Deprecated: The PSR-0 `Requests_...` class names in the Requests library are deprecated. Switch to the PSR-4 `WpOrg\Requests\...` class names at your earliest convenience. in /home1/prakhndx/public_html/wp-includes/class-requests.php on line 24
आज का राशिफलः सूर्य की कृपा से इन राशियों के जातकों के सुफल होंगे सारे कार्य - Prakhar Prahari
Subscribe for notification

आज का राशिफलः सूर्य की कृपा से इन राशियों के जातकों के सुफल होंगे सारे कार्य

Aaj ka Rashifal 11 December 2022: आज दिन रविवार तथा दिनांक 11 दिसंबर 2022 है। आइए जानते हैं कि आज का दिन सभी 12 राशियों (Zodiac Sign) के लिए कैसा रहेगा ? किसे खुशियां मिलेंगी और किस राशि वाले को मुश्किलों का सामना करना पड़ सकता है ?

ग्रहों की स्थिति- राहु मेष राशि में। मंगल वक्री होकर वृषभ राशि में। चंद्रमा अभी भी सूर्योदय के समय में मिथुन राशि में बने रहेंगे। चंद्रमा दोपहर के पश्चात कर्क राशि में प्रवेश करेंगे, जहां स्वग्रही होंगे। केतु तुला राशि में और सूर्य वृश्चिक राशि में हैं। शुक्र और बुध धनु राशि में औक स्वग्राही शनी मकर राशि में हैं। वहीं, स्वग्राही गुरु मीन राशि में गोचल चर रहे हैं।

मेष राशि – आज का दिन यात्रा के लिहाज से बहुत ही अनुकूल है. यदि आज आप दूर स्थानों की यात्रा करते हैं तो आपकी यह यात्रा विशेष लाभकारी रहेगी। अगर आप विदेश यात्रा की सोच रहे हैं तो आज आप किसी यात्रा पर जा सकते हैं।

वृष राशि – आज का दिन आपके लिए अनुकूल रहेगा. आप अपने काम के बीच संतुलन बनाए रखेंगे। आप ऊर्जावान महसूस करेंगे। आप अपने परिवार के सदस्यों के साथ कहीं घूमने का प्लान बनाएंगे। आपकी मेहनत के लिए समाज में आपको सम्मानित किया जा सकता है।

मिथुन राशि – रविवार के दिन मिथुन राशि के जातकों पर सूर्य देव की कृपा बनी रहेगी। संतान के दायित्व की पूर्ति होगी। जीवनसाथी का सहयोग और साथ मिलेगा। काम में मन लगाने से सफलता मिलेगी। जीवनसाथी के साथ कहीं घूमने जा सकते हैं, इससे आपका मन प्रसन्न रहेगा।

कर्क राशि – आपके जन्म के समय चंद्रमा कर्क राशि में था। आज चंद्र गोचर के समय चंद्रमा बृहस्पति, शनि और बुध के नक्षत्रों से गुजर रहा है। यह संक्रमण परिस्थितियों के अनुसार अनुकूल परिणाम दे सकता है। यह परिवर्तन अध्यात्म के विकास में सहायक होगा।

सिंह राशि – आज का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा. परिवार का पूरा सहयोग आपको मिल सकता है। आपका मान सम्मान बढ़ सकता है। आप किसी पारिवारिक समारोह में व्यस्त हो सकते हैं। लेन-देन करने से बचें। आज आपको अधिक मेहनत करनी पड़ सकती है। जीवनसाथी के सहयोग में कमी आ सकती है।

कन्या राशि – कन्या राशि के जातक आज अपने कारोबार में तरक्की महसूस कर सकते हैं। सूर्यदेव की कृपा से आप अपने सभी काम आसानी से पूरे कर पाएंगे। अपना हर काम सोच समझ कर करें। कारोबार में छोटी सी गलती से नुकसान हो सकता है। व्यर्थ की भागदौड़ से बचें।

तुला – आज आपकी यात्रा के योग बन रहे हैं. शिक्षा और ज्ञान के क्षेत्र में आप विजयी होंगे, इस क्षेत्र में भाग्य आपका साथ देगा। कोई अप्रिय घटना न हो इसके लिए आपको सावधान रहना होगा। ऐसे कई फैसले आप अपने स्तर पर ले पाएंगे। जो लाभकारी होगा।

