Old compass on vintage map with rope closeup. Retro stale

दिल्लीः आज ही के दिन 1992 में विश्व इतिहास की सबसे चर्चित शाही जोड़ियों में से एक ब्रिटेन के शाही परिवार के प्रिंस चार्ल्स और प्रिंसेस डायना के तलाक का ऐलान हुआ था। इस शाही जोड़ी के अलग होने का ऐलान खुद तत्कालीन ब्रिटिश प्रधानमंत्री जॉन मेजर ने किया था। हालांकि, तलाक के ऐलान के करीब चार साल बाद 28 अगस्त 1996 को चार्ल्स-डायना का औपचारिक तौर पर तलाक हुआ था।

चार्ल्स और डायना के तलाक की तरह उनकी सगाई और शादी की भी पूरी दुनिया में चर्चा में रही थी। प्रिंसेस डायना और प्रिंस चार्ल्स की सगाई 24 फरवरी 1981 को हुई थी। सगाई में डायना ने जो अंगूठी पहनी थी उसकी कीमत उस समय 30 हजार पाउंड (करीब 30 लाख रुपये) थी, जिसमें एक नीलम और 14 हीरे जड़े थे।

इस शानदार सगाई के बाद चार्ल्स और डायना की शादी 29 जुलाई 1981 को हुई। उनकी शादी की ड्रेस डेविड और एलिजाबेथ इमैनुएल ने डिजाइन की थी। डायना की शादी की ड्रेस में 24 फीट की चुनरी थी, जिसे हाथीदांत से बने टाफेटा और एंटीक लेस से सजाया गया था। शादी के वक्त डायना 20 साल की थीं।

प्रिंस चार्ल्स और डायना की शादी की चर्चा पूरी दुनिया में थी। इस शाही शादी को टीवी पर दुनियाभर में 01 अरब से ज्यादा लोगों ने देखा था। उनकी शादी को देखने के लिए ब्रिटेन में कैथीड्रल से लेकर बर्मिंघम पैलेस के सामने तक 6 लाख लोग जमा हो गए। शादी के एक साल के भीतर 21 जून 1982 को प्रिंस-चार्ल्स की पहली संतान प्रिंस विलियम्स का जन्म हुआ था। 15 सितंबर 1984 को प्रिंस-चार्ल्स के दूसरे बेटे का जन्म हुआ था। प्रिंस विलियम्स के इस छोटे बच्चे का नाम रखा गया हेनरी, हालांकि बाद में उन्हें प्रिंस हैरी के नाम से जाना जाने लगा।

इस शाही जोड़ी के रिश्ते शादी के कुछ सालों बाद ही खराब होने लगे थे। इस रिश्ते में चल रही खटास की बानगी तब देखने को मिली जब 1992 में भारत दौरे पर आईं प्रिंसेस डायना ने ताजमहल के सामने अकेले बैठकर तस्वीर खिंचवाई थी। आखिरकार तलाक के ऐलान के चार साल बाद 28 अगस्त 1996 को दोनों का तलाक हो गया। तलाक के एक साल बाद 31 अगस्त 1997 को एक सड़क हादसे में डायना की मौत हो गई। जबकि, अप्रैल 2005 में प्रिंस चार्ल्स ने कैमिला पार्कर से शादी कर ली।

सोनिया गांधी का जन्मः भारत के पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की पत्नी एवं कांग्रेस की अध्यक्ष रहीं सोनिया गांधी का जन्म 9 दिसंबर 1946 को इटली के लुसियाना में हुआ था। सोनिया का असली नाम एंटोनिया माइनो था। अपनी प्रारंभिक शिक्षा पूरी करने के बाद सोनिया उच्च शिक्षा के लिए ब्रिटेन स्थित कैम्ब्रिज पहुंचीं। यहां 1965 में उनकी मुलाकात राजीव गांधी से हुई और फिर दोनों ने 1968 में शादी कर ली। 1991 में तमिलनाडु में राजीव गांधी की हत्या कर दी गई। राजीव की हत्या के 7 साल बाद 1998 में सोनिया ने कांग्रेस की बागडोर संभाली और अध्यक्ष बनीं। वह 1999 में पहली बार अमेठी से लोकसभा सांसद चुनी गईं। 2019 लोकसभा चुनाव में कांग्रेस उत्तर प्रदेश में केवल एक ही सीट जीत पाई और वह सीट है रायबरेली, जहां से सोनिया गांधी ने चुनाव जीता है। आइए एक नजर डालते हैं देश और दुनिया में 09 दिसंबर को घटित हुईं महत्वपूर्ण घटनाओं पर…

