Deprecated: The PSR-0 `Requests_...` class names in the Requests library are deprecated. Switch to the PSR-4 `WpOrg\Requests\...` class names at your earliest convenience. in /home1/prakhndx/public_html/wp-includes/class-requests.php on line 24
आज का इतिहासः जब जापान ने गिराए थे कोलकाता पर बम - Prakhar Prahari
Subscribe for notification
Categories: शिक्षा

आज का इतिहासः जब जापान ने गिराए थे कोलकाता पर बम

दिल्लीः 1942 में दुनिया द्वितीय विश्व युद्ध की विभीषिका से जूझ रही थी। इस युद्ध में एक ओर ब्रिटेन, अमेरिका समेत पश्चिमी देशों का गठबंधन था, तो दूसरी ओर जापान, जर्मनी जैसे देशों का समूह था। द्वितीय विश्व युद्ध के दौरान भारत ब्रिटेन का उप-निवेश था। ब्रिटेन भारत की जमीन का इस्तेमाल युद्ध के दौरान अपने सहयोगियों तक मदद पहुंचाने में कर रहा था। इसका नतीजा ये रहा कि आज ही के दिन 1942 में जापान की इंपीरियल आर्मी एयरफोर्स ने कोलकाता पर बम गिराए थे। आधी रात को की गई बमबारी की वजह से शहर की कई अहम इमारतें तबाह हो गईं थीं।

दरअसल, जापान से चीन लोहा ले रहा था। चीन को युद्ध का सामान ब्रिटेन, अमेरिका पहुंचाते थे। और उसके लिए एक ही रास्ता था, जो भारत से होकर जाता था। जापान इस सप्लाई चेन को तोड़ना चाहता था। इसलिए उसने कोलकाता पर हमला कर दिया। भारत का एयर डिफेंस सिस्टम दिन में बहुत मजबूत था। इसलिए जापान ने बम गिराने के लिए रात का समय चुना। इस हमले में जापानी एयरफोर्स ने हावड़ा ब्रिज और बंदरगाह को निशाना बनाया था, जो उस वक्त दुनिया के सबसे बड़े पुल की लिस्ट में तीसरे नंबर पर था।

हालांकि, अंधेरा होने की वजह से यह बम हावड़ा ब्रिज पर नहीं गिरे, बल्कि एक होटल के ऊपर गिरे थे। उस दौर में रात में कोलकाता की लाइट काट दी जाती थी और कई अहम बिल्डिंग्स को काले रंग से रंग दिया गया था। 1942 से 1944 के बीच जापान ने कोलकाता पर कई बार हमले किए थे।

भारतीय स्पिनर ने टेस्ट की एक इनिंग में 9 विकेट लिएः आज ही दिन यानी 20 दिसंबर 1959 को भारत के जस्सू पटेल ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 9 विकेट लिए थे। पटेल का यह रिकॉर्ड लंबे समय तक बरकरार रहा। 1983 में कपिल देव ने एक इनिंग में 9 विकेट लेकर उनके रिकॉर्ड की बराबरी की। वहीं इस रिकॉर्ड को 40 साल बाद फरवरी 1999 में अनिल कुंबले ने एक इनिंग में सभी 10 विकेट लेकर जस्सू पटेल का रिकॉर्ड तोड़ा। अनिल कुंबल ने यह कारनामा दिल्ली के फिरोजशाह कोटला मैदान में पाकिस्तान के खिलाफ किया था। अनिल कुंबले एक इनिंग के सभी 10 विकेट लेने वाले दुनिया के दूसरे खिलाड़ी थे। अनिल कुंबल से पहले जुलाई 1956 में इंग्लैंड के जिम लेकर एक इनिंग में 10 विकेट ले चुके थे। ब्रिटिश स्पिनर जिम लेकर ने साल 1956 एशेज खेलने आई आस्ट्रेलिया के खिलाफ 10 विकेट लिए थे। आइए एक नजर डालते हैं 20 दिसंबर को देश और दुनिया में घटित हुईं महत्वपूर्ण घटनाओं पर…

