Deprecated: The PSR-0 `Requests_...` class names in the Requests library are deprecated. Switch to the PSR-4 `WpOrg\Requests\...` class names at your earliest convenience. in /home1/prakhndx/public_html/wp-includes/class-requests.php on line 24
मैथ्यू हेडन ने जिसे कहा था गॉड ऑफ क्रिकेट, उस खिलाड़ी ने आज के ही दिन किया था वनडे डेब्यू - Prakhar Prahari
Subscribe for notification
Categories: शिक्षा

मैथ्यू हेडन ने जिसे कहा था गॉड ऑफ क्रिकेट, उस खिलाड़ी ने आज के ही दिन किया था वनडे डेब्यू

दिल्ली डेस्कः तिथि 18 दिसंबर… पाकिस्तान का गुजरांवाला, जगह ‘द जिन्ना स्टेडियम’। भारत और पाकिस्तान के बीच खेले जाने वाले मैच के लिए 18 दिसंबर 1989 को टॉस हो चुका था। भारतीय टीम में 16 साल का एक छोटे कद का खिलाड़ी 74 नंबर की कैप पहनकर अपना वनडे डेब्यू कर रहा था। भारतीय कप्तान के. श्रीकांत ने टॉस जीतकर बॉलिंग करने का फैसला किया। खराब लाइट के चलते मैच को 16 ओवर का कर दिया गया।

पाकिस्तान की टीम बैटिंग करने उतरी और 9 विकेट गवांकर 87 रन ही बना सकी। सईद अनवर ने पाकिस्तान की तरफ से 32 गेंद में सबसे ज्यादा 42 रन बनाए थे। भारत की तरफ से सलिल अंकोला और मनिंदर सिंह ने 2-2 विकेट लिए थे। जवाब में भारतीय टीम 16 ओवर में 9 विकेट खोकर 80 रन बना पाई और मैच 7 रन से हार गई। मोहम्मद अजहरुद्दीन ने सबसे ज्यादा 21 रन की पारी खेली थी, लेकिन इस मैच में जिस 16 साल के खिलाड़ी पर सबकी निगाह थी, उसका क्या हुआ?

सवाल सही है, तो जवाब है कि वह खिलाड़ी बिना खाता खोले जीरो पर आउट हो गया। उस खिलाड़ी का नाम था सचिन तेंदुलकर। मुंबई के एक स्कूल मास्टर रमेश तेंदुलकर का बेटा, जिसने पिता से पढ़ाई की बजाय क्रिकेट खेलने की इच्छा जताई थी। गुरु और कोच रमाकांत आचरेकर का शिष्य सचिन ने क्रिकेटर बनने की ठान रखी थी। वापस मैच की तरफ चलते हैं। पहले मैच में शून्य से शुरुआत करने वाले सचिन के अगर पूरे क्रिकेट इतिहास पर नजर डालें, तो उनके बनाए रिकॉर्ड आज भी कायम हैं। वनडे में सचिन पहले खिलाड़ी थे, जिन्होंने दोहरा शतक बनाया, 18426 रन वनडे करियर में बनाए और 49 शतक भी जड़े।

सचिन ने 23 साल बाद 23 दिसंबर 2012 को वनडे करियर से अलविदा कह दिया था। ऑस्ट्रेलिया के पूर्व क्रिकेटर मैथ्यू हेडन ने सबसे पहले सचिन को ‘गॉड ऑफ क्रिकेट’ का नाम दिया था। उन्होंने एक स्टेटमेंट में कहा था – मैंने भगवान को देखा। वह भारतीय टेस्ट टीम में चौथे नंबर पर बैटिंग करने उतरते हैं। (‘I Have Seen God. He Bats No.4 For India In Tests.’)

