जयपुरः कांग्रेस नेता राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा का राजस्थान में आज दूसरा दिन है। राहुल की यात्रा आज सुबह करीब छह बजे झालावाड़ के खेल संकुल से शुरू हुई। इस यात्रा ने सुबह नौ बजे तक नौ किलोमीटर का सफर पूरा कर लिया है। इस दौरान राहुल राजस्थान की सांस्कृतिक रंगों के साथ भी घुलते-मिलते नजर आए।
राहुल की भारत जोड़ो यात्रा जब जिला बीजेपी कार्यालय के सामने से गुजरी, तो राहुल का रिएक्शन देखकर सभी मुस्करा दिए। दरअसल, बीजेपी दफ्तर पर भी कई लोग यात्रा को देखने के लिए सुबह से ही जमे हुए थे। राहुल की नजर जब उन पर पड़ी, तो उन्होंने फ्लाइंग किस देकर लोगों का अभिवादन किया। इसके बाद वहां मौजूद लोग मुस्करा दिए।
भारत जोड़ो यात्रा आज दोपहर बाद झालावाड़ से कोटा जिले में एंट्री करेगी। यात्रा में आज करीब 23 किमी. का सफर तय किया जाएगा। अगले चार दिन यह यात्रा कोटा जिले में रहेगी।
इस बीच राजस्थान कांग्रेस को नया प्रभारी भी मिल गया। पार्टी ने पंजाब के वरिष्ठ नेता सुखजिंदर सिंह रंधावा को अजय माकन के इस्तीफे के बाद राज्य का प्रभारी नियुक्त किया है। आपको बता दें कि रंधावा कांग्रेस स्टीयरिंग कमेटी के सदस्य भी मनोनीत किए गए हैं।
राहुल की यात्रा का 0 9 दिसंबर को ब्रेक रहेगा। इससे पहले सोमवार को राज्य की पूर्व मुख्यमंत्री एवं बीजेपी नेता वसुंधरा राजे के निर्वाचन क्षेत्र वाले झालावाड़ जिले में भीड़ जुटाकर कांग्रेस ने सियासी ताकत दिखाने का प्रयास किया।
आपको बता दें कि भारत जोड़ो यात्रा के दौरान राहुल गांधी सॉफ्ट हिंदुत्व पर फोकस कर रहे हैं। यात्रा के रूट में आने वाले कुछ मंदिरों में भी जा सकते हैंं।
राहुल गांधी ने एक दिन पहले ही जय सियाराम और हे राम नारे को लेकर बीजेपी-आरएसएस को निशाने पर लिया। उन्होंने कहा भाजपा को जय सियाराम बोलना ही पड़ेग
स्पोर्ट्स डेस्कः दुबईः क्रिकेट में आज सुपर संडे है। आज चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के ग्रुप स्टेज में सबसे बड़ा मुकाबला…
दिल्ली: AI यानी आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस तकनीक लगातार तेजी से विकसित हो रही है और हर क्षेत्र में अपनी पकड़ बना…
दिल्लीः प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रविवार से यानी 23 से 25 फरवरी तक मध्यप्रदेश, बिहार और असम के तीन दिवसीय दौरे…
दिल्लीः पश्चिमोत्तर भारत के पहाड़ी राज्यों में एक बार फिर मौसम बदला है। केंद्र शासित प्रदेश जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और…
दिल्लीः प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा है कि मराठी भाषा अमृत से भी मीठी है और वह इस भाषा को…
संवाददाताः संतोष कुमार दुबे दिल्लीः बीजेपी की दिल्ली प्रदेश इकाई के अध्यक्ष वीरेन्द्र सचदेवा ने पूर्व मुख्यमंत्री आतिशी को नसीहत…