1757 : क्लाइव को बंगाल का गवर्नर बनाया गया।
1780- ब्रिटेन ने हालैंड के खिलाफ युद्ध की घाेषणा की।
1880- ब्रिटेन, आस्ट्रिया, फ्रांस और रूस ने बेल्जियम को मान्यता प्रदान की।
1924 : जर्मनी में एडोल्फ हिटलर की समय से पहले जेल से रिहाई।
1928- प्रसिद्ध राजनीतिज्ञ मोतीलाल वोरा का जन्म।
1942 : कलकत्ता पर जापानियों का पहला हवाई हमला।
1951: पहली बार न्यूक्लियर पावर रिएक्टर से अमेरिका में बिजली बनाई गई।
1951: ओमान ब्रिटेन से स्वतंत्र हुआ।
1955 : भारतीय गोल्फ यूनियन की स्थापना।
1959: भारतीय गेंदबाज जासू पटेल ने कानपुर में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 69 रन देकर नौ विकेट लिए।
1960: उत्तराखंड के आठवें मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत का जन्म।
1963: जर्मनी में बर्लिन की दीवार को पहली बार पश्चिमी बर्लिन के लोगों के लिए खोला गया।
1971 : जनरल याह्या खां ने पाकिस्तान का राष्ट्रपति पद छोड़ा, जुल्फिकार अली भुट्टो राष्ट्रपति बने।
1973 : यूरोपीय देश स्पेन के तत्कालीन प्रधानमंत्री एडमिरल लुईस करेरो ब्लांको की मैड्रिड में एक कार बम हमले में मौत।
1985 : तिरूपति में भगवान वेंकटेश्वर को रत्नजड़ित मुकुट पहनाया गया, जिसकी कीमत उस समय 5.2 करोड़ रूपए आंकी गई।
1988 : भारतीय संसद ने संविधान संशोधन के माध्यम से मतदान करने की आयु 21 से घटाकर 18 साल करने संबंधी विधेयक को मंजूरी दी।
1990 : भारत और पाकिस्तान एक दूसरे पर परमाणु हमला नहीं करने पर सहमत हुए।
1998: बिल क्लिंटन और कैनेथ स्टार को टाइम मैगजीन ने पर्सन ऑफ द इयर घोषित किया।
1999 : पुर्तगाल ने मकाउ क्षेत्र चीन को सौंपा।
2007 : पाकिस्तान की संघीय शरीयत अदालत ने पाकिस्तान नागरिकता अधिनियम को महिलाओं के प्रति भेदभावपूर्ण बताया।
2010- भारतीय सिनेमा की प्रसिद्ध अभिनेत्री नलिनी जयवंत का निधन।

admin

Recent Posts

वेद भौतिक-आध्यात्मिक ज्ञान की निधि व अखिल ब्रह्माण्ड के मूल हैं: भागवत

संवाददाताः संतोष कुमार दुबे, प्रखर प्रहरी दिल्लीः राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के सरसंघचालक डॉ. मोहन भागवत ने वेदों को भौतिक…

1 day ago

भारत बना एशियन चैंपियंस ट्रॉफी का विजेता, पांचवीं बार जीता खिताब जीता, फाइनल में चीन को

स्पोर्ट्स डेस्कः भारत हॉकी एशियन चैंपियंस ट्रॉफी का चैंपियन बन गया है। टीम इंडियान ने मंगलवार को हुए फाइनल मुकाबले…

2 days ago

अगस्त में वाणिज्यक-वस्तु निर्यात में वार्षिक आधार पर 9.3 प्रतिशत की गिरावट

दिल्लीः  देश से वाणिज्यिक वस्तुओं का निर्यात अगस्त 2024 में सालाना 9.3 प्रतिशत घटकर 34.71 अरब डॉलर रहा।  पिछले साल इसी…

2 days ago

आतिशी होंगी दिल्ली की मुख्यमंत्री, सरकार बनाने का दावा पेश किया; भाजपा बोली- मेकओवर से दाग नहीं छुपेंगे

दिल्लीः दिल्ली को नई मुख्यमंत्री मिल गई हैं। आम आदमी पार्टी की नेता आतिशी मार्लेना दिल्ली की नई मुख्यमंत्री होंगी।…

3 days ago

आरएसएस के विजयादशमी कार्यक्रम में शामिल होंगे डॉ. राधाकृष्णन

संवाददाताः संतोष कुमार दुबे नागपुरः विजयादशमी के मौके पर महाराष्ट्र के नागपुर में आयोजित होने वाले राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस)…

3 days ago

मेरा मजाक उड़ाया गया, मैं सरदार की भूमि में पैदा हुआ बेटा, चुपचाप देशहित में नीति बनाने में लगा रहाः मोदी

अहमदाबाद: गुजरात दौरे के दूसरे दिन सोमवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अहमदाबाद के GMDC मैदान में आयोजित भव्य स्वागत समारोह…

4 days ago