वृश्चिक राशि –आज आप अपने प्रेमी के साथ कहीं घूमने जाने का प्लान बना सकते हैं. दोस्तों के साथ मूवी देखने जा सकते हैं। किसी मित्र का हालचाल आप फोन पर पूछ सकते हैं। व्यापार में मुनाफा हो सकता है। पिता से धन की प्राप्ति होगी। हो सकती है।

धनु राशि – आज वैवाहिक संबंधों में आपकी रुचि कम हो सकती है. यह आपके लिए औसत दिन है। यदि आप एक शांतिपूर्ण वैवाहिक जीवन चाहते हैं तो अपने दृष्टिकोण और व्यक्तित्व को बदलने की आवश्यकता है। आपका पारिवारिक जीवन सुखमय रहेगा। घरेलू सामानों में वृद्धि होगी।

मकर राशि -आज आपको कोई पत्र या महत्वपूर्ण संदेश प्राप्त हो सकता है. क्रय-विक्रय के लिए दिन अच्छा रहेगा। किसी योजना पर काम शुरू करने और यात्रा करने के लिए दिन शुभ है। आज आंख और चेहरे की सुरक्षा पर विशेष ध्यान दें।

कुम्भ राशि – आज आपका दिन आर्थिक मामलों में फ़ायदेमंद रहेगा. किसी काम में आपको बड़ा फायदा मिलेगा। व्यापार में कम मेहनत से भी आपको अधिक लाभ मिलेगा। जीवन साथी से प्रेम बढ़ेगा।

मीन राशि –आज किसी महत्वपूर्ण कार्य के संपन्न होने से आपको ज़बरदस्त आर्थिक लाभ होगा. रविवार को खुशियां आपके दरवाजे पर दस्तक देंगी। आपकी सहनशक्ति भी बढ़ेगी। निजी तौर पर आपकी तरक्की होगी। पारिवारिक वाद-विवाद से मुक्ति मिलेगी

General Desk

Recent Posts

वेद भौतिक-आध्यात्मिक ज्ञान की निधि व अखिल ब्रह्माण्ड के मूल हैं: भागवत

संवाददाताः संतोष कुमार दुबे, प्रखर प्रहरी दिल्लीः राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के सरसंघचालक डॉ. मोहन भागवत ने वेदों को भौतिक…

2 days ago

भारत बना एशियन चैंपियंस ट्रॉफी का विजेता, पांचवीं बार जीता खिताब जीता, फाइनल में चीन को

स्पोर्ट्स डेस्कः भारत हॉकी एशियन चैंपियंस ट्रॉफी का चैंपियन बन गया है। टीम इंडियान ने मंगलवार को हुए फाइनल मुकाबले…

3 days ago

अगस्त में वाणिज्यक-वस्तु निर्यात में वार्षिक आधार पर 9.3 प्रतिशत की गिरावट

दिल्लीः  देश से वाणिज्यिक वस्तुओं का निर्यात अगस्त 2024 में सालाना 9.3 प्रतिशत घटकर 34.71 अरब डॉलर रहा।  पिछले साल इसी…

3 days ago

आतिशी होंगी दिल्ली की मुख्यमंत्री, सरकार बनाने का दावा पेश किया; भाजपा बोली- मेकओवर से दाग नहीं छुपेंगे

दिल्लीः दिल्ली को नई मुख्यमंत्री मिल गई हैं। आम आदमी पार्टी की नेता आतिशी मार्लेना दिल्ली की नई मुख्यमंत्री होंगी।…

3 days ago

आरएसएस के विजयादशमी कार्यक्रम में शामिल होंगे डॉ. राधाकृष्णन

संवाददाताः संतोष कुमार दुबे नागपुरः विजयादशमी के मौके पर महाराष्ट्र के नागपुर में आयोजित होने वाले राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस)…

4 days ago

मेरा मजाक उड़ाया गया, मैं सरदार की भूमि में पैदा हुआ बेटा, चुपचाप देशहित में नीति बनाने में लगा रहाः मोदी

अहमदाबाद: गुजरात दौरे के दूसरे दिन सोमवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अहमदाबाद के GMDC मैदान में आयोजित भव्य स्वागत समारोह…

4 days ago