Subscribe for notification
खेल

FIFA World Cup: आज से शुरू हो रहा क्वार्टर फाइनल का दौर, इन खिलाड़ियों पर रहेगी सबकी नजर

स्पोर्ट्स डेस्कः आज से कतर में खेले जा रहे फीफा विश्व कप 2022  के क्वार्टर-फाइनल का दौर शुरू हो रहा है। इस दौरान चार क्वार्टर फाइनल मुकाबले खेले जाएंगे और आठ टीमें एक-दूसरे के खिलाफ चुनौती पेश करेंगी। क्वार्टर फाइनल में पहुंची सभी आठ टीमें मजबूत हैं और किसी को कमतर नहीं आंका जा सकता है। इन टीमों को यहां तक पहुंचाने में उनके स्टार खिलाड़ियों का भी योगदान रहा है।

इस टूर्नामेंट में इन आठ सितारों ने अपने प्रदर्शन से सुर्खियां बटोरी हैं। क्रोएशिया की तरफ से मिडफील्डर इवान पेरिसिच, ब्राजील के फॉरवर्ड नेमार, नीदरलैंड के फॉरवर्ड कोडी गाकपो, अर्जेंटीना के फॉरवर्ड लियोनल मेसी, मोरक्को के हाकिम जियेच, पुर्तगाल के क्रिस्टियानो रोनाल्डो, इंग्लैंड के हैरी केन और फ्रांस के कीलियन एम्बाप्पे अपनी-अपनी टीमों को मैच जिताने की पूरी कोशिश करेंगे। आइए एक नजर डालते हैं क्वार्टर फाइनल में पहुंचने वाली टीमों तथा होने वाले मुकाबलों के समय पर…

मैच तारीख (दिन) समय स्टेडियम
क्रोएशिया vs ब्राजील 9 दिसंबर
(शुक्रवार)
रात 8:30 बजे एजुकेशन
सिटी
नीदरलैंड vs अर्जेंटीना 10 दिसंबर
(शनिवार)
रात 12:30 बजे लुसैल
पुर्तगाल vs मोरक्को 10 दिसंबर
(शनिवार)
रात 8:30 बजे अल थुमामा
इंग्लैंड vs फ्रांस 11 दिसंबर
(रविवार)
रात 12:30 बजे अल बायत

 

इन खिलाड़ियों पर रहेगी सबकी नजर… इवान पेरिसिच, क्रोएशिया: इवान पेरिसिच का इस क्रोएशियाई टीम को क्वार्टर फाइनल तक लाने में अहम योगदान रहा है। उन्होंने प्री-क्वार्टर फाइनल में जापान के खिलाफ टीम की 2-1 की जीत में एक गोल किया था। इसके अलावा कनाडा के खिलाफ 4-1 की जीत में वह गोल तो नहीं कर पाए, लेकिन उन्होंने दो खिलाड़ियों के गोल करने मे मदद जरूर की है। 33 साल के पेरिसिच इंग्लिश क्लब टॉटनहम के लिए भी खेलते हैं।

पोजिशन: मिडफील्डर
वर्ल्ड कप 2022 में: 4 मैच, 1 गोल

नेमार, ब्राजील : 30 वर्षीय नेमार ब्राजील ही नहीं विश्व के भी सितारे हैं। वह इस विश्वकप में अपने पहले ही ग्रुप मैच में सर्बिया के खिलाफ चोटिल होकर मैदान से बाहर चले गए थे। उस मैच में वह 78 मिनट तक खेले थे। इसके बाद उन्होंने चोट के बाद क्वार्टर फाइनल में शानदार वापसी की। उन्होंने दक्षिण कोरिया के खिलाफ प्री-क्वार्टर फाइनल में पेनाल्टी पर गोल दागा था और साथ ही विनिसियस जूनियर के गोल करने मे मदद भी की थी। वह पेरिस सेंट जर्मेन क्लब के लिए भी खेलते हैं।

पोजिशन: फॉरवर्ड
वर्ल्ड कप 2022 में: 2 मैच, 1 गोल

कोडी गाकपो, नीदरलैंड : 23 वर्षीय कोडी गाकपो अमेरिक के खिलाफ प्री-क्वार्टर फाइनल मैच के छोड़ दिया जाए, तो उन्होंने सभी मैचों में गोल किए है। गाकपो ने सेनेगल, इक्वाडोर और कतर के खिलाफ गोल किए थे। वह अभी शानदार फॉर्म में चल रहे हैं और क्वार्टर फाइनल में भी गाकपो से नीदरलैंड को अच्छे प्रदर्शन की उम्मीद रहेगी।

पोजिशन: फॉरवर्ड
वर्ल्ड कप 2022 में: 4 मैच, 3 गोल

लियोनल मेसी, अर्जेंटीना : टीम के कप्तान लियोनल मेसी अपना अंतिम विश्वकप खेल रहे हैं। 35 वर्षीय मेसी का मैजिक चलने से टीम ने क्वार्टर फाइनल तक का सफर तय कर लिया है। पेरिस सेंट जर्मेन के लिए भी खेलने वाले मेसी ने ग्रुप दौर में सऊदी अरब और मेक्सिको के खिलाफ गोल किए थे, जबकि प्री-क्वार्टर फाइनल में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ भी गोल दागा था। इसके अलावा मेक्सिको के खिलाफ एक गोल करने में मदद भी की थी।

