Aaj ka Rashifal

Aaj ka Rashifal 28 November 2022: आज दिन सोमवार तथा दिनांक 28 नवंबर 2028 है। आइए जानते हैं कि आज का दिन सभी 12 राशियों (Zodiac Sign) के लिए कैसा रहेगा ? किसे खुशियां मिलेंगी और किस राशि वाले को मुश्किलों का सामना करना पड़ सकता है?

ग्रहों की स्थिति– राहु मेष राशि में वक्रीय मंगल वृषभ राशि में केतु तुला राशि में सूर्य बुध शुक्र वृश्चिक राशि में शनि और चंद्रमा विष्योग बनाकर मकर राशि में गुरु मीन राशि में गोचर में चल रहे हैं।

मेष राशि –आज आपका आत्मविश्वास मजबूत रहेगा और इस कारण आज का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा. परिवार में सुख-शांति बढ़ेगी और घर में सुख-समृद्धि आएगी। काम के सिलसिले में आज का दिन बहुत ही अच्छा रहेगा और आप आज के दिन को बहुत ही प्रोडक्टिव बना लेंगे। आज का दिन काफी संतुलित रखेंगे और अपने परिवार पर भी पूरा ध्यान देंगे। प्रेम और संतान की स्थिति मध्यम है।

वृष राशि – आज आय के नए स्रोत बनेंगे. दफ्तर में किसी बड़े अधिकारी का विशेष सहयोग मिलेगा। वैवाहिक संबंध बेहतर होंगे। सॉफ्टवेयर इंजीनियरों के लिए दिन बेहतरीन है, लाभ के अवसर मिलेंगे। सुबह उठकर जॉगिंग करने से आप पूरे दिन तरोताजा रहेंगे। आज आपको मेहनत का फल मिलेगा। प्रेम और संतान की स्थिति ठीक-ठीक है।

मिथुन- कारोबार और नौकरी में परिवार से सहयोग मिलेगा. कार्यक्षेत्र में सोच समझकर बोलें, तरक्की के रास्ते खुलेंगे। व्यापार में लाभ के योग हैं। घरेलू सामान खरीद सकते हैं, अपनी सोच सकारात्मक रखें। किसी विश्वसनीय व्यक्ति का सहयोग भी आपको मिल सकता है। प्रेम और संतान की स्थिति मध्यम है।

कर्क – आज का दिन अनुकूल रहेगा जिससे आपके मन में प्रसन्नता का संचार होगा. शादीशुदा जातकों के वैवाहिक जीवन में आज प्रेम रहेगा और प्रेम जीवन जीने वालों को कुछ उतार-चढ़ाव का सामना करना पड़ेगा। आप अपने विरोधियों पर हावी रहेंगे। प्रेम और संतान की स्थिति मध्यम है।

सिंह – आज आपकी मुलाकात किसी ऐसे व्यक्ति से होगी, जो आपके करियर के लिए मददगार साबित होगा. आज आप कुछ नया करने की सोचेंगे। आपके करियर में चीज़ें बेहतर होंगी। आज सेहत को लेकर सतर्क रहना होगा। फास्ट फूड खाने से बचें। प्रेम और संतान की स्थिति अच्छी है।


कन्या राशि –नौकरी और व्यवसायिक फैसले भावनाओं में बहकर न लें. विवादों का सामना करना पड़ सकता है। कोई पुराना विवाद सामने आ सकता है। पारिवारिक परेशानी बनी रहेगी। मानसिक परेशानी बढ़ सकती है। नजदीकी संबंधों में अचानक उतार-चढ़ाव आने के योग हैं। इससे आप थोड़े चिंतित हो सकते हैं। वाहन का प्रयोग सावधानी से करें। प्रेम में तू तू मैं मैं के आसार हैं।

तुला राशि – आज मन में प्रसन्नता और घर में रौनक रहेगी. पारिवारिक वातावरण अच्छा रहेगा और परिजनों के बीच तालमेल अच्छा रहेगा। सुख मिलेगा। कोई नया काम सोच सकते हैं। घर की साफ-सफाई पर ध्यान देंगे। काम के सिलसिले में अनुकूल स्थितियां रहेंगी। प्रेम और संतान की स्थिति मध्यम है।

वृश्चिक- आज शुभ समाचार मिलेंगे. दफ्तर में आपको कोई नया काम मिलेगा। शाम को परिवार के साथ समय बिताएंगे। माता-पिता के साथ किसी धार्मिक स्थल पर जाने की योजना बनेगी। कामकाजी महिलाओं को दफ्तर में अपने बॉस से प्रोत्साहन मिलेगा। आपके मन में कुछ गंभीर विचार चलते रहेंगे। प्रेम और संतान की स्थिति मध्यम है। प्रेम और संतान की स्थिति अच्छी है।

धनु- नौकरी में प्रमोशन की संभावना है. यदि आपका खुद का कोई व्यवसाय है तो उस पर पूरा ध्यान दिया जाएगा। व्यापार और कामकाज से जुड़ी दिक्कतें खत्म होंगी। बेवजह की भागदौड़ खत्म हो सकती है। आपके लिए दिन अच्छा रहेगा। घर का वातावरण आपके लिए सुखद रहेगा। प्रेम जीवन और दांपत्य जीवन के लिए समय अच्छा है। थकान या तनाव की शिकायत भी हो सकती है। प्रेम और संतान की स्थिति मध्यम है।

मकर राशि – आज का दिन काफी दिनों बाद अच्छा महसूस करेगा. तनाव से मुक्ति मिलेगी। जरूरी खर्चे होंगे। फालतू के खर्चों से मुक्ति मिलेगी। लव लाइफ में खुशनुमा पल आएंगे। आपका प्रिय आपका साथ देगा और एक दूसरे को अच्छे से समझेगा। शादीशुदा जातकों के वैवाहिक जीवन में आज का दिन अच्छा रहेगा। प्रेम और संतान की स्थिति अच्छी है।

कुंभ राशि –आज जीवनसाथी के साथ समय व्यतीत करेंगे. कार्यक्षेत्र में लोगों से सहयोग प्राप्त होगा। आज आय के नए रास्ते खुलेंगे। जीव विज्ञान के छात्रों के लिए दिन बेहतर है। भाग्य आप पर मेहरबान रहेगा। आपको अचानक कोई ऐसी चीज मिल सकती है जिसकी आपको लंबे समय से तलाश थी। प्रेम और संतान की स्थिति अच्छी है।

मीन राशि – आज के दिन अपनी वाणी पर संयम रखें. अनियमित दिनचर्या के कारण आलस्य और थकान हो सकती है। कुछ छोटे कामों में दिक्कतें आएंगी। आमदनी के अनुसार ही खर्च करेंगे तो अच्छा होगा। आपको अपने आत्मविश्वास को नियंत्रण में रखना होगा। किसी बात को लेकर थोड़ी बेचैनी भी हो सकती है। प्रेम में दूरी और संतान को लेकर मन परेशान रहेगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here