दिल्ली डेस्कः कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने 7 सितंबर, 2022 को तमिलनाडु के कन्याकुमारी से भारत जोड़ो यात्रा शुरू की थी। आज उनकी यात्रा के 100 दिन पूरे हो गए। मौजूदा समय में राहुल गांधी की यात्रा राजस्थान में है। अब तक राहुल गांधी राजस्थान में 70 फीसदी यात्रा पूरी कर चुके हैं। उनकी यात्रा अलवर से यात्रा हरियाणा में एंट्री करेगी। आज भारत जोड़ो यात्रा एक ही फेज में 22 किलोमीटर का सफर तय ​करेगी।

भारत जोड़ो यात्रा में आज टी ब्रेक की जगह सीधा लंच ब्रेक रखा गया है। भारत जोड़ो यात्रा के 100 दिन पूरे होने पर आज जयपुर के नए पीसीसी ऑफिस में राहुल गांधी की प्रेस कॉन्फ्रेंस रखी है। राजस्थान में राहुल गांधी की यह पहली प्रेस कॉन्फ्रेंस होगी।

राहुल की भारत जोड़ो यात्रा सुबह 6 बजे राजस्थान में दौसा के नांगल राजावतान में मीणा हाईकोर्ट से यात्रा शुरू हो चुकी है। यह 11 बजे यात्रा दौसा के गिरिराज धरण मंदिर पहुंचेगी। यही यात्रा का आखिरी पॉइंट होगा। इसके बाद राहुल गांधी हेलिकॉप्टर से जयपुर जाएंगे।

आज एक ही फेज में यात्रा 22 किलोमीटर का सफर तय ​करेगी। यात्रा सुबह 6 से लेकर 11 बजे तक पांच घंटे चलेगी। शुक्रवार शाम यात्रा का दूसरा चरण नहीं होगा। दौसा में भांडारेज के पास यात्रा का आज और कल रात्रि विश्राम होगा।

आज की भारत जोड़ो यात्रा में हिमाचल सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू और वहां के कांग्रेसी विधायक भी शामिल होंगे।

उधर, कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश ने कहा है कि कांग्रेस संगठन चुनाव लड़ेगा। संगठन जीतेगा, कांग्रेस पार्टी जीतेगी। मुख्यमंत्री कौन बनेगा, बाद में देखा जाएगा। कांग्रेस पार्टी को जिताने के लिए सभी नेता, सभी कार्यकर्ता एकजुट होकर लगे हुए हैं। एकजुट होकर हम चुनाव लड़ेंगे। कांग्रेस पार्टी को जिताएंगे एक व्यक्ति को नहीं जिताएंगे। मैंने पहले भी कहा है कि संगठन सर्वोपरि है। व्यक्ति आते हैं,व्यक्ति जाते हैं। व्यक्ति पद ग्रहण करते हैं, व्यक्ति पद से हटते हैं लेकिन संगठन बरकरार रहता है। संगठन को मजूबत करना हमेशा हमारे लिए प्राथमिकता में है। कांग्रेस पार्टी को जिताएंगे।जयराम रमेश के बयान के सियासी मायने हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here