पोजिशन: फॉरवर्ड
वर्ल्ड कप 2022 में: 4 मैच, 3 गोल

हाकिम जियेच, मोरक्को : 29 वर्षीय हाकिम जियेच मोरक्को के मिडफील्डर हैं जो अहम मौकों पर गोल करके टीम को जीत दिला देते हैं। अभी तक उनका विश्व कप में प्रदर्शन अच्छा रहा है। उन्होंने ग्रुप दौर में कनाडा के खिलाफ टीम की 2-1 से जीत में एक गोल किया था। इसके अलावा उन्होंने बेल्जियम के खिलाफ एक गोल करने में मदद भी की थी। वह इंग्लिश क्लब चेल्सी के लिए भी खेलते हैं।
हाकिम जीच

पोजिशन: मिडफील्डर
वर्ल्ड कप 2022 में: 4 मैच, 1 गोल

क्रिस्टियानो रोनाल्डो, पुर्तगाल : फीफा  विश्व कप में पुर्तगाल की टीम की अगुवाई क्रिस्टियानो रोनाल्डो कर रहे हैं। वह विश्व के सर्वश्रेष्ठ फॉरवर्ड में से एक हैं। वह इस विश्व कप में चार मैच खेल चुके हैं और उन्होंने एक गोल किया। 37 वर्षीय रोनाल्डो ने अपना एकमात्र गोल घाना के खिलाफ पेनाल्टी पर किया था। आगामी क्वार्टर फाइनल मैच में पुर्तगाल को अपने कप्तान से बेहतर प्रदर्शन की उम्मीद रहेगी। साथ ही रोनाल्डो वर्ल्ड कप के नॉकआउट में एक भी गोल नहीं कर पाए हैं। यह उनका आखिरी वर्ल्ड कप हो सकता है। ऐसे में वह इस मुकाम को भी हासिल कर अपने करियर को समाप्त करना चाहेंगे।

पोजिशन: फॉरवर्ड
वर्ल्ड कप 2022 में: 4 मैच, 1 गोल

हैरी केन, इंग्लैंड : ब्रिटिश कप्तान हैरी केन का प्रदर्शन इस विश्व कप में अच्छा रहा है। उन्होंने ग्रुप दौर के पहले मैच में ईरान के खिलाफ दो खिलाड़ियों के गोल करने में मदद की थी। इसके बाद उन्होंने वेल्स के खिलाफ एक खिलाड़ी के गोल करने में सहायक की भूमिका निभाई। फिर सेनेगल के खिलाफ महत्वपूर्ण प्री-क्वार्टर फाइनल मैच में इंग्लिश कप्तान ने एक गोल करके इस विश्व कप में अपना गोल करने का खाता खोला था।

पोजिशन: फॉरवर्ड
वर्ल्ड कप 2022 में: 4 मैच, 1 गोल

कीलियन एम्बाप्पे, फ्रांस : मौजूदा विजेता का फ्रांस का अपने खिताब को बचाने का सफर अच्छा रहा है। टीम के अच्छे सफर में स्टार फॉरवर्ड कीलियन एम्बाप्पे का अहम योगदान रहा है। प्री-क्वार्टर फाइनल में उन्होंने पोलैंड के खिलाफ मिली 3-1 की जीत में दो गोल किए थे और एक खिलाड़ी गोल करने में सहायता भी की थी। इसके अलावा उन्होंने डेनमार्क के खिलाफ ग्रुप मैच में दो गोल दागे थे। उन्होंने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ एक गोल किया था और एक गोल करने में मदद भी की थी।

पोजिशन: फॉरवर्ड
वर्ल्ड कप 2022 में: 4 मैच, 5 गोल

General Desk

Recent Posts

champions trophy 2025: आज सुपर संडे को भिड़ेंगी भारत और पाकिस्तान की टीमें, 2017 के फाइनल का बदला लेने के इरादे से उतरेगी टीम इंडिया

स्पोर्ट्स डेस्कः दुबईः क्रिकेट में आज सुपर संडे है। आज चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के ग्रुप स्टेज में सबसे बड़ा मुकाबला…

13 hours ago

क्या नौकरियां खत्म कर देगा AI, पढ़िये रिलेवेंट बने रहने के लिए क्या करें

दिल्ली: AI यानी आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस तकनीक लगातार तेजी से विकसित हो रही है और हर क्षेत्र में अपनी पकड़ बना…

13 hours ago

मध्य प्रदेश, बिहार और असम के तीन दिवसीय दौरे पर पीएम मोदी, आज बागेश्वर धाम चिकित्सालय की रखेंगे आधारशिला

दिल्लीः प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रविवार से यानी 23 से 25 फरवरी तक मध्यप्रदेश, बिहार और असम के तीन दिवसीय दौरे…

14 hours ago

मौसम ने बदला मिजाज, जम्मू-कश्मीर, हिमाचल, उत्तराखंड में बर्फबारी, 13 राज्यों में ओलावृष्टि के अलर्ट

दिल्लीः पश्चिमोत्तर भारत के पहाड़ी राज्यों में एक बार फिर मौसम बदला है। केंद्र शासित प्रदेश जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और…

2 days ago

RSS की वजह से मराठी सीखी, संघ ने लोगों को देश के लिए जीने की प्रेरणा दीः PM मोदी

दिल्लीः प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा है कि मराठी भाषा अमृत से भी मीठी है और वह इस भाषा को…

2 days ago

बीजेपी को वादे याद दिलाने की बजाय कैग की रिपोर्ट पर जवाब देने की तैयारी करें आतिशीः सचदेवा

संवाददाताः संतोष कुमार दुबे दिल्लीः बीजेपी की दिल्ली प्रदेश इकाई के अध्यक्ष वीरेन्द्र सचदेवा ने पूर्व मुख्यमंत्री आतिशी को नसीहत…

2 days ago