Deprecated: The PSR-0 `Requests_...` class names in the Requests library are deprecated. Switch to the PSR-4 `WpOrg\Requests\...` class names at your earliest convenience. in /home1/prakhndx/public_html/wp-includes/class-requests.php on line 24
आज का राशिफलः इन राशियों के जातकों के लिए खुलेंगे तरक्की के रास्ते - Prakhar Prahari
Subscribe for notification

आज का राशिफलः इन राशियों के जातकों के लिए खुलेंगे तरक्की के रास्ते

Aaj ka Rashifal 10 December 2022: आज दिन शनिवार तथा दिनांक 10 दिसंबर 2022 है। आइए जानते हैं कि आज का दिन सभी 12 राशियों (Zodiac Sign) के लिए कैसा रहेगा ? किसे खुशियां मिलेंगी और किस राशि वाले को मुश्किलों का सामना करना पड़ सकता है?

ग्रहों की स्थिति– राहु मेष राशि में, वक्री मंगल वृषभ राशि में, चंद्रमा मिथुन राशि में, केतु तुला राशि में, सूर्या वृश्चिक राशि में, शुक्र और बुध धनु राशि में, स्वग्रही शनि मकर राशि में और मीन राशि में स्वग्रही गुरु का गोचर चल रहा है।

मेष राशि: आज के दिन हम खुलकर अपनी माँ के प्रति स्नेह का इज़हार करेंगे। परिवार में सुख-शांति रहेगी। दांपत्य जीवन में कुछ तनाव रहेगा और जीवनसाथी किसी बात को लेकर नाराज दिखाई देगा।

वृषभ राशिः आज धन लाभ के योग बन रहे हैं। इस राशि के नौकरीपेशा जातकों को विशेष सफलता मिलेगी। ऑफिस में किसी बड़े अधिकारी का सहयोग मिलेगा। इस राशि के व्यापारियों को आय के नए स्रोत प्राप्त होंगे।

मिथुन राशिः अगर आपका पैसा कहीं लंबे समय से फंसा हुआ है तो आज आपको वापस मिल सकता है। शनि देव की कृपा से आपके सभी रुके हुए काम तेजी से पूरे होने लगेंगे। पारिवारिक जीवन में खुशियों का आगमन होगा, अपने पुराने प्यार से मुलाकात हो सकती है।

कर्क राशिः आज का दिन आपके लिए कई मायनों में बेहतर रहेगा। दांपत्य जीवन में खुशियां बढ़ेगी और आपके बीच प्यार और आकर्षण बढ़ेगा। नई संपत्ति खरीदने में रुचि उत्पन्न हो सकती है।

सिंह राशिः आज ऑफिस में काम का बोझ कुछ अधिक रह सकता है। करियर के लिहाज से हालात बेहतर होने के आसार हैं। परिजनों के साथ किसी बात को लेकर कहासुनी हो सकती है। अनावश्यक वाद-विवाद से बचें। जीवनसाथी के स्वास्थ्य में गिरावट आ सकती है।

कन्या राशिः आज कन्या राशि वालों के परिवार में प्रेम बढ़ेगा और आप अपने जीवन साथी के साथ अच्छा समय बिता सकते हैं। कोई भी नया काम करने से पहले अपने बड़ों की सलाह जरूर लें।

तुला राशिः  आज का दिन कुछ व्यस्त रहने वाला है। कार्यों में व्यस्त रहेंगे, जिससे दिन कब बीतेगा पता ही नहीं चलेगा। हालांकि पारिवारिक वातावरण खुशनुमा रहेगा और आपको सुख की प्राप्ति होगी। कार्य में सफलता मिलेगी।

वृश्चिक राशिः आज खुलेंगे तरक्की के नए रास्ते। शाम तक कोई शुभ समाचार मिल सकता है। पारिवारिक जीवन सुखमय रहेगा। माता-पिता के साथ धार्मिक स्थलों पर जा सकते हैं। सेहत पहले से बेहतर रहेगी।

धनु राशिः आज के दिन आपकी तरक्की होगी। आपके पद और यश दोनों में वृद्धि होगी। लंबे समय से चली आ रही तमाम तरह की परेशानियां खत्म होने वाली हैं। घर में चारों तरफ से खुशियां आएंगी।


मकर राशिः आज का दिन आपके लिए मिले जुले परिणाम लेकर आएगा। व्यापार के सिलसिले में किए गए कार्यों में सफलता मिलेगी। दाम्पत्य जीवन में प्रेम और आकर्षण में चमत्कारिक वृद्धि होगी।

कुंभ राशिः आज आपका दिन अनुकूल रहेगा। जीवनसाथी के साथ आपके संबंध मधुर बनेंगे। कार्यक्षेत्र में कुछ लोगों का पूरा सहयोग मिलेगा। आमदनी के नए रास्ते खुलेंगे। कुछ दिनों से रुका हुआ काम आज पूरा होगा।

मीन राशिः नया वाहन या प्रॉपर्टी खरीदने का प्लान आज बन सकता है। आपको कुछ घटनाओं की तह तक जाना होगा। आज का दिन आपके लिए खुशियों और संतुष्टि से भरा रहेगा।

General Desk

Recent Posts

वेद भौतिक-आध्यात्मिक ज्ञान की निधि व अखिल ब्रह्माण्ड के मूल हैं: भागवत

संवाददाताः संतोष कुमार दुबे, प्रखर प्रहरी दिल्लीः राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के सरसंघचालक डॉ. मोहन भागवत ने वेदों को भौतिक…

2 days ago

भारत बना एशियन चैंपियंस ट्रॉफी का विजेता, पांचवीं बार जीता खिताब जीता, फाइनल में चीन को

स्पोर्ट्स डेस्कः भारत हॉकी एशियन चैंपियंस ट्रॉफी का चैंपियन बन गया है। टीम इंडियान ने मंगलवार को हुए फाइनल मुकाबले…

3 days ago

अगस्त में वाणिज्यक-वस्तु निर्यात में वार्षिक आधार पर 9.3 प्रतिशत की गिरावट

दिल्लीः  देश से वाणिज्यिक वस्तुओं का निर्यात अगस्त 2024 में सालाना 9.3 प्रतिशत घटकर 34.71 अरब डॉलर रहा।  पिछले साल इसी…

3 days ago

आतिशी होंगी दिल्ली की मुख्यमंत्री, सरकार बनाने का दावा पेश किया; भाजपा बोली- मेकओवर से दाग नहीं छुपेंगे

दिल्लीः दिल्ली को नई मुख्यमंत्री मिल गई हैं। आम आदमी पार्टी की नेता आतिशी मार्लेना दिल्ली की नई मुख्यमंत्री होंगी।…

4 days ago

आरएसएस के विजयादशमी कार्यक्रम में शामिल होंगे डॉ. राधाकृष्णन

संवाददाताः संतोष कुमार दुबे नागपुरः विजयादशमी के मौके पर महाराष्ट्र के नागपुर में आयोजित होने वाले राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस)…

5 days ago

मेरा मजाक उड़ाया गया, मैं सरदार की भूमि में पैदा हुआ बेटा, चुपचाप देशहित में नीति बनाने में लगा रहाः मोदी

अहमदाबाद: गुजरात दौरे के दूसरे दिन सोमवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अहमदाबाद के GMDC मैदान में आयोजित भव्य स्वागत समारोह…

5 days ago