Subscribe for notification
शिक्षा

आज का इतिहासः भारतीय नौसेना में शामिल हुई पहली सबमरीन कलवरी, 1971 के भारत-पाकिस्तान युद्ध में दिखाया था जौहर

दिल्लीः सोवियत संघ के रीगा बंदरगाह पर 8 दिसंबर 1967 को पहली सबमरीन ‘कलवरी’ को भारतीय नौसेना में शामिल किया गया था। आपको बता दें कि कभी सोवियत संघ का हिस्सा रहा रीगा अब लात्विया की राजधानी है। जुलाई 1968 में “कलवरी” भारत के विशाखापत्तनम पहुंची। रीगा से विशाखापत्तनम पहुंचने में इस सबमरीन को तीन महीने लगे थे। इस दौरान इसने 30 हजार 500 किलोमीटर से ज्यादा का सफर किया।

आपको बता दें कि जिस दौरान भारत की “कलवरी” रीगा से विशाखापत्तनम की यात्रा कर रही थी। उसी दौरान तीन ताकतवर देशों अमेरिका, ब्रिटेन और सोवियत संघ की तीन सबमरीन समुद्र में डूब गई थीं। इससे अंदाजा लगाया जा सकता है कि उस दौर में सबमरीन का संचालन कितना कठिन था।

भारतीय नौसेना में शामिल होने के चार साल बाद ही इस सबमरीन ने 1971 में भारत-पाकिस्तान के युद्ध में अपने जौहर दिखाए। इस जंग में 8-9 दिसंबर की रात भारतीय नौसेना ने कराची बंदरगाह तबाह कर दिया था। इसे ऑपरेशन ट्राइडेंट नाम दिया गया था। इस ऑपरेशन में इस सबमरीन की अहम भूमिका थी।

करीब 30 साल देश की सेवा करने के बाद 31 मार्च 1996 को इसे नौसेना से रिटायर कर दिया गया। फ्रांस की मदद से देश में ही बनी स्कार्पिन श्रेणी की आधुनिकतम सबमरीन को 2018 में नौसेना में शामिल किया गया। इसका नाम भी ‘कलवरी’ ही रखा गया है।

जॉन लेनन की हत्याः आज ही के दिन यानी आठ दिसंबर 1980  को म्यूजिक बैंड बीटल के सदस्य लेनन की न्यूयॉर्क में हत्या कर दी गई थी। लेनन न सिर्फ बीटल के संस्थापकों में शामिल थे, बल्कि 1960 के दशक में उनका बैंड हिट रहा तो 1970 के दशक में उन्होंने बैंड से अलग भी अपनी पहचान बनाई। लेनन का हत्यारा फेमस होना चाहता था। इसलिए उसने एक लिस्ट बनाई। इस लिस्ट में एलिजाबेथ टेलर, रोनाल्ड रीगन जैसे दिग्गजों के नाम शामिल थे। 2000 में रिहा होने के बाद लेनन के हत्यारे चैपमेन ने कहा कि मैं मशहूर होना चाहता था। मुझे लगा कि लेनन को मारकर मैं फेमस हो जाऊंगा, मैं कुछ बनना चाहता था, लेकिन मैं हत्यारा बन गया और हत्यारे कुछ नहीं होते हैं।

पहली निजी कंपनी ने अंतरिक्ष में यान भेजाः आज ही के दिन यानी आठ दिसंबर
2010 को अमेरिका की एयरोस्पेस कंपनी स्पेस-एक्स ने अपना यान अंतरिक्ष में भेजा। ऐसा करने वाली वह दुनिया की पहली निजी कंपनी बनी। यह यान कक्षा में सफलतापूर्वक छोड़ा गया और अपनी कार्य अवधि पूरी करने के बाद यह वापस लौट आया। आइए एक नजर डालते हैं देश और दुनिया में 08 दिसंबर को घटित हुईं महत्वपूर्ण घटनाओं पर…