सोवियत संघ का इंकलाबी और सनकी तानाशाह का जन्म हुआः आज हम आपको सोवियत संघ के एक ऐसे तानाशाह के बारे में बताएंगे, जिसकी शुरुआत तो इंकलाबी नेता के तौर पर हुई थी, लेकिन बाद में कई लोग उसे सनकी तानाशाह मानने लगे। कई लोगों ने उसकी मौत पर जश्न भी मनाया था। इस शासक का नाम था, जोसेफ स्टालिन। बेहद गरीब परिवार में जन्में स्टालिन का जन्म 1879 आज ही के दिन जॉर्जिया के गोरी में हुआ था। बचपन में लोग उन्हें जोसेफ विसारियोनोविच जुगाशविली कहते थे। उस समय जार बादशाह जॉर्जिया का शासक हुआ करता था। पिता जूते सिलने का काम करते थे, और मां घरों में कपड़े धोने का काम करती थीं।

मार्क्स की किताबें पढ़ने वाले स्टालिन को उनकी मां पादरी बनाना चाहती थीं। ऐसे में उन्होंने उसे साल 1895 में पादरी बनने की पढ़ाई करने के लिए जॉर्जिया की राजधानी तिब्लिस भेजा। यहां स्टालिन एक समाजवादी संगठन से जुड़ गया। 1899 में उन्हें धार्मिक स्कूल से बाहर कर दिया गया। तिब्लिस के मौसम विभाग में कर्मचारी स्टालिन रूसी साम्राज्य के खिलाफ लगातार बगावती तेवर अपनाए रहे और प्रोटेस्ट करते रहे। स्टालिन की हरकतों का जॉर्जिया की पुलिस को पता चल गया था। वह अंडरग्राउंड हो गए और कुछ वक्त बाद बोल्शेविक पार्टी ज्वॉइन कर ली।

1905 में पहली बार उन्होंने गुरिल्ला युद्ध में हिस्सा लिया। 1906 में शादी की, लेकिन एक साल बाद ही उनकी पत्नी की मौत हो गई। 1907 में वह पूरी तरह रूसी क्रांति में शामिल हो गए। 1917 में कम्युनिस्ट क्रांति कामयाब हुई और लेनिन का शासन शुरू हुआ। इस क्रांति में अहम रोल निभाने वाले स्टालिन को कम्युनिस्ट पार्टी का महासचिव बनाया गया। 1924 में लेनिन की मौत के बाद स्टालिन ने अपने आपको उनका वारिस घोषित किया। 1920 के आखिरी दशक तक वह सोवियत संघ का तानाशाह बन चुका था।

स्टालिन के आतंक की बात करें, तो इस बात से उसके तानाशाही रवैये को समझ सकते हैं कि जो भी उसका विरोध करता, वह उन्हें मरवा देता था। उसने पार्टी के सेंट्रल कमेटी के 93 सदस्य, सेना के 103 जनरल और 81 एडमिरल को मरवा दिया था।  आइए एक नजर डालते हैं 18 दिसंबर को देश और दुनिया में घटित हुईं महत्वपूर्ण घटनाओं पर…

