Subscribe for notification
खेल

फ्रांस के सामने टिक नहीं पाई मोरक्को की मजबूत दीवार, फ्रांस ने सेमीफाइनल में 2-0 से हराया

स्पोर्ट्स डेस्क: कतर में खेले जा रहे फीफा विश्व कप का फाइन मुकाबला अर्जेंटीना और फ्रांस के बीच खेला जाएगा। यह मुकाबला रविवार यानी 18 दिसंबर को खेला जाएगा। विश्व कप के दूसरे सेमीफाइनल में फ्रांस ने मोरक्को को हराकर लगातार दूसरी बार फाइनल में अपनी जगह बना ली है। इसके साथ ही फ्रांस ने फीफा विश्व कप के फाइनल में पहुंचने के मोरक्को के सपने चकनाचूर कर दिया। फाइनल में अब फ्रांस की टक्कर लियोनल मेसी की अर्जेंटीना के साथ होगा। मोरक्को का टूर्नामेंट में अब तक का प्रदर्शन शानदार रहा था, लेकिन फ्रांस के खिलाफ उसकी मजबूत दीवार धराशायी हो गई। मैच में फ्रांस ने 2-0 से जीत हासिल की।

मोरक्को के खिलाफ जीत के साथ ही फ्रांस की टीम ने फीफा विश्व कप में एक बड़ा रिकॉर्ड भी अपने नाम कर लिया। फुटबॉल विश्व कप के इतिहास में 60 साल बाद कोई डिफेंडिंग चैंपियन लगातार दूसरी बार फाइनल खेलने मैदान पर उतरेगा। इससे पहले 1958 में ब्राजील की टीम ने विश्व कप जीतने के बाद 1962 के फाइनल में भी खिताब बचाने मैदान पर उतरी थी।

वहीं दूसरी तरफ मोरक्को का फीफा विश्व कप खेलने का सपना अधूरा रह गया। आपको बता दें कि मोरक्को अफ्रीकी देशों की पहली टीम बनी है, जिसने फीफा विश्व कप में सेमीफाइनल तक सफर तय किया। हालांकि वह फाइनल में नहीं पहुंच सका,लेकिन मोरक्को ने टूर्नामेंट में अपने सभी विरोधियों को कड़ी टक्कर दी।

सेमीफाइनल में मोरक्को के खिलाफ खेलने उतरी फ्रांस की टीम ने शुरुआत से आक्रामक खेल दिखाया। इसका नतीजा यह हुआ कि खेल के पांचवें मिनट में ही टीम के लिए थियो हर्नांडेज गोल दागकर सनसनी मचा दी। इसके बाद भी फ्रांस का खेमा लगातार मोरक्को के गोल पोस्ट पर वार करता रहा। इस तरह पहले हाफ में फ्रांस की टीम 1-0 से आगे रही। खेल के दूसरे हाफ में फ्रांस ने 79वें मिनट में अपनी बढ़त को दोगुनी कर ली।

फ्रांस के लिए यह गोल रैंडल कोलो मुआनी ने किया। रैंडल सब्सीट्यूट के तौर पर मैदान पर में उतरे थे। उन्होंने मैदान पर आने के 44 सेकंड बाद ही गेंद को गोल पोस्ट में डाल दिया। इसके बाद फ्रांस ने मोरक्को को कोई मौका नहीं दिया फाइनल हूटर बजने तक 2-0 की अपनी बढ़त को बरकरार रखा।

फीफा विश्व कप के दूसरे सेमीफाइल के पहले हाफ के शुरुआत मिनट में गोल दागने के बावजूद फ्रांस का खेमा मोरक्को को कोई ढील नहीं देना चाहता था। यही कारण है कि पहले हाफ के खेल में फ्रांसीसी टीम ने कुल 10 शॉट्स दागे जिसमें उन्हें एक सफलता हासिल हुई। वहीं बात की जाए मोरक्को की तो उसने कुल पांच मौके बनाए जिसमें से दो टारगेट पर लगे लेकिन वह गोल पोस्ट के अंदर नहीं जा सका।

हालांकि दूसरे हाफ में मैदान पर उतरते ही मोरक्को की टीम ने आक्रमकता दिखाई लेकिन फ्रांस के डिफेंस को वह भेद नहीं पाए। इस दौरान फ्रांस ने पलटवार करना जारी रखा और दूसरे हाफ में भी वह एक गोल दागने में सफल रहा।

General Desk

Recent Posts

राष्ट्रीय सुरक्षा को लेकर सख्त हुई सरकार, मीडिया चैनलों के लिए जारी किया परामर्श

दिल्लीः सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय ने  न्यूज चैनलों को राष्ट्रीय सुरक्षा के हित में रक्षा अभियानों और सुरक्षा बलों की…

6 hours ago

कोई अगर बुराई पर उत्तर आए, तो अत्याचार करने वालों को सबक सिखाना हमारा धर्म है, राजा का कर्तव्य प्रजा की रक्षा करना है और उसे अपना कर्तव्य निभाना चाहिएः डॉ. भावत

संवाददाताः संतोष कुमार दुबे दिल्लीः RSS यानी राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सरसंघचालक मोहन भागवत ने कहा है कि हिन्दू संस्कृति…

6 hours ago

मोमेंट्स-रिकॉर्ड्सः रोहित टी-20 में 12 हजार रन पूरे किये, काली पट्टी बांधकर उतरे प्लेयर्स

हैदराबादः मुंबई इंडियंस (MI) ने IPL-18 के 41वें मैच में सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) को 07 विकेट से हरा दिया। हैदराबाद…

3 days ago

पहलगाम आतंकी हमले के बाद पीएम मोदी की पहली रैली आज, बिहार की धरती से आतंकवादियों और उनके पनाहगार पाकिस्तान को देंगे कड़ा संदेश

पटना: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गुरुवार को बिहार के दौरे पर रहेंगे। वे दरभंगा और मधुबनी जाएंगे। जम्मू-कश्मीर में हुए आतंकवादी…

3 days ago

Pahalgam Attack: सरकार ने आज बुलाई सर्वदलीय बैठक, 65 साल पुराना सिंधु जल समझौता रोका, पाकिस्तानी नागरिकों का वीजा रद्द, अटारी बॉर्डर बंद, भारत के फैसलों के मायने

दिल्लीः जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकवादी हमले को लेकर पूरे देश में आक्रोश है। केंद्र सरकार ने मामले की…

3 days ago