Subscribe for notification
ट्रेंड्स

सुखविंदर सिंह सुक्खू होंगे हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री, रविवार को होगा शपथग्रहण

शिमलाः लंबी खींचतान के बाद हिमाचल प्रदेश में मुख्यमंत्री का नाम तय हो गया है। सुखविंदर सिंह सुक्खू प्रदेश के नए मुख्यमंत्री होंगे।  शपथग्रहण रविवार को 11 बजे होगा। सरकार बनाने का दावा पेश कर शपथ ग्रहण के लिए विधायक दल नेता सुखविंदर सुक्खू राज्यपाल के पास पहुंचे।  उनके साथ हिमाचल कांग्रेस अध्यक्ष प्रतिभा सिंह, कांग्रेस प्रभारी राजीव शुक्ला और ऑब्जर्वर छत्तीसगढ़ मुख्यमंत्री  भूपेश बघेल और हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र हुड्‌डा रहे।

सुक्खू के साथ प्रतिभा सिंह मुकेश अग्निहोत्री को उपमुख्यमंत्री बनाया जाएगा। सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक सुक्खू का विरोध कर रहीं प्रतिभा सिंह इस ऐलान के बाद अपने समर्थक विधायकों के साथ विधानसभा के लिए रवाना हो गई हैं।

आपको बता दें कि हिमाचल में 8 दिसंबर को चुनाव नतीजे आने के बाद से ही मुख्यमंत्री पद को लेकर घमासान मचा हुआ था। राज्य में 40 सीटें जीतकर बहुमत हासिल करने वाली कांग्रेस में पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह की पत्नी प्रतिभा सिंह भी की मुख्यमंत्री पद की दावेदारी कर रही थीं। हालांकि, विधायकों से रायशुमारी के बाद सुखविंदर सिंह सुक्खू इस दौड़ में आगे निकल गए थे। कांग्रेस हाईकमान ने भी उनके नाम पर मुहर लगा दी थी।

प्राप्त जानकारी के मुताबिक दोपहर तक तो मुख्यमंत्री चुनने की प्रक्रिया वैसी ही चल रही थी, जैसी उम्मीद थी, लेकिन पेंच तब फंसा, जब प्रतिभा सिंह ने सुक्खू के नाम से असहमति जता दी। वह अपने खेमे से मुकेश अग्निहोत्री को मुख्यमंत्री बनाने पर अड़ गईं। सुक्खू का नाम आगे बढ़ने पर प्रतिभा सिंह गुट के लोगों ने सड़क पर धरना दिया और हाईकमान के खिलाफ नारेबाजी की।

आपको बता दें कि प्रतिभा सिंह मंडी सीट से सांसद हैं। इसी वजह से उनकी दावेदारी कमजोर पड़ी है। वहीं, मंडी जिले की 10 सीटों में से कांग्रेस सिर्फ 1 ही सीट जीत सकी। ऐसे में कांग्रेस यहां उपचुनाव का रिस्क नहीं लेना चाहती। वहीं प्रतिभा को मुख्यमंत्री बनाने पर विधायक का चुनाव लड़ना होगा। ऐसे में कांग्रेस 2 उपचुनाव करवाने के मूड़ में नहीं है।

सुखविंदर सुक्खू का नाम मुख्यमंत्री के तौर पर चर्चा में आते ही कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष प्रतिभा सिंह मुकेश अग्निहोत्री, विक्रमादित्य सिंह, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष कुलदीप सिंह राठौर, हर्षवर्धन चौहान, रोहित ठाकुर, सुदर्शन सिंह बबलू समेत एक दर्जन से ज्यादा विधायक लेकर होटल पहुंच गई। यहां उनकी मुलाकात ऑब्जर्वर से हुई। वहीं हिमाचल CM के चयन को लेकर प्रियंका गांधी भी पूरी तरह से सक्रिय हैं। उन्होंने सभी दावेदारों का बायोडाटा पहले ही मांग रखा था।

Delhi Desk

Recent Posts

champions trophy 2025: आज सुपर संडे को भिड़ेंगी भारत और पाकिस्तान की टीमें, 2017 के फाइनल का बदला लेने के इरादे से उतरेगी टीम इंडिया

स्पोर्ट्स डेस्कः दुबईः क्रिकेट में आज सुपर संडे है। आज चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के ग्रुप स्टेज में सबसे बड़ा मुकाबला…

13 hours ago

क्या नौकरियां खत्म कर देगा AI, पढ़िये रिलेवेंट बने रहने के लिए क्या करें

दिल्ली: AI यानी आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस तकनीक लगातार तेजी से विकसित हो रही है और हर क्षेत्र में अपनी पकड़ बना…

14 hours ago

मध्य प्रदेश, बिहार और असम के तीन दिवसीय दौरे पर पीएम मोदी, आज बागेश्वर धाम चिकित्सालय की रखेंगे आधारशिला

दिल्लीः प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रविवार से यानी 23 से 25 फरवरी तक मध्यप्रदेश, बिहार और असम के तीन दिवसीय दौरे…

14 hours ago

मौसम ने बदला मिजाज, जम्मू-कश्मीर, हिमाचल, उत्तराखंड में बर्फबारी, 13 राज्यों में ओलावृष्टि के अलर्ट

दिल्लीः पश्चिमोत्तर भारत के पहाड़ी राज्यों में एक बार फिर मौसम बदला है। केंद्र शासित प्रदेश जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और…

2 days ago

RSS की वजह से मराठी सीखी, संघ ने लोगों को देश के लिए जीने की प्रेरणा दीः PM मोदी

दिल्लीः प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा है कि मराठी भाषा अमृत से भी मीठी है और वह इस भाषा को…

2 days ago

बीजेपी को वादे याद दिलाने की बजाय कैग की रिपोर्ट पर जवाब देने की तैयारी करें आतिशीः सचदेवा

संवाददाताः संतोष कुमार दुबे दिल्लीः बीजेपी की दिल्ली प्रदेश इकाई के अध्यक्ष वीरेन्द्र सचदेवा ने पूर्व मुख्यमंत्री आतिशी को नसीहत…

2 days ago