Aaj ka Rashifal 27 November 2022: आज दिन रविवार तथा दिनांक 27 नवंबर है। आइए जानते हैं कि आज का दिन सभी 12 राशियों (Zodiac Sign) के लिए कैसा रहेगा ? किसे खुशियां मिलेंगी और किस राशि वाले को मुश्किलों का सामना करना पड़ सकता है?
ग्रहों की स्थिति- राहु मेष राशि में, मंगल वक्री गति से वृषभ राशि, केतु तुला राशि में, सूर्य, बुध व शुक्र वृश्चिक राशि में, चंद्रमा अभी भी धनु राशि में, शनि मकर राशि में और गुरु मीन राशि में गोचर में चल रहे हैं।
मेष । गर्भवती महिलाओं को अपने स्वास्थ्य को लेकर थोड़ा अधिक सावधान रहने की जरूरत है। आप अच्छा पैसा कमा सकते हैं, बशर्ते आप पारंपरिक रूप से निवेश करें। परिवार के सदस्यों के साथ एक सुकून भरे और शांत दिन का आनंद लें। यदि लोग आपके पास समस्या लेकर आते हैं, तो उन्हें अनदेखा करें और उन्हें अपने मन की शांति भंग न करने दें। स्वास्थ्य, संतान और प्रेम की स्थिति मध्यम है।
वृषभः आज का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा। इस राशि के स्टूडेंट्स को आज अच्छी खबर मिल सकती है। परिजनों के साथ अच्छा समय व्यतीत करेंगे। घर में प्रसन्नता का वातावरण रहेगा। इस राशि के लोगों को प्रॉपर्टी डीलर को जमीन की खरीद-फरोख्त दोनों से मुनाफा हो सकता है। स्वास्थ्य मध्य , संतान और प्रेम की स्थिति काफी अच्छी है।
मिथुनः आज यात्रा की स्थिति सुखद और लाभकारी रहेगी। काम के सिलसिले में आप पर जिम्मेदारियों का बोझ बढ़ सकता है। अपने गुस्से पर पूरी तरह काबू रखें। अगर गुस्से पर काबू न रखा जाए तो अपनों के बीच दूरियां आ सकती हैं। प्रेमी-प्रेमिका की मुलाकात हो सकती है।
कर्कः कार्यक्षेत्र में वरिष्ठों के दबाव और घर में कलह के कारण आपको तनाव का सामना करना पड़ सकता है- जिससे काम में आपकी एकाग्रता भंग होगी। मनोरंजन और सौन्दर्य वृद्धि पर आवश्यकता से अधिक समय व्यतीत न करें। यात्रा और शिक्षा से संबंधित कार्य आपकी जागरूकता बढ़ाएंगे। स्वास्थ्य, संतान और प्रेम की स्थिति मध्यम है।
सिंहः आज आपका दिन नई सौगात लेकर आएगा। व्यापार में अचानक लाभ के योग हैं। सहकर्मी आपकी मदद के लिए तैयार रहेंगे। धन कमाने के जो भी अवसर आपको मिलें, उन्हें हाथ से जाने न दें, बल्कि खुलकर अपनाएं। स्वास्थ्य, संतान और प्रेम की स्थिति कुल मिलाकर ठीक है।
कन्याः आज कोई शुभ समाचार मिल सकता है। आज कोई त्यौहार मनाने के लिए तैयार हो जाइए। दोस्तों और रिश्तेदारों का साथ मिलेगा और खूब मौज-मस्ती होगी। अधिक काम करने से बचें और पूरा आराम करें। अपने रिश्तों को समय दें। स्वास्थ्य, संतान और प्रेम की स्थिति काफी अच्छी है।
तुलाः दोस्तों आपको एक खास शख्स से मिलवाएंगे, जो आपकी सोच पर गहरा प्रभाव डालेगा। मजाक में कही गई बातों पर किसी पर शक करने से बचें। अगर आप परिवार के सदस्यों के साथ समय नहीं बिताएंगे तो घर में परेशानी आ सकती है। स्वास्थ्य, संतान और प्रेम की स्थिति काफी अच्छी है।
वृश्चिकः आज आपका दिन शानदार रहेगा। आपके आत्मविश्वास में वृद्धि हो सकती है। कारोबार में आपको उम्मीद से ज्यादा पैसा मिल सकता है। अपनी जरूरी बातों का ध्यान रखने की जरूरत है, जल्दबाजी में कहीं भूल सकते हैं। स्वास्थ्य मध्यम , संतान और प्रेम की स्थिति अच्छी दिखाई दे रही है।
धनुः आज आपके प्रयास सफल होंगे। सम्मान मिलेगा। हर चीज में ईमानदार रहें। पुराने मित्रों व संबंधियों से बातचीत हो सकती है। पति-पत्नी के संबंधों में मधुरता आएगी। स्वास्थ्य, संतान और प्रेम की स्थिति मध्यम है।
मकरः शाम का समय अपने जीवनसाथी के साथ किसी मूवी, थिएटर या रेस्टोरेंट में बिताना आपको शांति देगा और दिमाग को तरोताजा रखेगा। किसी धार्मिक स्थान या रिश्तेदार के यहां जाने की संभावना है। स्वास्थ्य, संतान और प्रेम की स्थिति अच्छी है।
कुंभः आज परिवार में किसी शुभ प्रसंग की रूपरेखा बन सकती है। व्यावसायिक अवसर आपको सुखद यात्रा पर ले जा सकते हैं। सामाजिक स्तर पर आपकी लोकप्रियता बढ़ेगी। इस राशि के जो लोग वकील हैं उन्हें आज किसी मुवक्किल से अच्छा मुनाफा मिल सकता है। गायत्री मंत्र का जाप करें, समाज में आपका मान-सम्मान बढ़ेगा। स्वास्थ्य नगर-गरम, संतान, व्यापार और प्रेम की स्थिति अच्छी है।
मीनः आज आप किसी सामाजिक कार्यक्रम में हिस्सा ले सकते हैं, अचानक धन लाभ के योग भी बन रहे हैं। अधिक पाने के प्रयास में उसे भी खोने से बचें, खर्च अधिक हो सकता है। परिजनों के साथ समय बिताने का मौका मिलेगा। स्वास्थ्य, संतान और प्रेम की स्थिति अच्छी है।
संवाददाताः संतोष कुमार दुबे दिल्लीः बीजेपी के वरिष्ठ नेता एवं मुस्तफाबाद से विधायक मोहन सिंह बिष्ट ने कहा है कि…
संवाददाताः संतोष कुमार दुबे दिल्लीः दिल्ली की सीएम रेखा गुप्ता ने रविवार को कहा कि बीजेपी ने विधानसभा चुनाव के…
स्पोर्ट्स डेस्कः दुबईः क्रिकेट में आज सुपर संडे है। आज चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के ग्रुप स्टेज में सबसे बड़ा मुकाबला…
दिल्ली: AI यानी आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस तकनीक लगातार तेजी से विकसित हो रही है और हर क्षेत्र में अपनी पकड़ बना…
दिल्लीः प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रविवार से यानी 23 से 25 फरवरी तक मध्यप्रदेश, बिहार और असम के तीन दिवसीय दौरे…
दिल्लीः पश्चिमोत्तर भारत के पहाड़ी राज्यों में एक बार फिर मौसम बदला है। केंद्र शासित प्रदेश जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और…