Old compass on vintage map with rope closeup. Retro stale

दिल्लीः आज साल के आखिरी महीने का दूसरा दिन है। मेडिकल इतिहास के लिए आज का दिन बहुत बड़ा दिन है। इसी दिन दुनिया में पहली बार किसी मरीज को आर्टिफिशियल हार्ट लगाया गया था। अमेरिका के एक डेंटिस्ट डॉ. बर्नी क्लार्क को 2 दिसंबर 1982 को आर्टिफिशियल हार्ट लगाया गया था। डॉ. क्लार्क दिल की गंभीर बीमारी से जूझ रहे थे। उनकी बीमारी को लेकर डॉक्टर हार मान चुके थे, लेकिन तभी यूटा यूनिवर्सिटी में डॉ. विलियम सी. डेव्रिस की टीम ने डॉ. क्लार्क का हार्ट ट्रांसप्लांट किया। ये ऑपरेशन साढ़े 7 घंटे तक चला था।

ऑपरेशन कामयाब रहा था। ऑपरेशन के बाद डॉ. क्लार्क ने हाथ हिलाकर बताया था कि वे ठीक हैं। ऑपरेशन के बाद डॉ. क्लार्क का दिल हर मिनट में 116 बार धड़क रहा था, जबकि आमतौर पर दिल एक बार 65 से 80 बार धड़कता है। डॉ. क्लार्क को जो आर्टिफिशियल हार्ट लगाया गया था, उसका नाम जार्विक-7 था, जिसे डॉ. रॉबर्ट जार्विक ने बनाया था। उनका कहना था कि ये आर्टिफिशियल हार्ट ह्यूमन हार्ट से बड़ा था, लेकिन इसका वजन ह्यूमन हार्ट के बराबर ही था।

ऑपरेशन कामयाब होने के कुछ दिन बाद ही डॉ. क्लार्क को ब्लीडिंग की प्रॉब्लम शुरू हो गई थी। आर्टिफिशियल हार्ट लगने के बाद डॉ. क्लार्क 112 दिन ही जी पाए थे। 23 मार्च 1983 को उनकी मौत हो गई।

ब्रिटेन के राजा-रानी भारत आएः 2 दिसंबर 1911 का वो दिन, जब पहली बार ब्रिटेन के राजा जॉर्ज-V और क्वीन मैरी भारत आए थे। जॉर्ज-V और क्वीन मैरी समुद्री रास्ते से मुंबई पहुंचे थे। दरअसल, हुआ ये था कि 1905 में बंगाल का बंटवारा कर दिया गया और दिल्ली को देश की राजधानी बनाया गया। इससे देश में विद्रोह हो गया। इस विद्रोह को शांत कराने के लिए ब्रिटेन से राजा-रानी आए थे। उनका दिल्ली के दरबार में राज्याभिषेक भी हुआ था। आइए एक नजर डालते हैं देश और दुनिया में 02 दिसंबर को घटित हुईं महत्वपूर्ण घटनाओं पर-

1804 : नेपोलियन बोनापार्ट की फ्रांस के सम्राट के तौर पर ताजपोशी की गई।
1848 : फ्रांस जोसेफ प्रथम ऑस्ट्रिया के सम्राट बने।
1911 : जॉर्ज पंचम और क्वीन मैरी भारत आने वाले ब्रिटेन के पहले राजा, रानी बनें। उनके बंबई (अब मुम्बई) आगमन की याद में गेटवे ऑफ इंडिया बनाया गया।
1942 : पांडिचेरी (अब पुड्डुचेरी) में श्री अरविंदो आश्रम स्कूल की स्थापना हुई, इसे बाद में श्री अरविंदो इंटरनेशनल सेंटर ऑफ एजुकेशन के नाम से जाना गया।
1971 : अरब प्रायद्वीप के छह क्षेत्रों ने मिलकर संयुक्त अरब अमीरात की स्थापना की। फरवरी 1972 में इनमें एक सातवां देश भी शामिल हुआ।
1976 : फिदेल कास्त्रो क्यूबा के राष्ट्रपति बने।
1981 : अमेरिकी गायिका ब्रिटनी स्पियर्स का जन्म।
1982 : माइकल जैक्सन के मशहूर गीत थ्रिलर का म्यूजिक वीडियो MTV पर प्रसारित किया गया। इसने लोकप्रियता के नये कीर्तिमान स्थापित किए।
1989 : विश्वनाथ प्रताप सिंह देश के सातवें प्रधानमंत्री बने।
1999 : भारत में बीमा क्षेत्र में निजी क्षेत्र के निवेश को मंजूरी मिली।
2002 – प्रशान्त महासागर के बोरा-बोरा द्वीप में एक जलते यात्री जहाज़ ‘विडस्टार’ से 219 लोगों को सुरक्षित बचाया गया।
2003 : बोस्नियाई सर्ब के पूर्व सैन्य कमांडर मोमिर निकोलिक को हेग स्थित संयुक्त राष्ट्र की युद्धापराध अदालत ने 1995 के नरसंहार के लिए दोषी ठहराया और 27 साल कैद की सजा सुनाई।
2005 : पाकिस्तान सरकार ने मदरसों द्वारा धार्मिक नफ़रत फैलाने एवं आतंकवाद के लिए प्रेरणा देने वाले शिक्षा एवं साहित्य के प्रकाशन पर रोक के लिए क़ानून बनाया।
2006 : फिलीपींस में ज्वालामुखी का मलबा गिरने से 208 लोगों की मृत्यु तथा 261 लोग घायल।
2006 : फिलीपीन में ज्वालामुखी का मलबा गिरने से 208 लोगों की मौत, 261 अन्य घायल।
2020 : भारत में कोविड-19 के 31,118 नए मामले सामने आने के साथ संक्रमितों की संख्या 94.62 लाख से ज्यादा हो गयी।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here