Deprecated: The PSR-0 `Requests_...` class names in the Requests library are deprecated. Switch to the PSR-4 `WpOrg\Requests\...` class names at your earliest convenience. in /home1/prakhndx/public_html/wp-includes/class-requests.php on line 24
आज का राशिफलः किसे मिलेंगी खुशियां और किसके नसीब में है गम, जानें अपने ग्रहों की दशा - Prakhar Prahari
Subscribe for notification

आज का राशिफलः किसे मिलेंगी खुशियां और किसके नसीब में है गम, जानें अपने ग्रहों की दशा

Aaj ka Rashifal 26 November 2022: आज दिन शनिवार तथा 26 नवंबर  2022 है। आइए जानते हैं कि आज का दिन सभी 12 राशियों (Zodiac Sign) के लिए कैसा रहेगा ? किसे खुशियां मिलेंगी और किस राशि वाले को मुश्किलों का सामना करना पड़ सकता है ?

ग्रहों की स्थिति– राहु मेष राशि में, मंगल वृषभ राशि में वक्री गति से चल रहे हैं। केतु तुला राशि में, सूर्य, बुध व शुक्र वृश्चिक राशि में और चंद्रमा का प्रवेश धनु राशि में हो चुका है। मकर राशि में शनि और गुरु मीन राशि में गोचर में चल रहे हैं।

मेष  -संतुष्ट जीवन के लिए अपनी मानसिक दृढ़ता बढ़ाएँ। जो निवेश योजनाएं आपको आकर्षित कर रही हैं, उनके बारे में गहराई से जानने की कोशिश करें- कोई भी कदम उठाने से पहले विशेषज्ञ की सलाह लें। घरेलू मामलों पर तुरंत ध्यान देने की आवश्यकता है। आपकी ओर से की गई लापरवाही महंगी साबित हो सकती है। स्वास्थ्य , प्रेम और संतान की स्थिति मध्यम है।

वृष  – आज आपका दिन अनुकूल रहेगा. आपके मन की इच्छा पूरी होगी। आर्थिक मामलों में लाभ होगा। भविष्य को बेहतर बनाने के लिए नए कदम उठाएंगे। परिस्थितियां आपके पक्ष में रहेंगी। लवमेट के साथ संबंधों में मधुरता आएगी। आपके दिमाग में कुछ बड़े विचार आएंगे। स्वास्थ्य मध्यम, प्रेम और संतान की स्थिति बहुत अच्छी  है।

मिथुन  – आज मिथुन राशि के जातकों के लिए आर्थिक समस्या उत्पन्न हो सकती है. आज का दिन आपको राजकीय सम्मान दिलाएगा। कार्य में प्रगति होगी। पैतृक संपत्ति का लाभ होगा। आपके आत्मविश्वास में वृद्धि देखने को मिलेगी और दाम्पत्य जीवन सुखमय रहेगा। स्वास्थ्य, प्रेम और संतान की स्थिति पहले से बेहतर है।

कर्क – आशावादी बनें और उजले पक्ष को देखें। आपका विश्वास और उम्मीद आपकी इच्छाओं और उम्मीदों के लिए नए दरवाजे खोल देगी। आर्थिक समस्याओं ने रचनात्मक सोचने की आपकी क्षमता को पंगु बना दिया है। आज आपको अपनी बुद्धि और प्रभाव का इस्तेमाल संवेदनशील घरेलू मसलों को सुलझाने में करना चाहिए। स्वास्थ्य पहले से बेहतर प्रेम और संतान की स्थिति मध्यम है।

सिंह  – आज आपका दिन सामान्य रहेगा. आप जिस काम को पूरा करना चाहते हैं उसमें कुछ रुकावटें आ सकती हैं। किसी पुराने मित्र से मिलने उनके घर जा सकते हैं। रिश्तों में सुधार के लिए आज का दिन अच्छा है। पिता के स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखें, उन्हें धूल-मिट्टी और प्रदूषण से बचाएं। स्वास्थ्य, प्रेम और संतान की स्थिति पहले से बेहतर  है।


कन्या – आज आपको अपने जीवन में बड़ी सफलता मिलने के योग बनते नजर आ रहे हैं. खासकर शुक्रवार के दिन प्रेम जीवन में आपको अच्छी सफलता मिल सकती है। लोगों से आपके संबंध अच्छे रहेंगे। यदि किसी काम में परेशानी आ रही है तो आपको बड़ों का सहयोग लेना चाहिए। स्वास्थ्य, प्रेम और संतान की स्थिति ठीक है।

