मुंबईः अगर भारत चीन और अमेरिका जैसा बनने की कोशिश करेगा तो उसका विकास नहीं हो सकेगा। भारत का विकास, इसके विजन, यहां के लोगों की स्थितियों और आकांक्षाओं, परंपरा और संस्कृति, दुनिया और जीवन के बारे में विचारों के आधार पर होगा। ये बातें राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) प्रमुख मोहन भागवत ने रविवार को मुंबई में भारत विकास परिषद के कार्यक्रम में कही।भारत विकास परिषद के कार्यक्रम में डॉ. भागवत ने भारत के विकास मॉडल पर बात की और कहा कि भारत को चीन और अमेरिका की नकल नहीं करनी चाहिए। उसे खुद के बनाए रास्ते पर ही चलना चाहिए। इसके लिए भारत को अपना मॉडल अपनाने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि भारत को विश्व गुरु बनाने की दिशा में काम करने की जरूरत है।
संघ प्रमुख ने भारत का विकास कैसे संभव हो, इसके बारे में बताया और कहा कि भारत के विकास मॉडल पर बात की। उन्होंने कहा कि भारत चीन और अमेरिका की नकल न करे, उसे खुद के बनाए रास्ते पर ही चलना चाहिए। इसके लिए भारत को अपना मॉडल अपनाने की जरूरत है। अगर विश्व से कुछ अच्छा आएगा तो उसे लेंगे। मगर हम प्रकृति और अपने शर्तों के अनुसार लेंगे।
इस दौरान उन्होंने कहा कि भारत विविध भाषाओं, संस्कृतियों, व्याकरण, कला और सभ्यताओं से बना है, लेकिन जब हम करीब से देखते हैं, तो इस देश की आत्मा एक है, और वह भारत की अभिन्न आत्मा है।
उन्होंने कहा, “मैं आज एक मैसेज देना चाहता हूं कि विश्वास और प्रेम में समानता है क्योंकि दोनों को जबरन हासिल नहीं किया जा सकता है। काशी तमिल संगमम् ने दोनों क्षेत्रों के बीच विश्वास और प्रेम का एक नया वातावरण बनाया है। भागवत ने आगे कहा कि अगर भारत को दुनिया से सीखने की जरूरत है तो देश सीखेगा जरूर, लेकिन अपने मूल सिद्धांतों और विचारों पर कायम रहेगा।
डॉ. भागवत ने ‘राष्ट्र पहले’ के सिद्धांत को दोहराते हुए कहा कि भारत विविधता में एकता की भूमि है। हमारे संविधान ने हमें सामाजिक सुरक्षा दी है और इसलिए हमें वह चुकाना होगा जो राष्ट्र ने हमें दिया है। हमें सोचना चाहिए कि हम राष्ट्र को क्या और कैसे चुका सकते हैं। भारत दुनिया को जीतने के लिए नहीं, बल्कि लोगों को एकजुट करने के लिए है। हमारी विशेषताएं और गुण दुनिया में संतुलन लाएंगे।
इस दौरान संघर प्रमुख ने कहा कि हम विकसित होंगे तो दुनिया का भी विकास होगा। ऐसे में दुनिया के देशों में लड़ाई नहीं होगी। हम ताकतवर बनेंगे तो चीन, अमेरिका और रूस जैसा डंडा नहीं चलाएंगे। हमारे कारण डंडा चलाने वालों के डंडे भी बंद हो जाएंगे, लेकिन यह सब करना है तो हम सबको एक साथ मिलकर काम करना होगा।
दिल्लीः हथियार खरीदने वाले देशों को भारत सस्ते और लंबे समय तक के लिए कर्ज देने की पेशकश कर रहा…
दिल्लीः बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष के चुनाव को लेकर गतिविधियां तेज हो गई हैं। इस सिलसिले में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी…
दिल्लीः गर्मियों का मौसम शुरू हो गया है। ऐसे में लोग भीषण गर्मी से बचने के लिए उपाय करने लगे…
दिल्लीः कल यानी सोमवार 14 अप्रैल को डॉ बीआर आंबेडकर की जयंती है। उनके विचार आज भी लोगों में जोश…
दिल्लीः 13 अप्रैल है और आज का दिन भारतीय इतिहास में एक ऐसे दिन के तौर पर शामिल हो, जिसे…
कोलकाता: कलकत्ता हाईकोर्ट ने मुर्शिदाबाद के अशांत क्षेत्रों में केंद्रीय बलों की तैनाती का आदेश दिया है। बीजेपी नेता सुवेंदु…