Deprecated: The PSR-0 `Requests_...` class names in the Requests library are deprecated. Switch to the PSR-4 `WpOrg\Requests\...` class names at your earliest convenience. in /home1/prakhndx/public_html/wp-includes/class-requests.php on line 24
आज का इतिहासः अंटार्कटिका पहली बार पहुंचा था इंसान, 16 कुत्ते भी थे साथ - Prakhar Prahari
Subscribe for notification
Categories: शिक्षा

आज का इतिहासः अंटार्कटिका पहली बार पहुंचा था इंसान, 16 कुत्ते भी थे साथ

दिल्लीः नॉर्वे के रोआल्ड एमंडसन पृथ्वी के साउथ पोल पहुंचने वाले दुनिया के पहले शख्स थे। इसे अंटार्कटिका भी कहते हैं। रोआल्ड एमंडसन और उनकी टीम 14 दिसंबर 1911 को साउथ पोल पर पहुंची थी और वहां पहुंचकर नॉर्वे का झंडा फहराया था। एमंडसन की टीम में 3 पुरुष और 52 कुत्ते भी शामिल थे, लेकिन अंटार्कटिका पहुंचे थे सिर्फ 16 डॉग्स। बाकी डॉग्स को खा लिया गया था।

ये टीम 19 अक्टूबर 1911 को अंटार्कटिका के लिए निकली थी और करीब दो महीने की यात्रा के बाद वहां पहुंची। एमंडसन के बाद 1 नवंबर 1911 को नॉर्वे के ही रॉबर्ट स्कॉट की टीम भी साउथ पोल की तरफ निकली। लेकिन, उनकी टीम जब 17 जनवरी 1912 को यहां पहुंची तो उन्हें पता चला कि एमंडसन पहले ही यहां पहुंच चुके हैं। साउथ पोल से लौटते समय स्कॉट की मौत हो गई।

18 जून 1928 में नॉर्थ पोल से लौट रहा एक विमान लापता हो गया। इसमें 55 साल के रोआल्ड एमंडसन भी थे। वह विमान आजतक नहीं मिल सका है। माना जाता है कि उसी विमान हादसे में एमंडसन की मौत हो गई। 2003 में भी एमंडसन और उस विमान में सवार लोगों के शव ढूंढने की कोशिश की गई, लेकिन ये कोशिश नाकाम ही साबित हुई।

बॉलीवुड के शोमैनराज कपूर का जन्म हुआः बॉलीवुड के शोमैन राज कपूर की आज बर्थ एनिवर्सरी है। 14 दिसंबर 1924 को पेशावर (पाकिस्तान) में जन्मे राज कपूर ने 11 साल की उम्र में ही फिल्मों में काम करना शुरू कर दिया था। 1935 में आई इंकलाब फिल्म में राज कपूर ने बतौर चाइल्ड आर्टिस्ट काम किया था।

इतना ही नहीं उन्होंने अपनी पहली फिल्म को महज 24 साल की उम्र में प्रोड्यूस और डायरेक्ट किया था। बतौर प्रोड्यूसर और डायरेक्टर उनकी पहली फिल्म ‘आग’ थी, जो 1948 में आई थी। राज कपूर को पहचान मिली 1951 में आई फिल्म ‘आवारा’ से।

इस फिल्म में राज कपूर ने खुद को चार्ली चैपलिन की ट्रैंप (आवारा) इमेज में ढालकर पेश किया। उस समय वो 26 साल के थे। राजकपूर पर फिल्माया गया ‘आवारा हूं’ गीत आज भी सुपरहिट है। ऐसा कहा जाता है कि चीन के कम्युनिस्ट नेता माओ त्से तुंग का पसंदीदा गीत था।

1970 में राज कपूर अपनी ड्रीम प्रोजेक्ट फिल्म ‘मेरा नाम जोकर’ लेकर आए थे। ये हिंदी सिनेमा की पहली ऐसी फिल्म थी, जिसमें एक नहीं, बल्कि दो इंटरवल थे। इस फिल्म पर राज कपूर ने 6 साल का वक्त लगाया। फिर भी ये फ्लॉप हो गई। राज कपूर को 1971 में पद्म भूषण से सम्मानित किया गया।

 

1987 में हिंदी सिनेमा में उनके योगदान के लिए बाबा साहेब फाल्के अवॉर्ड से नवाजा गया। आवारा फिल्म में उनकी परफॉर्मेंस को टाइम मैग्जीन ने टॉप-10 परफॉर्मेंस में शामिल किया है। राज कपूर कई सालों से अस्थमा से जूझ रहे थे और 2 जून 1988 को 64 साल की उम्र में उनका निधन हो गया। आइए एक नजर डालते हैं देश और दुनिया में 14 दिसंबर को घटित हुईं महत्वपूर्ण घटनाओं पर…

