Subscribe for notification
खेल

आईपीएल की नीलामी के इतिहास में सबसे महंगे बिके सैम करन, जानें किस खिलाड़ी को किसने कितने में खरीदा

दिल्लीः केरल के कोच्चि में शुक्रवार को खिलाड़ी की मंडी सजी, जिसमें इंग्लैंड के ऑलराउंडर सैम करन आईपीएल (IPL) यानी इंडियन प्रीमियर लीग की नीलामी के इतिहास में सबसे महंगे बिके। कोच्चि में चल रहे  मिनी ऑक्शन में पंजाब किग्स 11 ने 24 वर्षीय सैम करन को 18.50 करोड़ रुपए में खरीदा।

कोच्चि में शुक्रवार दोपहर ढाई बजे शुरू हुए मिनी ऑक्शन में अब तक 65 खिलाड़ी खरीदे गए हैं।, जबकि 87 खिलाड़ी खरीदे जाने हैं। इनमें 22 विदेशी हैं। 10 IPL फ्रेंचाइजियों ने शुक्रवार को 206.50 करोड़ में से 154.40 करोड़ रुपए खर्च किए हैं। अभी फ्रेंचाइजियों के पास 52.10 करोड़ की रकम बची है। चलिए एक नजर डालते हैं मिनी ऑक्सन के पहले दिन की अहम बातों पर…

  • इंग्लैंड के ऑलराउंडर सैम करन IPL ऑक्शन इतिहास के सबसे महंगे खिलाड़ी बन गए हैं। पंजाब ने उन्हें 18.50 करोड़ रुपए में खरीदा। सबसे महंगे प्लेयर का पिछला रिकॉर्ड साउथ अफ्रीका के क्रिस मॉरिस के नाम था। उन्हें 16.25 करोड़ रुपए मिले थे। हालांकि करन IPL इतिहास में सबसे अधिक रकम पाने वाले खिलाड़ी नहीं हैं।
  • आईपीएल नीलामी इतिहास में एक और रिकॉर्ड बना। विकेटकीपर के तौर पर अब तक सबसे महंगे बिकने वाले वेस्टइंडीज के निकोलस पूरन हैं। उन्हें 16 करोड़ में लखनऊ सुपर जॉयंट्स ने खरीदा। इससे पहले सबसे ज्यादा कीमत पाने वाले विकेटकीपर मुंबई के ईशान किशन (15.25 करोड़) थे। बॉलिंग ऑलराउंडर्स पर सबसे ज्यादा बोली लगी।
  • अनकैप्ड खिलाड़ियों के ऑक्शन में जम्मू-कश्मीर के विव्रांत शर्मा पर लगी बोली ने सबको सरप्राइज कर दिया। लेफ्ट आर्म स्पिन गेंदबाजी के साथ बल्लेबाजी करने में सक्षम विव्रांत को सनराइजर्स ने 2.6 करोड़ रुपए में खरीदा। अनकैप्ड तेज गेंदबाज शिवम मावी को भी टाइटंस ने 6 करोड़ रुपए में खरीदा। उनके अलावा बंगाल के पेसर मुकेश कुमार को 5.50 करोड़ में दिल्ली ने खरीदा। टी-20 वर्ल्ड कप में न्यूजीलैंड के खिलाफ हैट्रिक लेने वाले लेफ्ट हैंड पेसर जोश लिटिल पर भी बड़ी बोली लगी। उन्हें गुजरात टाइटंस ने 4.40 करोड़ में खरीदा। वे पहली बार IPL ऑक्शन में थे।
  • मिनी ऑक्शन में फास्ट बॉलिंग ऑलराउंडर्स सबसे ज्यादा डिमांड में रहे। 30 मिनट में इन ऑलराउंडर्स ने 59 करोड़ रुपए बटोर लिए। पिछले टी-20 वर्ल्ड कप के प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट सैम करन को सबसे ज्यादा 18.50 करोड़ रुपए में पंजाब ने खरीदा। ऑस्ट्रेलिया के कैमरून ग्रीन को मुंबई इंडियंस ने 17.50 करोड़ रुपए में अपने नाम किया। इंग्लैंड की टेस्ट टीम के कप्तान बेन स्टोक्स को 16.25 करोड़ रुपए मिले। उन्हें चेन्नई सुपर किंग्स ने खरीदा। जेसन होल्डर को राजस्थान रॉयल्स ने 5.75 करोड़ रुपए में खरीदा।
  • मिनी ऑक्सन में इंग्लैंड के जो रूट और साउथ अफ्रीका के विस्फोटक बैटर राइली रुसो को ऑक्शन में कोई भी खरीदार नहीं मिला। रूट की बेस प्राइस एक करोड़ रुपए और रुसो की बेस प्राइस 2 करोड़ रुपए थी। रूट पहली बार ऑक्शन में थे। रुसो 2014 और 2015 के IPL में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु टीम का हिस्सा थे। बांग्लादेश के ऑलराउंडर शाकिब अल हसन को किसी ने नहीं खरीदा। वे 2021 में हैदराबाद की टीम में थे। बांग्लादेश के दाएं हाथ के बैटर लिटन दास भी नहीं बिके।
  • ऑस्ट्रेलिया के एडम जम्पा, साउथ अफ्रीका के तब्रैज शम्सी, अफगानिस्तान के मुजीब-उर रहमान और वेस्टइंजडीज के अकील हुसैन को कोई खरीदार नहीं मिला। इनके अलावा इंग्लैंड के क्रिस जॉर्डन और न्यूजीलैंड के एडम मिल्न भी नहीं बिके। विकेटकीपर में बांग्लादेश के लिटन दास, श्रीलंका के कुसल मेंडिस और इंग्लैंड टॉम बैंटन भी अनसोल्ड रहे।
  • बेन स्टोक्स, कैमरून ग्रीन और सैम करन जैसे टॉप इंग्लिश और ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी IPL 2023 के पूरे सीजन के लिए उपलब्ध रहेंगे। BCCI ने IPL टीमों को भेजे एक पत्र में कहा है कि इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया के क्रिकेट बोर्ड ने अपने खिलाड़ियों के IPLके पूरे सीजन में उपलब्ध रहने की पुष्टि की है।

