Aaj ka Rashifal 30 November 2022: आज बुधवार तथा दिनांक 30 नवंबर 2022 है। आइए जानते हैं कि आज का दिन सभी 12 राशियों (Zodiac Sign) के लिए कैसा रहेगा? किसे खुशियां मिलेंगी और किस राशि वाले को मुश्किलों का सामना करना पड़ सकता है?
ग्रहों की स्थिति- राहु मेष राशि में मंगल वृषभ राशि में केतु तुला राशि में सूर्य बुध व शुक्र वृश्चिक राशि में मकर राशि में शनि चंद्रमा कुंभ राशि में प्रवेश कर चुके हैं। मीन राशि में गुरु का गोचर है।
मेष राशि – आज आपका दिन सुखद रहेगा. आप जिस भी काम को पूरा करना चाहते हैं, वह काम पूरा हो जाएगा। किसी पुराने मित्र से मिलने उनके घर जा सकते हैं। साथ ही शाम के समय आप कुछ घरेलू सामान खरीदने के लिए बाजार जा सकते हैं। यात्रा में लाभ होगा। स्वास्थ्य पर ध्यान दें। बाकी सबकुछ ठीक है।
वृष राशि – स्टूडेंट्स के लिए आज का दिन अच्छा है. अभ्यास में सफलता मिलेगी और उन्नति का नया मौका मिलेगा। स्वास्थ्य और प्रतिष्ठा के प्रति सचेत रहें। जीवनसाथी का सहयोग व सानिध्य प्राप्त होगा। अपनी भावनाएं नियंत्रित करें। किसी के बहकावे में आकर कोई काम न करें, नुकसान हो सकता है। स्वास्थ्य प्रेम व व्यापार बहुत अच्छा दिख रहा है।
मिथुन राशि –आज आपका पूरा जोर पारिवारिक और घरेलू जिम्मेदारियों पर रहेगा. परिवार में अधिक समय बिताएंगे और घर की जरूरतों को समझकर उन पर खर्च करेंगे। घरेलू खर्चे बढ़ने से आर्थिक बोझ बढ़ेगा। कोर्ट कचहरी के मामले में आपका दिन काफी मजबूत रहेगा और स्थितियां आपके पक्ष में रहेंगी। प्रेम संतान और व्यापार सबकुछ अच्छा दिख रहा है।
कर्क – आज आपका दिन ठीक रहेगा. ऑफिस में किसी जरूरी काम को पूरा करने के लिए पिछली कंपनी का अनुभव काम आ सकता है। किसी भी नए व्यापार में पैसा लगाने से आपको बचना चाहिए। साथ ही कोर्ट-कचहरी के मामलों से दूर रहना ही आपके लिए बेहतर होगा। प्रेम और संतान की स्थिति मध्यम है।
सिंह राशि –आज के दिन किसी स्त्री संबंधी के कारण आपको तनाव हो सकता है. हनुमान चालीसा का पाठ करने से आपके जीवन के सभी संकट दूर होंगे और परिवार में चारों तरफ से खुशहाली आएगी। पारिवारिक प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। उदर विकार या चर्म रोग के प्रति सचेत रहें। स्वजनों से अनबन न हो इसका ध्यान रखें। प्रेम और संतान की स्थिति बहुत अच्छी है।
कन्या राशि – आज परेशानियों से निजात मिलेगी. मानसिक परेशानियां खत्म होंगी और आज कुछ बड़े मामलों का फैसला होगा। इससे आपकी योजनाओं को गति मिलेगी। दाम्पत्य जीवन में भी ख़ुशियाँ बढ़ेंगी और आप अपने जीवनसाथी को कोई उपहार देंगे। प्रेम और संतान की स्थिति ठीक है।
तुला राशि – आज आपका दिन सामान्य रहेगा. आपका मन सामाजिक कार्यों की ओर हो सकता है। साथ ही पड़ोसियों के बीच आपके किसी पुराने काम की तारीफ हो सकती है। आर्थिक लाभ के लिए आपको दूसरे शहर की यात्रा करनी पड़ सकती है। माता-पिता अपने बच्चों को मनोरंजन के लिए बाहर ले जा सकते हैं। प्रेम में तू तू मैं मैं के आसार हैं।
वृश्चिक राशि –आज पारिवारिक जिम्मेदारियों में वृद्धि होगी. जीवनसाथी को स्वास्थ्य विकार हो सकता है। कार्यक्षेत्र में विस्तार और नौकरी में स्थान परिवर्तन की संभावना है। आपकी सामाजिक प्रतिष्ठा में लगातार वृद्धि होगी। वाहन खरीदने का विचार बन सकता है। प्रेम और संतान की स्थिति मध्यम है।
धनु राशि –आज का दिन आपको काफी व्यस्त रखेगा. अचानक कोई अटका हुआ काम बनेगा और कोई चलता हुआ काम रुक सकता है जिससे आप न तो ज्यादा खुश होंगे और न ही ज्यादा दुखी। अपने कार्यों को सही तरीके से करने के लिए सही रणनीति बनाएं और आलस्य छोड़कर काम करें। प्रेम और संतान की स्थिति मध्यम है।
मकर- आज आपके मन में नए विचार आ सकते हैं. किसी काम को लेकर आप कोई नई योजना भी बना सकते हैं। आय के स्रोतों में वृद्धि हो सकती है। प्राइवेट नौकरी करने वालों को आज कोई नया प्रोजेक्ट मिल सकता है। आप इसे पूरा करने में भी सफल रहेंगे। प्रेम और संतान की स्थिति ठीक है।
कुम्भ राशि – आज परिवार में अप्रसन्नता के कारण घर का वातावरण प्रदूषित रहेगा. आत्मसंतुष्ट बनो। क्रोध की अधिकता से बचें। नौकरी में अधिकारियों से अनबन हो सकती है। माता के स्वास्थ्य में सुधार होगा। धन का व्यय अधिक होगा। किसी खास बीमारी के पीछे अचानक खर्चा हो सकता है। प्रेम और संतान की स्थिति ठीक है।
मीन राशि –दिन की शुरुआत नाजुक रहेगी, इसलिए शुरुआत में कोई बड़ा काम न करें. लेकिन जैसे-जैसे दिन चढ़ेगा दांपत्य जीवन में खुशियां आएंगी। व्यापार के सिलसिले में किए गए प्रयास फलीभूत होंगे और आपकी आय में वृद्धि होगी। बच्चे के स्वास्थ्य को लेकर मन चिंतित रहेगा।
संवाददाताः संतोष कुमार दुबे दिल्लीः बीजेपी के वरिष्ठ नेता एवं मुस्तफाबाद से विधायक मोहन सिंह बिष्ट ने कहा है कि…
संवाददाताः संतोष कुमार दुबे दिल्लीः दिल्ली की सीएम रेखा गुप्ता ने रविवार को कहा कि बीजेपी ने विधानसभा चुनाव के…
स्पोर्ट्स डेस्कः दुबईः क्रिकेट में आज सुपर संडे है। आज चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के ग्रुप स्टेज में सबसे बड़ा मुकाबला…
दिल्ली: AI यानी आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस तकनीक लगातार तेजी से विकसित हो रही है और हर क्षेत्र में अपनी पकड़ बना…
दिल्लीः प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रविवार से यानी 23 से 25 फरवरी तक मध्यप्रदेश, बिहार और असम के तीन दिवसीय दौरे…
दिल्लीः पश्चिमोत्तर भारत के पहाड़ी राज्यों में एक बार फिर मौसम बदला है। केंद्र शासित प्रदेश जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और…