1484: महान कवि संत सूरदास का जन्म।
1625 : हालैंड और इंग्लैंड के बीच सैन्य संधि पर हस्ताक्षर किये गये।
1758: भारत में मद्रास का 13 महीनों तक चलने वाला युद्ध शुरू हुआ।
1762- ब्रिटिश संसद ने पेरिस संधि को स्वीकार किया।
1873 : हिज एक्सेलेंसीजार्ज बैरिंग वायसराय तथा भारत के गवर्नर जनरल ने ‘म्योर कॉलेज’ की आधारशिला रखी।
1898 : बेलूर मठ की स्थापना हुई।
1910: फ्रांसीसी सेनाओं ने मोरक्को के बंदरगाह शहर अगादीर पर कब्जा किया।
1913 : देश की पहली महिला फ़ोटो पत्रकार होमाई व्यारावाला का जन्म।
1917 : जनरल अलेनबाय के नेतृत्व में ब्रिटिश सेना ने यरुशलम पर कब्जा किया।
1924: हालैंड और हंगरी के बीच व्यापार संधि हुई।
1931 : जापानी सेना ने चीन के जेहोल प्रांत पर हमला किया।
1941 : चीन ने जापान, जर्मनी और इटली के खिलाफ युद्ध की घोषणा की।
1945 : प्रसिद्ध अभिनेता शत्रुघ्न सिन्हा का जन्म।
1946 : नयी दिल्ली के काउंसिल चैम्बर के पुस्तकालय भवन में संविधान सभा की पहली बैठक हुई। मुस्लिम लीग ने बैठक का बहिष्‍कार किया और पाकिस्तान के लिए अलग संविधान सभा के गठन की मांग उठाई।
1946 : सोनिया गांधी का इटली में जन्म।
1947: फ्रांसीसी मजदूर संघ ने हड़ताल समाप्त कर सरकार से बात शुरु की।
1961 : तंगानिका को आजादी मिली। जूलियस न्येरेरे इसके प्रथम प्रधानतंत्री बने और 1964 में जंजीबार द्वीप के साथ विलय के बाद इसका नया नाम हुआ तंजानिया।
1971 : आज के दिन लिबरेशन वॉर के दौरान भारतीय सेना ने हवाई अभियान मेघना हेली ब्रिज छेड़ा था।
1979 : विश्व स्वास्थ्य संगठन द्वारा चेचक के उन्मूलन के लिए दुनियाभर में चलाए गए अभियान के करीब दस बरस बाद इस घातक संक्रमण के उन्मूलन का ऐलान।
1987: इंग्लैंड के पाकिस्तान दौरे में दूसरे टेस्ट मैच के दौरान कप्तान माइक गैटिंग और अंपायर शकूर राणा के बीच जमकर बहस हुई और दूसरे दिन का खेल शुरू नहीं हो पाया।
1992 : प्रिंस चार्ल्स और प्रिंसेस डायना के अलग होने की औपचारिक तौर पर घोषणा। 29 जुलाई 1998 : रूस ने आर्कटिक सागर में परमाणु परीक्षण किया।
2000 : दक्षिण कोरिया का दर्जा विकासशील देश से बढ़कर विकसित देश किया गया।
2001 : यूनाइटेड नेशनल पार्टी के नेता रानिल विक्रमसिंघे ने श्रीलंका के प्रधानमंत्री पद की शपथ ली।
2001: अफगानिस्तान में नार्दन एलांयस का विमान दुर्घटनाग्रस्त, 21 की जान गई।
2002: जॉन स्नो अमेरिका के नये वित्तमंत्री बने।
2006 : पाकिस्तान ने परमाणु क्षमता युक्त मध्यम दूरी के प्रक्षेपास्त्र ‘हत्फ-3 गजनवी’ का परीक्षण किया।
2007: पूर्व प्रधानमंत्री बेनजीर भुट्टो ने पाकिस्तानी सरकार के साथ अपने सभी रिश्ते खत्म करने का ऐलान किया।
2007 : प्रगतिशील काव्य धारा के प्रसिद्ध कवि त्रिलोचन शास्त्री का निधन।
2008: इसरो ने यूरोप के उपग्रह प्रणाली विशेषज्ञ ईएडीएम एस्ट्रीयस के लिए सैटेलाइट बनाया।
2011 : कोलकाता के एएमआरआई अस्पताल में भीषण आग लगने से तकरीबन 90 मरीजों की मौत।
2012 : मैक्सिको में विमान दुर्घटनाग्रस्त होने से सात लोगों की मौत।
2013 : इंडोनेशिया में बिनटारो के नजदीक ट्रेन हादसे में सात की मौत, 63 घायल।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here