1271: कुवलय खां ने अपने साम्राज्य का नाम युवान रखा जो मंगोलिया और चीन में फैला हुआ था।
1398: तैमूरलंग ने सुल्तान नुसरत शाह को हराकर दिल्ली पर कब्जा किया।
1787: न्यूजर्सी अमेरिकी संविधान को स्वीकार करने वाला तीसरा राज्य बना।
1799: अमेरिका के पहले राष्ट्रपति जॉर्ज वाशिंगटन के पार्थिव शरीर को माउंट वर्नान में दफनाया गया।
1833: रूस का राष्ट्रीय गान ‘गॉड सेव द जार’ पहली बार गाया गया।
1878: सोवियत यूनियन को महाशक्ति में बदलने वाले नेता जोसेफ स्टालिन का जन्म हुआ।
1897: भोजपुरी कलाकार, संगीतकार और सामाजिक कार्यकर्ता भिखारी ठाकुर का जन्म हुआ।
1914: ब्रिटेन ने औपचारिक रुप से मिस्र को अपना उपनिवेश घोषित किया।
1946 : मशहूर फिल्म निर्देशक स्टीवन स्पीलबर्ग का जन्म। उन्होंने अपनी बेहतरीन फिल्मों से दुनियाभर में वाहवाही बटोरी।
1956: जापान ने संयुक्त राष्ट्र की सदस्यता ग्रहण की।
1960- नयी दिल्ली में राष्ट्रीय संग्रहाल का शुभारंभ।
1963 : अमेरिका के विश्वविख्यात अभिनेता ब्रैड पिट का जन्म। पिट को ढेरों गैर परंपरागत किरदारों को पर्दे पर साकार करने के लिए जाना जाता है
1969 : इंगलैंड में मृत्युदंड की सज़ा समाप्त की गई।
1989 : सचिन ने एकदिवसीय क्रिकेट में अपना पहला मैच पाकिस्तान के ख़िलाफ़ खेला।
1995 : अज्ञात विमान ने पश्चिम बंगाल के पुरुलिया में हथियारों का जखीरा गिराया।
1997 : किम दाए जुंग दक्षिण कोरिया के राष्ट्रपति चुने गए। वह देश के इतिहास में इस पद पर पहुंचने वाले विपक्ष के पहले नेता थे।
2005: कनाडा में गृह युद्ध की शुरुआत।
2006: मलेशिया में बाढ़ से कम से कम 118 लोगों की मौैत तथा चार से लाख से अधिक लोग बेघर।
2006: संयुक्त अरब अमीरात में पहली बार चुनाव हुआ।
2008: ब्रह्मोस सुपरसोनिक क्रूज मिसाइल का सफल परीक्षण हुआ।
2014: रॉकेट जीएसएलवी मार्क-3 को अंतरिक्ष में प्रक्षेपित किया गया।
2015: ब्रिटेन के कोयला खादान केलिंगले केलियरी को बंद किया गया।
2017: राष्ट्रमंडल कुश्ती चैंपियनशिप में भारत ने 30 में से 29 स्वर्ण पदक जीते।
2019: तिहाड़ जेल प्रशासन ने निर्भया मामले के दोषियों को सात दिनों के भीतर दया याचिका दाखिल करने के लिए नोटिस जारी किया।

Shobha Ojha

Recent Posts

वेद भौतिक-आध्यात्मिक ज्ञान की निधि व अखिल ब्रह्माण्ड के मूल हैं: भागवत

संवाददाताः संतोष कुमार दुबे, प्रखर प्रहरी दिल्लीः राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के सरसंघचालक डॉ. मोहन भागवत ने वेदों को भौतिक…

2 days ago

भारत बना एशियन चैंपियंस ट्रॉफी का विजेता, पांचवीं बार जीता खिताब जीता, फाइनल में चीन को

स्पोर्ट्स डेस्कः भारत हॉकी एशियन चैंपियंस ट्रॉफी का चैंपियन बन गया है। टीम इंडियान ने मंगलवार को हुए फाइनल मुकाबले…

3 days ago

अगस्त में वाणिज्यक-वस्तु निर्यात में वार्षिक आधार पर 9.3 प्रतिशत की गिरावट

दिल्लीः  देश से वाणिज्यिक वस्तुओं का निर्यात अगस्त 2024 में सालाना 9.3 प्रतिशत घटकर 34.71 अरब डॉलर रहा।  पिछले साल इसी…

3 days ago

आतिशी होंगी दिल्ली की मुख्यमंत्री, सरकार बनाने का दावा पेश किया; भाजपा बोली- मेकओवर से दाग नहीं छुपेंगे

दिल्लीः दिल्ली को नई मुख्यमंत्री मिल गई हैं। आम आदमी पार्टी की नेता आतिशी मार्लेना दिल्ली की नई मुख्यमंत्री होंगी।…

3 days ago

आरएसएस के विजयादशमी कार्यक्रम में शामिल होंगे डॉ. राधाकृष्णन

संवाददाताः संतोष कुमार दुबे नागपुरः विजयादशमी के मौके पर महाराष्ट्र के नागपुर में आयोजित होने वाले राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस)…

4 days ago

मेरा मजाक उड़ाया गया, मैं सरदार की भूमि में पैदा हुआ बेटा, चुपचाप देशहित में नीति बनाने में लगा रहाः मोदी

अहमदाबाद: गुजरात दौरे के दूसरे दिन सोमवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अहमदाबाद के GMDC मैदान में आयोजित भव्य स्वागत समारोह…

4 days ago