Subscribe for notification
ट्रेंड्स

सुखविंदर सिंह सुक्खू बने हिमाचल प्रदेश के नए मुख्यमंत्री, राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ अर्लेकर ने दिलाई शपथ, समारोह में मौजूद रहे राहुल, प्रियंका और खड़गे

शिमलाः सुखविंदर सिंह सुक्खू हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री बन गए। राजेंद्र विश्वनाथ अर्लेकर  ने रविवार दोपहर 1 बजकर 50 मिनट पर सुक्खू को राज्य के 15वें मुख्यमंत्री के तौर पर शपथ दिलाई। इस दौरान राहुल गांधी, प्रियंका गांधी वाड्रा और कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे भी मौजूद रहे। प्रियंका ने मुख्यमंत्री की दावेदार रहीं प्रतिभा सिंह को अपने बगल में बैठाया। सुक्खू ने सभी कांग्रेस विधायकों के साथ मंच से समर्थकों का अभिवादन किया।

रिज मैदान में आयोजित शपथग्रहण समारोह म  राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ अर्लेकर ने सुक्खू के साथ-साथ उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री को भी शपथ दिलाई। सुबह- सुबह सुक्खू खुद प्रतिभा सिंह को शपथ समारोह का न्योता देने पहुंचे। इस दौरान उन्होंने कहा कि पार्टी पहले है, मुख्यमंत्री बाद में। प्रतिभा सिंह मेरी आदर्श हैं।

हिमाचल प्रदेश के नए मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू की मां संसार देवी भी शपथ ग्रहण समारोह में पहुंची थी। राहुल गांधी को जब पता चला कि वह मंच के सामने बैठी हैं तो उन्होंने उन्हें मंच पर बुलाया और उनसे मिले। प्रियंका गांधी ने सुक्खू की मां को गले लगाया और मंच पर अपने पास बैठाया।

उधर, प्रतिभा सिंह ने कहा कि हिमाचल में एक स्थिर सरकार बनेगी। हम एकजुट होकर काम करेंगे। आपको बता दें कि प्रतिभा मुख्यमंत्री पद की दावेदार थीं। वे सुक्खू के नाम से नाराज भी बताई जा रही थीं। सुक्खू से मुलाकात के बाद उन्होंने कहा कि उनके बेटे विक्रमादित्य सिंह का मंत्री बनाना ऑलमोस्ट तय है।

मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू चौथी बार और मुकेश अग्निहोत्री पांचवी बार विधानसभा पहुंचे हैं। इससे पहले सुक्खू कांग्रेस के प्रदेशाध्यक्ष, NSUI के अध्यक्ष, शिमला में MC के दो बार पार्षद, युवा कांग्रेस प्रमुख और 2022 में चुनाव प्रचार समिति के अध्यक्ष चुने गए।

वहीं पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह के बेटे विक्रमादित्य सिंह दूसरी बार विधानसभा पहुंचे हैं, जबकि मुकेश अग्निहोत्री पांचवी बार विधायक चुने गए हैं। इन चुनाव में कांग्रेस ने 68 में से 40 सीटें जीतकर आई है और रिवाज बदलने का दावा करने वाली BJP 25 सीटों पर सिमट गई है। हाईकमान की मुहर लगने के बाद शनिवार शाम विधानसभा में संपन्न विधायक दल में सुखविंद्र सिंह सुक्खू को औपचारिकता तौर पर मुख्यमंत्री घोषित किया गया।

General Desk

Recent Posts

कौन बनेगा बीजेपी का नया राष्ट्रीय अध्यक्ष, पीएम आवास पर हुई बैठक, एक हफ्ते में हो सकता है नड्डा के उत्तराधिकार का फैसला

दिल्लीः बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष के चुनाव को लेकर गतिविधियां तेज हो गई हैं। इस सिलसिले में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी…

1 day ago

कंबल ओढ़ने पर हो जाएंगे मजबूर, बस फॉलो करें ये टिप्स, आपका कुलर देगा AC को टक्कर

दिल्लीः गर्मियों का मौसम शुरू हो गया है। ऐसे में लोग भीषण गर्मी से बचने के लिए उपाय करने लगे…

5 days ago

‘एक सभ्य समाज की क्या है पहचान, जानिये ‘ बाबा साहब भीमराव अंबेडकर के दमदार विचार

दिल्लीः  कल यानी सोमवार 14 अप्रैल को डॉ बीआर आंबेडकर की जयंती है। उनके विचार आज भी लोगों में जोश…

5 days ago

जलियांवाला बाग हत्याकांड की बरसीः बॉलीवुड की इन फिल्मों ने रुपहले पर्दे पर इतिहास के इस दर्दनाक दृश्य को उकेरा

दिल्लीः 13 अप्रैल है और आज का दिन भारतीय इतिहास में एक ऐसे दिन के तौर पर शामिल हो, जिसे…

5 days ago

कोलकाता हाईकोर्ट ने मुर्शिदाबाद में केंद्रीय बलों की तैनाती का दिया आदेश, वक्फ कानून के खिलाफ हिंसा में तीन लोगों के मारे जाने की सूचना

कोलकाता: कलकत्ता हाईकोर्ट ने मुर्शिदाबाद के अशांत क्षेत्रों में केंद्रीय बलों की तैनाती का आदेश दिया है। बीजेपी नेता सुवेंदु…

6 days ago