बीसीसीआई  ने कहा है कि ऑक्शन के लिए शामिल किए गए 5 भारतीय गेंदबाजों पर उनके संदिग्ध एक्शन के लिए बैन लग सकता है,  जिसमें मुंबई के स्पिनर तनुष, केरल के रोहन, विदर्भ के अपूर्व वानखेड़े, गुजरात के चिराग गांधी और महाराष्ट्र के रामकृष्णन घोष शामिल हैं।

General Desk

Recent Posts

निगम कर्मियों को लेकर आतिशी मार्लेना का बयान महज एक छलावाः बीजेपी

संवाददाताः संतोष कुमार दुबे दिल्लीः बीजेपी की दिल्ली प्रदेश इकाई ने पूर्व मुख्यमंत्री आतिशी और आम आदमी पार्टी (आप) पर…

8 hours ago

गर्व से चौड़ा हो जाएगा सीना, एक बार देख लीजिए ये तस्वीरें

दुबई: दुबई में खेले गए चैंपियन ट्रॉफी के अहम मुकाबले में भारत ने पाकिस्ता ने छह विकेट से पराजित कर…

8 hours ago

Tesla Cybertruck Video: शानदार साइबरट्रक का काफिला देख दिल खुश हो जाएगी, एलन मस्क ने एक्स पर शेयर किया अपनी फेवरेट कार का वीडियो

अमेरिकी कारोबारी एलन मस्क की कंपनी टेस्ला के सबसे खास प्रोडक्ट साइबरट्रक का एक वीडियो काफी वायरल हो रहा है।…

9 hours ago

अमेरिका में ट्रम्प प्रशासन ने यूएसएआईडी के 2000 कर्मियों को निकालने का किया ऐलान, कई लोगों को छुट्टी पर भेजा

वाशिंटनः अमेरिका में ट्रंप प्रशासन ने अंतरराष्ट्रीय विकास एजेंसी (यूएसएआईडी) के 2000 कर्मचारियों को बाहर करने का एलान किया है।…

9 hours ago

बढ़ायी जा सकती है दिल्ली विधानसभा सत्र की अवधिः बिष्ट

संवाददाताः संतोष कुमार दुबे दिल्लीः बीजेपी के वरिष्ठ नेता एवं मुस्तफाबाद से विधायक मोहन सिंह बिष्ट ने कहा है कि…

20 hours ago

शत प्रतिशत पूरे किये जाएंगे बीजेपी के चुनावी वादेः रेखा गुप्ता

संवाददाताः संतोष कुमार दुबे दिल्लीः दिल्ली की सीएम  रेखा गुप्ता ने रविवार को कहा कि बीजेपी ने विधानसभा चुनाव के…

20 hours ago