Subscribe for notification
शिक्षा

आज का इतिहासः पहली बार अखबार में छपा था क्रॉसवर्ड पजल, एक गलती की वजह से मिला यह नाम

दिल्लीः आपने कभी न कभी अखबार में क्रॉसवर्ड पजल जरूर खेली होगी। आज ही के दिन 1913 में पहली बार किसी अखबार में मॉडर्न क्रॉसवर्ड पजल को छापा गया था। अमेरिका के अखबार द न्यूयॉर्क वर्ल्ड के संडे सप्लीमेंट में इसे छापा गया। ब्रिटिश पत्रकार आर्थर वेन ने इसे बनाया था। पहले इसका नाम वर्ड क्रॉस था।

कुछ समय बाद टाइपिंग में हुई गलती की वजह से इसे वर्ड क्रॉस की जगह क्रॉसवर्ड लिख दिया गया। तब से इसे पूरी दुनिया में इसी नाम से जाना जाता है। शुरुआत में पजल डायमंड शेप की होती थी और इसमें ब्लैक बॉक्स नहीं होते थे। 1923 तक अमेरिका के लगभग सभी अखबारों में इस तरह की पजल को छापा जाने लगा था। हालांकि, इस तरह की पजल 1913 के पहले भी छपती थीं, लेकिन ये एलिमेंट्री पजल्स होती थीं।

1922-23 तक यह पजल ब्रिटेन तक भी पहुंच गई। ब्रिटिश पजल ने तेजी से अपना स्टाइल खुद विकसित कर लिया, यह अमेरिकी पजल के मुकाबले ज्यादा कठिन मानी जाती थी। कहा जाता है कि ब्रिटेन के द संडे टाइम्स में छपने वाली पजल सबसे अच्छी होती थी। धीरे-धीरे ये अलग-अलग रूपों में दुनिया के सभी देशों में छपने लगी।

पहला एंग्लो-सिख वॉर: सिखों ने 1845-46 में अंग्रेजों के खिलाफ फिरोजशाह, मुदकी, अलीवाल, बद्दोवाल, संभरावा में लड़ाइयां लड़ीं। पहली लड़ाई 21 दिसंबर को फिरोजशाह में शुरू हुई। शुरुआती चार लड़ाइयों में कोई स्पष्ट नतीजा नहीं निकला। पांचवीं और अंतिम लड़ाई संभरावा में हुई। इसमें अंग्रेजों को जीत मिली। 20 फरवरी 1846 को खत्म हुई इस लड़ाई के बाद अंग्रेजों और सिखों के बीच लाहौर संधि हुई। इसमें अंग्रेजों ने सतलज नदी के दक्षिणी ओर के सभी प्रदेशों को सिखों से छीन लिया। सिखों की हार का मुख्य कारण महाराजा रणजीत सिंह के कुछ सिपाहियों और मंत्रियों की गद्दारी थी। ये लोग अंग्रेजों से जा मिले थे। आइए एक नजर डालते हैं देश और दुनिया में 21 दिखंबर को घटित हुईं महत्वपूर्ण घटनाओं पर…