1687: ईस्ट इंडिया कंपनी ने मद्रास (अब चेन्नई) में नगर निगम बनाया।
1799: अमेरिका के पहले राष्ट्रपति जॉर्ज वॉशिंगटन (प्रथम) का निधन हुआ।
1911: रोआल्ड एमंडसन ने दक्षिणी ध्रुव पर कदम रखा। वह यह उपलब्धि हासिल करने वाले पहले व्यक्ति बने।
1918: बीकेएस आयंगर का जन्म हुआ।
1921 : एनी बेसेंट को बनारस हिन्दू विश्वविद्यालय ने ‘डॉक्टर ऑफ लेटर्स’ की उपाधि दी।
1922 : यूनाइटेड किंगडम में आम चुनाव।
1924: शोमैन के नाम से मशहूर फिल्मकार एवं अभिनेता शोमैन राजकपूर का जन्‍म हुआ।
1946 : डॉ. राजेन्द्र प्रसाद भारत की संविधान सभा के अध्यक्ष निर्वाचित हुए।
1953: पूर्व भारतीय टेनिस खिलाड़ी विजय अमृतराज का जन्‍म हुआ।
1972: अमेरिका द्वारा चंद्रमा पर भेजा गया मानवयुक्त अंतरिक्ष यान अपोलो 17, वापस लौटा और इसी के साथ चंद्रमा के अन्वेषण का अमेरिका का अभियान समाप्त हो गया।
1982 : ब्रिटिश उपनिवेश जिब्राल्टर एवं स्पेन के बीच स्थित विशाल ग्रीन गेट 13 वर्षों के बाद पुन: खोला गया।
1983 : जनरल हुसैन मोहम्मद इरशाद ने खुद को बांग्लादेश का राष्ट्रपति घोषित किया।
1995 : बोस्निया, सर्बिया और क्रोएशिया के नेताओं ने पेरिस में डेटन संधि पर हस्ताक्षर करके साढ़े तीन साल से जारी बाल्कन युद्ध को समाप्त किया था।
1997 : ग्रीनहाउस गैस के उत्सर्जन में कटौती के लिए विश्व के सभी देश सहमत।
1998 : 23वें काहिरा अंतरराष्ट्रीय फिल्म समारोह में तमिल फिल्म ‘टेररिस्ट’ में सर्वश्रेष्ठ भूमिका के लिए आयशा धारकर को ज्यूरी का सर्वश्रेष्ठ पुरस्कार प्रदान किया गया।
2000 : जॉर्ज वॉकर बुश अमेरिका के 43 वें राष्ट्रपति निर्वाचित।
2002 : पाकिस्तान ने दक्षिण अफ्रीका को हराकर नेत्रहीनों का विश्वकप जीता।
2003 : अमेरिकी गठबंधन सैनिकों ने इराक के पूर्व राष्ट्रपति सद्दाम हुसैन को तिकरित में गिरफ्तार किया।
2003 : मैक्सिको के मेरिदा में पहले भ्रष्टाचार निरोधक समझौते पर 73 देशों ने हस्ताक्षर किए।
2007 : बाली समझौते के प्रारूप से विवादित प्रावधान अलग किए गए।
2007 : उत्तर और दक्षिण कोरिया के मध्य 50 वर्ष बाद रेल सेवा दोबारा शुरू की गई।
2008 : भारत ने अर्जेंटीना के खिलाफ अंडर-21 हॉकी टेस्ट सीरीज का आखिरी मैच 4-4 से ड्रॉ खेला।
2012 : अमेरिका में कनेक्टिकट के न्यूटाउन में गोलीबारी में प्राइमरी स्कूल के 20 बच्चों सहित 28 लोगों की मौत। मरने वालों में 20 वर्ष का हमलावर एडम लांजा भी शामिल।

General Desk

Recent Posts

वेद भौतिक-आध्यात्मिक ज्ञान की निधि व अखिल ब्रह्माण्ड के मूल हैं: भागवत

संवाददाताः संतोष कुमार दुबे, प्रखर प्रहरी दिल्लीः राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के सरसंघचालक डॉ. मोहन भागवत ने वेदों को भौतिक…

2 days ago

भारत बना एशियन चैंपियंस ट्रॉफी का विजेता, पांचवीं बार जीता खिताब जीता, फाइनल में चीन को

स्पोर्ट्स डेस्कः भारत हॉकी एशियन चैंपियंस ट्रॉफी का चैंपियन बन गया है। टीम इंडियान ने मंगलवार को हुए फाइनल मुकाबले…

3 days ago

अगस्त में वाणिज्यक-वस्तु निर्यात में वार्षिक आधार पर 9.3 प्रतिशत की गिरावट

दिल्लीः  देश से वाणिज्यिक वस्तुओं का निर्यात अगस्त 2024 में सालाना 9.3 प्रतिशत घटकर 34.71 अरब डॉलर रहा।  पिछले साल इसी…

3 days ago

आतिशी होंगी दिल्ली की मुख्यमंत्री, सरकार बनाने का दावा पेश किया; भाजपा बोली- मेकओवर से दाग नहीं छुपेंगे

दिल्लीः दिल्ली को नई मुख्यमंत्री मिल गई हैं। आम आदमी पार्टी की नेता आतिशी मार्लेना दिल्ली की नई मुख्यमंत्री होंगी।…

4 days ago

आरएसएस के विजयादशमी कार्यक्रम में शामिल होंगे डॉ. राधाकृष्णन

संवाददाताः संतोष कुमार दुबे नागपुरः विजयादशमी के मौके पर महाराष्ट्र के नागपुर में आयोजित होने वाले राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस)…

5 days ago

मेरा मजाक उड़ाया गया, मैं सरदार की भूमि में पैदा हुआ बेटा, चुपचाप देशहित में नीति बनाने में लगा रहाः मोदी

अहमदाबाद: गुजरात दौरे के दूसरे दिन सोमवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अहमदाबाद के GMDC मैदान में आयोजित भव्य स्वागत समारोह…

5 days ago