तुला – घर का काम करते समय विशेष सावधानी बरतें. घरेलू सामानों का लापरवाही से इस्तेमाल आपके लिए परेशानी का सबब बन सकता है। अचानक हुए खर्चे आर्थिक बोझ बढ़ा सकते हैं। जीवनसाथी से अनबन के कारण मानसिक तनाव हो सकता है। अनावश्यक तनाव लेने की जरूरत नहीं है। स्वास्थ्य पहले से बेहतर, प्रेम और संतान की स्थिति बहुत अच्छी है।

वृश्चिक- आज का दिन आपके लिए बहुत ही शानदार रहेगा। आज आपके प्रयास पूरी तरह सफल होंगे। मित्रों के साथ मनाएंगे। आपका व्यक्तित्व आकर्षक रहेगा। मानसिक रूप से आप मजबूत रहेंगे। स्वास्थ्य नरम-गरम, प्रेम और संतान की स्थिति ठीक  है।

धनु  – धनु राशि के जातक आज अगर आपने अपने गुस्से पर काबू नहीं रखा तो आप किसी व्यर्थ के विवाद में फंस सकते हैं. जीवनसाथी के कारण मानसिक तनाव बढ़ सकता है। व्यवहार में जल्दबाजी न दिखाएं। अनबन की भी संभावना है। स्वास्थ्य, प्रेम और संतान की स्थिति मध्यम है।

मकर- मनन और आत्मनिरीक्षण लाभकारी सिद्ध होगा। आपकी अवास्तविक योजनाएँ आपके धन में कमी कर सकती हैं। सही समय पर आपकी मदद किसी को बड़ी मुसीबत से बचा सकती है। स्वास्थ्य मध्यम, प्रेम और संतान की स्थिति ठीक  है।

कुम्भ  – आज आपका झुकाव अध्यात्म की ओर रहेगा. किसी धार्मिक कार्यक्रम में शामिल होने की योजना बना सकते हैं। सुख मिलेगा। आप फिट महसूस करेंगे। दिन के अंत तक आपको कोई शुभ समाचार मिल सकता है। स्वास्थ्य, प्रेम और संतान की स्थिति अच्छी है।

मीन  –आज के दिन आपको इस बात का ध्यान रखना होगा कि सरकार विरोधी प्रवृतियों के कारण समस्या उत्पन्न न हो. व्यय की मात्रा में वृद्धि होगी। विवाह के इच्छुक जातकों को जीवनसाथी मिलने की संभावना है। विवाहितों को आज परिवार में पत्नी और पुत्र की ओर से शुभ समाचार प्राप्त होंगे। स्वास्थ्य, प्रेम और संतान की स्थिति ठीक  है।

Delhi Desk

Recent Posts

वेद भौतिक-आध्यात्मिक ज्ञान की निधि व अखिल ब्रह्माण्ड के मूल हैं: भागवत

संवाददाताः संतोष कुमार दुबे, प्रखर प्रहरी दिल्लीः राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के सरसंघचालक डॉ. मोहन भागवत ने वेदों को भौतिक…

2 days ago

भारत बना एशियन चैंपियंस ट्रॉफी का विजेता, पांचवीं बार जीता खिताब जीता, फाइनल में चीन को

स्पोर्ट्स डेस्कः भारत हॉकी एशियन चैंपियंस ट्रॉफी का चैंपियन बन गया है। टीम इंडियान ने मंगलवार को हुए फाइनल मुकाबले…

3 days ago

अगस्त में वाणिज्यक-वस्तु निर्यात में वार्षिक आधार पर 9.3 प्रतिशत की गिरावट

दिल्लीः  देश से वाणिज्यिक वस्तुओं का निर्यात अगस्त 2024 में सालाना 9.3 प्रतिशत घटकर 34.71 अरब डॉलर रहा।  पिछले साल इसी…

3 days ago

आतिशी होंगी दिल्ली की मुख्यमंत्री, सरकार बनाने का दावा पेश किया; भाजपा बोली- मेकओवर से दाग नहीं छुपेंगे

दिल्लीः दिल्ली को नई मुख्यमंत्री मिल गई हैं। आम आदमी पार्टी की नेता आतिशी मार्लेना दिल्ली की नई मुख्यमंत्री होंगी।…

3 days ago

आरएसएस के विजयादशमी कार्यक्रम में शामिल होंगे डॉ. राधाकृष्णन

संवाददाताः संतोष कुमार दुबे नागपुरः विजयादशमी के मौके पर महाराष्ट्र के नागपुर में आयोजित होने वाले राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस)…

4 days ago

मेरा मजाक उड़ाया गया, मैं सरदार की भूमि में पैदा हुआ बेटा, चुपचाप देशहित में नीति बनाने में लगा रहाः मोदी

अहमदाबाद: गुजरात दौरे के दूसरे दिन सोमवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अहमदाबाद के GMDC मैदान में आयोजित भव्य स्वागत समारोह…

4 days ago