Subscribe for notification
ट्रेंड्स

राजस्थान में राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा का आज 10वां दिन, यात्रा में जुड़े आरबीआई के पूर्व गवर्नर एन रघुराम राजन

जयपुरः राजस्थान में कांग्रेस नेता राहुल गांधी की भारत जोड़ों यात्रा का आज 10वां दिन है। केरल के वायनाड से लोकसभा सांसद राहुल की भारत जोड़ो यात्रा आज सवाईमाधोपुर के भाड़ोति से शुरू हुई। आज यात्रा राज्य के दौसा जिले में एंटर करेगी और अगले पांच दिन यानी 19 दिसंबर तक यात्रा दौसा जिले में ही रहेगी। आपको बता दें कि दौसा जिले में ही 16 दिसंबर को राहुल की यात्रा के 100 दिन पूरे होने जा रहे हैं।

कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा में आज RBI के पूर्व गवर्नर एन रघुराम राजन जुड़े हैं। रघुराम राजन आज यात्रा में साथ चल रहे हैं। राहुल गांधी ने रघुराम राजन के साथ लंबी चर्चा की है। टी ब्रेक तक लगातार दोनों चर्चा करते हुए चल रहे थे। आपको बता दें कि आर्थिक मुद्दों पर रघुराम राजन बेबाक राय रखते रहे हैं। भारत जोड़ो  यात्रा में लगातार अलग-अलग क्षेत्रों के लोग जुड़ रहे हैं। पहले भी अलग-अलग क्षेत्रों से जुड़े लोग यात्रा में जुड़ते रहे हैं।

इससे पहले मंगलवार को दौसा में ही राहुल गांधी गो बैक के नारे लिखे मिले। इसकी जानकारी मिलते ही जिला प्रशासन के हाथ-पांव फूल गए। शहर के आगरा रोड और लालसोट ओवरब्रिज पर लिखे इन स्लोगन को तुरंत मिटाया गया है।

General Desk

Recent Posts

बढ़ायी जा सकती है दिल्ली विधानसभा सत्र की अवधिः बिष्ट

संवाददाताः संतोष कुमार दुबे दिल्लीः बीजेपी के वरिष्ठ नेता एवं मुस्तफाबाद से विधायक मोहन सिंह बिष्ट ने कहा है कि…

4 hours ago

शत प्रतिशत पूरे किये जाएंगे बीजेपी के चुनावी वादेः रेखा गुप्ता

संवाददाताः संतोष कुमार दुबे दिल्लीः दिल्ली की सीएम  रेखा गुप्ता ने रविवार को कहा कि बीजेपी ने विधानसभा चुनाव के…

4 hours ago

champions trophy 2025: आज सुपर संडे को भिड़ेंगी भारत और पाकिस्तान की टीमें, 2017 के फाइनल का बदला लेने के इरादे से उतरेगी टीम इंडिया

स्पोर्ट्स डेस्कः दुबईः क्रिकेट में आज सुपर संडे है। आज चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के ग्रुप स्टेज में सबसे बड़ा मुकाबला…

17 hours ago

क्या नौकरियां खत्म कर देगा AI, पढ़िये रिलेवेंट बने रहने के लिए क्या करें

दिल्ली: AI यानी आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस तकनीक लगातार तेजी से विकसित हो रही है और हर क्षेत्र में अपनी पकड़ बना…

17 hours ago

मध्य प्रदेश, बिहार और असम के तीन दिवसीय दौरे पर पीएम मोदी, आज बागेश्वर धाम चिकित्सालय की रखेंगे आधारशिला

दिल्लीः प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रविवार से यानी 23 से 25 फरवरी तक मध्यप्रदेश, बिहार और असम के तीन दिवसीय दौरे…

18 hours ago

मौसम ने बदला मिजाज, जम्मू-कश्मीर, हिमाचल, उत्तराखंड में बर्फबारी, 13 राज्यों में ओलावृष्टि के अलर्ट

दिल्लीः पश्चिमोत्तर भारत के पहाड़ी राज्यों में एक बार फिर मौसम बदला है। केंद्र शासित प्रदेश जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और…

2 days ago