1784 : जॉन जे अमेरिका के पहले विदेश मंत्री बने।
1898: रसायन शास्त्री पियरे और उनकी पत्नी मेरी क्यूरी ने रेडियम की खोज की। इसका इस्तेमाल कैंसर के इलाज के लिए भी होता है। दोनों को 1903 में नोबेल पुरस्कार से सम्मानित किया गया।
1910 : इंग्लैंड के हुलटन में कोयला खदान विस्फोट में 344 श्रमिकों की मौत।
1914 : अमेरिका में पहली मूक हास्य फीचर फिल्म ‘तिल्लीस पंचर्ड रोमांस’ रिलीज हुई।
1921 : अमेरिकी उच्चतम न्यायालय ने धरना प्रदर्शन और काम रोकने को असंवैधानिक घोषित किया।
1923 : ब्रिटेन के संरक्षित राज्य के दर्जे से मुक्त होकर नेपाल पूर्ण स्वतंत्र देश बना।
1931: अर्थर वेन का बनाया दुनिया का पहला क्रॉसवर्ड न्‍यूयॉर्क वर्ल्‍ड अखबार में प्रकाशित हुआ।
1937: स्नोवाइट एंड सेवन ड्वॉर्फ्स नाम की कार्टून मूवी रिलीज हुई। दुनिया की इस पहली फुल लेंथ एनिमेटेड फीचर फिल्म ने वॉल्ट डिज्नी को दुनिया के सबसे इनोवेटिव और क्रिएटिव मूवी मेकर के रूप में स्थापित किया।
1949 : पुर्तगाली शासकों ने इंडोनेशिया को संप्रभु राष्ट्र घोषित किया।
1952 : सैफुद्दीन किचलू तत्कालीन सोवियत संघ का लेनिन शांति पुरस्कार पाने वाले पहले भारतीय बने।
1963 : जाने-माने फिल्म अभिनेता गोविंदा का जन्म।
1968: फ्लोरिडा के केप केनेडी स्पेस सेंटर से अपोलो-8 को लॉन्च किया गया था। ये पहला मौका था जब कोई इंसान ग्रेविटेशनल फोर्स को चुनौती देकर धरती की कक्षा से बाहर गया था।
1971: कर्ट वॉल्डहाइम संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद के चौथे महासचिव चुने गए। वॉल्डहाइम ने 1 जनवरी 1972 से काम शुरू किया। वॉल्डहाइम 1918 में 21 दिसंबर को ही पैदा हुए थे
1974: पनडुब्बी प्रशिक्षण देने वाले देश के पहले जंगी जहाज INS सतवाहन काे आंध्र प्रदेश के विशाखापट्टनम में नौसेना में शामिल किया गया।
1975 : मेडागास्कर में संविधान लागू हुआ।
1988 : स्कॉटलैंड की सीमा के नजदीक लॉकरबी शहर में एक पैनएम का जंबो जेट 258 यात्रियों के साथ दुर्घटनाग्रस्त हो गया।
1991 : कज़ाकिस्तान की राजधानी अल्मा अता में 11 सोवियत गणराज्यों द्वारा राष्ट्रमंडल का गठन।
1998 : नेपाली प्रधानमंत्री गिरिजा प्रसाद कोइराला का इस्तीफ़ा।
2002 : ब्रिटेन ने धमकी के बाद बोगोटा का दूतावास बंद किया।
2007: सोशल एक्टिविस्ट, कवि हरिवंश राय बच्चन की पत्नी और बॉलीवुड अभिनेता अमिताभ बच्चन की मां तेजी बच्चन का निधन।
2007: चीन के दक्षिणी यूनैन प्रान्त के कुनमिंग मिलिट्री एकेडमी में भारत व चीन के बीच पहला साझा अभ्यास शुरू।
2008: तत्कालीन कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी और बॉलीवुड स्टार शाहरुख ख़ान को अमेरिका पत्रिका न्यूज वीक ने दुनिया के 50 शक्तिशाली लोगों की सूची में शामिल किया।
2011 : देश के जाने-माने परमाणु वैज्ञानिक पी के आयंगर का निधन।
2012: साउथ कोरिया के सिंगर साई का गाना ‘गंगनम स्टाइल’ यूट्यूब पर एक अरब बार देखे जाने वाला पहला वीडियो बना।

Delhi Desk

Recent Posts

champions trophy 2025: आज सुपर संडे को भिड़ेंगी भारत और पाकिस्तान की टीमें, 2017 के फाइनल का बदला लेने के इरादे से उतरेगी टीम इंडिया

स्पोर्ट्स डेस्कः दुबईः क्रिकेट में आज सुपर संडे है। आज चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के ग्रुप स्टेज में सबसे बड़ा मुकाबला…

9 hours ago

क्या नौकरियां खत्म कर देगा AI, पढ़िये रिलेवेंट बने रहने के लिए क्या करें

दिल्ली: AI यानी आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस तकनीक लगातार तेजी से विकसित हो रही है और हर क्षेत्र में अपनी पकड़ बना…

9 hours ago

मध्य प्रदेश, बिहार और असम के तीन दिवसीय दौरे पर पीएम मोदी, आज बागेश्वर धाम चिकित्सालय की रखेंगे आधारशिला

दिल्लीः प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रविवार से यानी 23 से 25 फरवरी तक मध्यप्रदेश, बिहार और असम के तीन दिवसीय दौरे…

10 hours ago

मौसम ने बदला मिजाज, जम्मू-कश्मीर, हिमाचल, उत्तराखंड में बर्फबारी, 13 राज्यों में ओलावृष्टि के अलर्ट

दिल्लीः पश्चिमोत्तर भारत के पहाड़ी राज्यों में एक बार फिर मौसम बदला है। केंद्र शासित प्रदेश जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और…

1 day ago

RSS की वजह से मराठी सीखी, संघ ने लोगों को देश के लिए जीने की प्रेरणा दीः PM मोदी

दिल्लीः प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा है कि मराठी भाषा अमृत से भी मीठी है और वह इस भाषा को…

2 days ago

बीजेपी को वादे याद दिलाने की बजाय कैग की रिपोर्ट पर जवाब देने की तैयारी करें आतिशीः सचदेवा

संवाददाताः संतोष कुमार दुबे दिल्लीः बीजेपी की दिल्ली प्रदेश इकाई के अध्यक्ष वीरेन्द्र सचदेवा ने पूर्व मुख्यमंत्री आतिशी को नसीहत…

2 days ago