Deprecated: The PSR-0 `Requests_...` class names in the Requests library are deprecated. Switch to the PSR-4 `WpOrg\Requests\...` class names at your earliest convenience. in /home1/prakhndx/public_html/wp-includes/class-requests.php on line 24
बिहार में नाबालिग से दुष्कर्म होता देख हेडमास्टर बना दरिंदा, लड़कों के भाग जाने पर उसने भी किया मुंह काल - Prakhar Prahari
Subscribe for notification
Categories: राज्य

बिहार में नाबालिग से दुष्कर्म होता देख हेडमास्टर बना दरिंदा, लड़कों के भाग जाने पर उसने भी किया मुंह काल

कैमूलः बिहार में एक शिक्षक के दरिंदगी का मामला सामने आया है। प्राप्त जानकारी के मुताबिक बिहार के कैमूर जिले में लड़कों के एक समूह ने एक 14 साल लड़की को कथित तौर पर अगवा कर लिया। इसके बाद शनिवार को उनमें से एक ने उसके साथ दुष्कर्म किया। सरकारी प्राथमिक विद्यालय के प्रधानाध्यापक के देखने के बाद लड़के भाग गए। इसके बाद दरिंदा प्रधानाचार्य ने पीड़िता की मदद करने के बजाय भी उसके साथ दुष्कर्म किया।

पुलिस ने बताया कि यह घटना उस वक्त हुई जब लड़की शौंच के लिए निकली थी। उसी समय चार लड़कों ने उसका अपहरण कर लिया। वे उसे कुछ दूर एक सुनसान जगह पर ले गए, फिर उन लड़कों में से एक ने उसके साथ दुष्कर्म किया और बाकी लड़के खड़े होकर उन्हें देखते रहे।

बताया जा रहा है कि हेडमास्टर ने उन चारों लड़कों को लड़की को जबरन ले जाते हुए देखा और कुछ दूरी पर उनका पीछा किया। लड़के उसे देखकर भाग गए। आरोपी हेडमास्टर की पहचान सुरेंद्र कुमार भास्कर के तौर पर हुई है। पीड़ित लड़की ने पुलिस को बताया कि उसे लगा कि हेडमास्टर उसे बचा लेगा, लेकिन इसके बजाय उसने भी उसके साथ दुष्कर्म किया और उसे खून से लथपथ झाड़ियों में छोड़ दिया। पुलिस ने कहा कि आरोपी हेडमास्टर और लड़कों के खिलाफ यौन अपराधों से बाल संरक्षण अधिनियम (पॉक्सो) के तहत मामला दर्ज किया गया है।

पीड़ित लड़की को इलाज और मेडिकल परीक्षण के लिए जिला अस्पताल भर्ती कराया गया है। पीड़ित लड़का आईपीसी की धारा-164 के तहत मजिस्ट्रेट के सामने बयान दर्ज किया जाएगा। आरोपी हेडमास्टर को गिरफ्तार कर लिया गया है, जबकि लड़का फरार है। उसकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है। भभुआ के डीएसपी सुनील कुमार ने कहा, बाकी जिन तीन लड़कों का नाम सामने आया है, उनके खिलाफ भी कार्रवाई की जाएगी।

General Desk

Recent Posts

आरएसएस के विजयादशमी कार्यक्रम में शामिल होंगे डॉ. राधाकृष्णन

संवाददाताः संतोष कुमार दुबे नागपुरः विजयादशमी के मौके पर महाराष्ट्र के नागपुर में आयोजित होने वाले राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस)…

10 hours ago

मेरा मजाक उड़ाया गया, मैं सरदार की भूमि में पैदा हुआ बेटा, चुपचाप देशहित में नीति बनाने में लगा रहाः मोदी

अहमदाबाद: गुजरात दौरे के दूसरे दिन सोमवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अहमदाबाद के GMDC मैदान में आयोजित भव्य स्वागत समारोह…

12 hours ago

नरेंद्र मोदी स्टेडियम से अब गांधीनगर के सेक्टर-1 तक दौड़ेगी मेट्रो, PM मोदी ने दिखाई हरी झंडी, जानें टाइम-टेबल

अहमदाबाद:गुजरात में अहमदाबाद स्थित नरेंद्र मोदी स्टेडियम से अब गांधीनगर के सेक्टर-1 तक मेट्रो दौड़ेगी। गुजरात दौरे में दूसरे दिन…

12 hours ago

हमारे सिस्टम में कुछ ‘न्यूटन के बाप’ भी हैं । उनके पास फाइलें तभी तेजी से आगे बढ़ती हैं, जब उस पर पैसों का बोझ अधिक होता हैंः गडकरी

पुणे: केंद्रीय सड़क एवं परिवहन मंत्री नितिन गडकरी ने सरकारी विभागों में व्याप्त करप्शन के लिए नौकरशाहों को खरी-खरी सुनाई।…

13 hours ago

37 हफ्ते की गर्भवती आदाकारा ने विखेरा रेड कॉर्पेट पर जलवां, हुस्न की मलिका को देख कर दंग रह गए लोग

मुंबईः मौजूदा समय में सोशल मीडिया में एमी अवॉर्ड्स की तस्वीरें छाई हुई हैं। 16 सितंबर को लॉस एंजेलिस के पीकॉक…

13 hours ago

कामयाब हुआ मस्क का स्पेस मिशन , 04 एस्ट्रोनॉट धरती पर लौटे, ड्रैगन स्पेसक्राफ्ट की पानी में लैंडिंग

वाशिंगटः अमेरिका के प्रसिद्ध उद्यमी एलन मस्क ने एक और सफलता हासिक की है। उनका स्पेश मिशन कामयाब हो गया…

1 day ago