी भागदौड़ हो सकती है।

admin

Recent Posts

champions trophy 2025: आज सुपर संडे को भिड़ेंगी भारत और पाकिस्तान की टीमें, 2017 के फाइनल का बदला लेने के इरादे से उतरेगी टीम इंडिया

स्पोर्ट्स डेस्कः दुबईः क्रिकेट में आज सुपर संडे है। आज चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के ग्रुप स्टेज में सबसे बड़ा मुकाबला…

13 hours ago

क्या नौकरियां खत्म कर देगा AI, पढ़िये रिलेवेंट बने रहने के लिए क्या करें

दिल्ली: AI यानी आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस तकनीक लगातार तेजी से विकसित हो रही है और हर क्षेत्र में अपनी पकड़ बना…

13 hours ago

मध्य प्रदेश, बिहार और असम के तीन दिवसीय दौरे पर पीएम मोदी, आज बागेश्वर धाम चिकित्सालय की रखेंगे आधारशिला

दिल्लीः प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रविवार से यानी 23 से 25 फरवरी तक मध्यप्रदेश, बिहार और असम के तीन दिवसीय दौरे…

14 hours ago

मौसम ने बदला मिजाज, जम्मू-कश्मीर, हिमाचल, उत्तराखंड में बर्फबारी, 13 राज्यों में ओलावृष्टि के अलर्ट

दिल्लीः पश्चिमोत्तर भारत के पहाड़ी राज्यों में एक बार फिर मौसम बदला है। केंद्र शासित प्रदेश जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और…

2 days ago

RSS की वजह से मराठी सीखी, संघ ने लोगों को देश के लिए जीने की प्रेरणा दीः PM मोदी

दिल्लीः प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा है कि मराठी भाषा अमृत से भी मीठी है और वह इस भाषा को…

2 days ago

बीजेपी को वादे याद दिलाने की बजाय कैग की रिपोर्ट पर जवाब देने की तैयारी करें आतिशीः सचदेवा

संवाददाताः संतोष कुमार दुबे दिल्लीः बीजेपी की दिल्ली प्रदेश इकाई के अध्यक्ष वीरेन्द्र सचदेवा ने पूर्व मुख्यमंत्री आतिशी को नसीहत…

2 days ago