खंडवाः कांग्रेस नेता राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा इस समय मध्य प्रदेश में है। आपको बता दें कि आज भारत यात्रा का 78वां दिन है। आज खंडवा के बोरगांव से राहुल ने अपनी यात्रा की शुरुआत की। अब तक 8 किमी चल चुके हैं। मध्यप्रदेश में यात्रा का यह दूसरा दिन है। राहुल के साथ मध्यप्रदेश कांग्रेस के तमाम नेता और उनकी बहन प्रियंका गांधी भी यात्रा में पैदल चल रही हैं। प्रियंका पहली बार इस यात्रा में शामिल हुई हैं। उनके साथ रॉबर्ट वाड्रा और उनके बेटे रेहान वाड्रा भी हैं। कन्हैया कुमार भी यात्रा में चल रहे हैं। इससे पहले सोनिया गांधी एक दिन के लिए यात्रा में शामिल हुई थीं।
राहुल गांधी रुस्तमपुर पहुंच चुके हैं। वे यहां टंट्या भील की जन्मस्थली जाएंगे। यहां जनसभा होगी। इसके बाद डूल्हार के गुरुद्वारा में लंच ब्रेक होगा। यहां से यात्रा छैगांव माखन के लिए चलेगी, वहां नुक्कड़ सभा के बाद दूसरे दिन का सफर खत्म होगा। रात्रि विश्राम खरगोन जिले के खेरदा में होगा। प्रदेश में यात्रा की शुरुआत बुधवार को बुरहानपुर के बोदरली गांव से हुई है। यात्रा 12 दिन में 6 जिलों को नापती हुई 4 दिसंबर को राजस्थान में एंट्री करेगी।
भारत जोड़ों यात्रा मध्यप्रदेश में दूसरे दिन खंडवा जिले के बोरगांव बुजुर्ग से शुरू होकर छैगांव माखन में खत्म होगी। इस यात्रा का सफर करीब 65 किलोमीटर है। इस दूरी को ऐसे समझ सकते हैं कि बोरगांव बुजुर्ग से खेरदा की दूरी 48 किलोमीटर है। वहीं, राहुल गांधी रास्ते में टंट्या भील की जन्मस्थली बडौदा अहीर जाएंगे, जो मेन हाईवे पर रुस्तमपुर से 10 किलोमीटर दूर है। वहीं, यात्रा की वापसी बडौदा अहीर से पंधाना होकर डूल्हार फाटा पर होगी, जो करीब 12 किलोमीटर दूर है।
यानी 21 किलोमीटर का सफर अलग से होगा। इस तरह, डूल्हार से रुस्तमपुर के बीच की 4 किलोमीटर दूरी घटा दें, तो कुल 65 किलोमीटर की दूरी होगी। 65 किलोमीटर की यात्रा में टंट्या भील जन्मस्थली जाने के लिए राहुल गांधी को वाहन से 20 किलोमीटर का सफर (आना-जाना) तय करना पड़ेगा। इसी तरह, छैगांव माखन में खंडवा तिराहे पर देर शाम नुक्कड़ सभा होगी। नुक्कड़ सभा के बाद राहुल गांधी की पदयात्रा यहीं खत्म हो जाएगी। यहां से वाहन में सवार होकर वे 20 किलोमीटर दूर खरगोन जिले में प्रवेश कर खेरदा में रात्रि विश्राम करेंगे। यानी राहुल गांधी 65 किलोमीटर की यात्रा में 23 किलोमीटर ही पैदल चलेंगे। बाकी सफर वाहन में सवार होकर पूरा करेंगे।
संवाददाताः संतोष कुमार दुबे, प्रखर प्रहरी दिल्लीः राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के सरसंघचालक डॉ. मोहन भागवत ने वेदों को भौतिक…
स्पोर्ट्स डेस्कः भारत हॉकी एशियन चैंपियंस ट्रॉफी का चैंपियन बन गया है। टीम इंडियान ने मंगलवार को हुए फाइनल मुकाबले…
दिल्लीः देश से वाणिज्यिक वस्तुओं का निर्यात अगस्त 2024 में सालाना 9.3 प्रतिशत घटकर 34.71 अरब डॉलर रहा। पिछले साल इसी…
दिल्लीः दिल्ली को नई मुख्यमंत्री मिल गई हैं। आम आदमी पार्टी की नेता आतिशी मार्लेना दिल्ली की नई मुख्यमंत्री होंगी।…
संवाददाताः संतोष कुमार दुबे नागपुरः विजयादशमी के मौके पर महाराष्ट्र के नागपुर में आयोजित होने वाले राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस)…
अहमदाबाद: गुजरात दौरे के दूसरे दिन सोमवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अहमदाबाद के GMDC मैदान में आयोजित भव्य स्वागत समारोह…