Subscribe for notification
ट्रेंड्स

राहुल गांधी की यात्रा में शामिल हुईं अभिनेत्री स्वरा भास्कर, बोलीं…राहुल की नियत साफ है, नरोत्तम ने कसा तंज

उज्जैनः कांग्रेस सांसद राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा का इन दिनों मध्यप्रदेश में है। मध्य प्रदेश में राहुल की यात्रा का गुरुवार को यात्रा नौवां दिन है। वहीं पूरे भारत की यात्रा का आज 85वां दिन है। राहुल ने आज अपनी यात्रा की शुरुआत उज्जैन के पास सुरासा से सुबह 6 बजे की। इस दौरान राहुल के साथ उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत और बॉलीवुड एक्ट्रेस स्वरा भास्कर भी चलीं। आज कांग्रेस नेता और कार्यकर्ता करीब 21 किमी. का सफर तय किया।

केरल के वायनाड से सांसद राहुल की यात्रा शुक्रवार को यात्रा आगर जिले में प्रवेश कर जाएगी। यहां से यात्रा सुबह 6 बजे शुरू होगी। राहुल के स्वागत के लिए कई जगह मंच बनाए गए हैं। यात्रा घट्टिया होती हुई घोंसला पहुंचेगी। उधर यात्रा को लेकर राजस्थान पुलिस ने भी मोर्चा संभाल लिया है। यात्रा की तैयारी और तरीका देखने उनकी एक टीम मध्यप्रदेश आई है। आपको बता दें कि दो दिन बाद राहुल की यात्रा यात्रा राजस्थान में प्रवेश करेगी।

भारत जोड़ो यात्रा के 85वें दिन अभिनेत्री स्वरा भास्कर इस यात्रा में शामिल हुईं। इस दौरान जब उनसे इतने दिनों बाद यात्रा में शामिल होने को लेकर सवाल किया गया, तो उन्होंने कहा कि मेरी फिल्म रिलीज पर थी और मैं देश से बाहर भी थी। परसों ही लौटी और आज यहां आ गई। उन्होंने कहा, “राहुल गांधी की नीयत साफ है। मुझे इस यात्रा से एक उम्मीद जगी है।“

 

वहीं एमपी के गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने भारत जोड़ो यात्रा में स्वरा भास्कर के शामिल होने के मुद्दे पर तंज कसा और कहा कि राहुल जी, राष्ट्र विरोधी लोगों का समर्थन करने वाले आपकी यात्रा में हैं। ये वही स्वरा भास्कर हैं, जिन्होंने ऋचा चड्‌ढा के सेना के खिलाफ बयान को शक्ति दी। ये वही स्वरा भास्कर हैं, जो पाकिस्तान की तारीफ के कसीदे पढ़ती हैं। कन्हैया कुमार, सुशांत सिंह, स्वरा भास्कर जैसे टुकड़े-टुकड़े गैंग का सपोर्ट करने वाले इस यात्रा में हैं। यह यात्रा भारत जोड़ो नहीं, भारत तोड़ो वालों का समर्थन करती दिख रही है।

General Desk

Recent Posts

बढ़ायी जा सकती है दिल्ली विधानसभा सत्र की अवधिः बिष्ट

संवाददाताः संतोष कुमार दुबे दिल्लीः बीजेपी के वरिष्ठ नेता एवं मुस्तफाबाद से विधायक मोहन सिंह बिष्ट ने कहा है कि…

9 hours ago

शत प्रतिशत पूरे किये जाएंगे बीजेपी के चुनावी वादेः रेखा गुप्ता

संवाददाताः संतोष कुमार दुबे दिल्लीः दिल्ली की सीएम  रेखा गुप्ता ने रविवार को कहा कि बीजेपी ने विधानसभा चुनाव के…

9 hours ago

champions trophy 2025: आज सुपर संडे को भिड़ेंगी भारत और पाकिस्तान की टीमें, 2017 के फाइनल का बदला लेने के इरादे से उतरेगी टीम इंडिया

स्पोर्ट्स डेस्कः दुबईः क्रिकेट में आज सुपर संडे है। आज चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के ग्रुप स्टेज में सबसे बड़ा मुकाबला…

22 hours ago

क्या नौकरियां खत्म कर देगा AI, पढ़िये रिलेवेंट बने रहने के लिए क्या करें

दिल्ली: AI यानी आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस तकनीक लगातार तेजी से विकसित हो रही है और हर क्षेत्र में अपनी पकड़ बना…

22 hours ago

मध्य प्रदेश, बिहार और असम के तीन दिवसीय दौरे पर पीएम मोदी, आज बागेश्वर धाम चिकित्सालय की रखेंगे आधारशिला

दिल्लीः प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रविवार से यानी 23 से 25 फरवरी तक मध्यप्रदेश, बिहार और असम के तीन दिवसीय दौरे…

23 hours ago

मौसम ने बदला मिजाज, जम्मू-कश्मीर, हिमाचल, उत्तराखंड में बर्फबारी, 13 राज्यों में ओलावृष्टि के अलर्ट

दिल्लीः पश्चिमोत्तर भारत के पहाड़ी राज्यों में एक बार फिर मौसम बदला है। केंद्र शासित प्रदेश जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और…

2 days ago