1721: मराठा साम्राज्य के पेशवा बालाजी बाजीराव का जन्म।
1863 : चिली की राजधानी सांतियागो में एक गिरिजाघर में आग लगने से तकरीबन ढाई हजार लोगों की मौत।
1875 : देश के महान उदारवादी नेताओं में शुमार तेज बहादुर सप्रू का अलीगढ़ में जन्म।
1879 : महान क्रांतिकारी नेता जतिन्द्र नाथ मुखर्जी उर्फ बाघा जतिन का जन्म।
1881 : आस्ट्रिया की राजधानी विएना में थियेटर में आग लगने से 800 से ज्यादा लोगों की मौत।
1900 : प्रख्यात नर्तक उदय शंकर का जन्म।
1914 : फॉकलैंड का जल युद्ध एटलांटिक महासागर में इसी नाम के द्वीपों के आस पास ब्रिटेन और जर्मनी के बीच लड़ा गया।
1923 : जर्मनी और अमेरिका ने मैत्री संधि पर हस्ताक्षर किये।
1927: पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल का जन्म हुआ।
1931 : दूरसंचार में उपयोग होने वाले कोएक्सिएल केबल का अमेरिका में पेटेंट कराया।
1934 : इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया के बीच साप्ताहिक एयर मेल सेवा शुरू हुई।
1935 : प्रसिद्ध फिल्म अभिनेता धर्मेंद्र का जन्म।
1941 : अमेरिका और ब्रिटेन ने जापान के खिलाफ युद्ध की घोषणा की।
1943 : वेरा का युद्ध मित्र देशों की जीत में समाप्त हुआ।
1946: एक्ट्रेस शर्मिला टैगोर का जन्म।
1967 : कलवरी श्रेणी की पहली पनडुब्बी भारतीय नौसेना का हिस्सा बनी।
1980 : दुनियाभर में मशहूर बीटल बैंड में शामिल रहे जान लेनन की एक अज्ञात बंदूकधारी ने न्यूयार्क में गोली मारकर हत्या कर दी।
1982 : कोलंबिया के लेखक गैब्रिएल गार्सिया मार्केज को साहित्य का नोबेल पुरस्कार दिया गया।
1983 : ब्रिटेन की संसद के उच्च सदन हाउस आफ लार्डस में पहली बार टेलीविजन कैमरा के प्रवेश की इजाजत दी गई। सदन के सदस्यों ने सीधे प्रसारण के हक में मतदान किया, जिसके बाद ऐसा संभव हो सका।
1987 : अमेरिका के राष्ट्रपति रोनाल्ड रेगन और सोवियत नेता मिखाइल गोर्बाच्योफ ने परमाणु हथियारों में कटौती की संधि पर हस्ताक्षर किए।
1991 : रूस, यूक्रेन और बेलारूस ने सोवियत संघ के पतन के बाद स्वतंत्र देशों का राष्ट्रमंडल बनाने के लिए एक संधि पर दस्तखत किए।
1998 : ओलंपिक के इतिहास में पहली बार महिला आइस हॉकी को शामिल किया गया।
2000 : फ़्रांस के वैज्ञानिकों ने अल्जाईमर का नया उपचार खोजने का दावा किया।
2002 : अमेरिका ने भारत की पारम्परिक जैव सम्पदा नीम, हल्दी और जामुन का पेटेंट हासिल करने के बाद गौमूत्र का भी पेटेंट कराया।
2004 : पाकिस्तान ने 700 कि.मी. मारक क्षमता से लैस शाहीन-1 मिसाइल का सफल परीक्षण किया।
2009 : इराक के बगदाद में बम विस्फोट से 127 लोग मारे गए और 448 घायल हुए।
2010 : अमेरिका की एयरोस्पेस कंपनी स्पेसएक्स ने अपना यान अंतरिक्ष में भेजा। ऐसा करने वाली वह दुनिया की पहली निजी कंपनी बनी। यह यान कक्षा में सफलतापूर्वक छोड़ा गया और अपनी कार्य अवधि पूरी करने के बाद यह वापस लौट आया।
2019: फिनलैंड की सना मारिन 34 साल की उम्र में दुनिया की सबसे युवा प्रधानमंत्री चुनी गईं। इससे पहले यूक्रेन के 35 साल के ओलेक्सी होन्चेरुक (Oleksiy HOncharuk) सबसे युवा प्रधानमंत्री थे।
2019: दिल्ली में अनाज मंडी के रिहायशी इलाके में चल रही स्कूल बैग बनाने वाले फैक्ट्री में भीषण आग लगने से 43 लोगों की मौत हो गई।

General Desk

Recent Posts

champions trophy 2025: आज सुपर संडे को भिड़ेंगी भारत और पाकिस्तान की टीमें, 2017 के फाइनल का बदला लेने के इरादे से उतरेगी टीम इंडिया

स्पोर्ट्स डेस्कः दुबईः क्रिकेट में आज सुपर संडे है। आज चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के ग्रुप स्टेज में सबसे बड़ा मुकाबला…

12 hours ago

क्या नौकरियां खत्म कर देगा AI, पढ़िये रिलेवेंट बने रहने के लिए क्या करें

दिल्ली: AI यानी आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस तकनीक लगातार तेजी से विकसित हो रही है और हर क्षेत्र में अपनी पकड़ बना…

13 hours ago

मध्य प्रदेश, बिहार और असम के तीन दिवसीय दौरे पर पीएम मोदी, आज बागेश्वर धाम चिकित्सालय की रखेंगे आधारशिला

दिल्लीः प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रविवार से यानी 23 से 25 फरवरी तक मध्यप्रदेश, बिहार और असम के तीन दिवसीय दौरे…

13 hours ago

मौसम ने बदला मिजाज, जम्मू-कश्मीर, हिमाचल, उत्तराखंड में बर्फबारी, 13 राज्यों में ओलावृष्टि के अलर्ट

दिल्लीः पश्चिमोत्तर भारत के पहाड़ी राज्यों में एक बार फिर मौसम बदला है। केंद्र शासित प्रदेश जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और…

2 days ago

RSS की वजह से मराठी सीखी, संघ ने लोगों को देश के लिए जीने की प्रेरणा दीः PM मोदी

दिल्लीः प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा है कि मराठी भाषा अमृत से भी मीठी है और वह इस भाषा को…

2 days ago

बीजेपी को वादे याद दिलाने की बजाय कैग की रिपोर्ट पर जवाब देने की तैयारी करें आतिशीः सचदेवा

संवाददाताः संतोष कुमार दुबे दिल्लीः बीजेपी की दिल्ली प्रदेश इकाई के अध्यक्ष वीरेन्द्र सचदेवा ने पूर्व मुख्यमंत्री आतिशी को नसीहत…

2 days ago