Deprecated: The PSR-0 `Requests_...` class names in the Requests library are deprecated. Switch to the PSR-4 `WpOrg\Requests\...` class names at your earliest convenience. in /home1/prakhndx/public_html/wp-includes/class-requests.php on line 24
आज का राशिफलः किसे मिलेगा लाभ और किसे होगी हानि, जानें अपने ग्रहों की दशा - Prakhar Prahari
Subscribe for notification

आज का राशिफलः किसे मिलेगा लाभ और किसे होगी हानि, जानें अपने ग्रहों की दशा

Aaj ka Rashifal 23 Nomber 2022: आज दिन बुधवार तथा दिनांक 23 नवंबर 2022  है। आइए जानते हैं कि आज का दिन सभी 12 राशियों (Zodiac Sign) के लिए कैसा रहेगा ? किसे खुशियां मिलेंगी और किस राशि वाले को मुश्किलों का सामना करना पड़ सकता है ?

ग्रहों की दशाः राहु मेष राशि, मंगल वृषभ राशि में वक्री गति से, केतु और चंद्रमा तुला राशि में और सूर्य, बुध व शुक्र वृश्चिक राशि में, शनि मकर राशि में और वक्री गुरु मीन राशि में विराजमान हैं।

मेष : आज का दिन आपके लिए मिले-जुले परिणाम लेकर आएगा। आज शाम के समय आपको अपने व्यापार की किसी महत्वपूर्ण डील के फाइनल होने का इंतजार करना पड़ सकता है, इसलिए यदि आज आपको कोई महत्वपूर्ण फैसला लेना है तो बहुत ही सोच समझ कर लें। आज समाज में शुभ व्यय से आपकी कीर्ति सर्वत्र फैलेगी। परिवार में भी आज किसी मांगलिक कार्यक्रम की चर्चा हो सकती है। आज परिवार में आपको कोई विशेष सम्मान प्राप्त होगा, जिससे आपका मन प्रसन्न रहेगा। प्रेम और संतान की स्थिति मध्यम है।

वृष: आज का दिन आपके लिए अन्य दिनों की अपेक्षा बेहतर रहने वाला है। अगर आज आप अपने व्यापार का स्थान बदलने की योजना बना रहे हैं तो यह आपके लिए फायदेमंद रहेगा। पिछले कुछ समय से चली आ रही समस्याओं का आज आपको समाधान मिलेगा, जिससे आपके पराक्रम में वृद्धि होगी। परिवार में खुशी का माहौल रहेगा और छोटे बच्चे भी आपसे कुछ निवेदन कर सकते हैं। आज आप अपने परिजनों के साथ किसी धार्मिक स्थल की यात्रा पर जाने का विचार भी कर सकते हैं। प्रेम और संतान की स्थिति मध्यम है।

मिथुन: आज का दिन आपके लिए बहुत ही रचनात्मक रहने वाला है। आज आपके दिमाग में कुछ नई व्यवसायिक योजनाएं आएंगी, जिन्हें आप अपने पार्टनर से शेयर कर उन्हें आगे बढ़ाएंगे। नौकरीपेशा जातकों को आज वही काम सौंपा जाएगा, जो उन्हें बेहद प्रिय है, जिसे करने से उनका उत्साह और बढ़ेगा। आज छात्रों को अपने सीनियर्स के साथ मिलकर शिक्षा में आ रही दिक्कतों का समाधान मिलेगा। प्रेम और संतान की स्थिति करीब-करीब ठीक है।

कर्क: आज का दिन आपके लिए सकारात्मक परिणाम लेकर आएगा। लंबे समय से लंबित अपने कार्यों को निपटाने के लिए आप अपने भाई से चर्चा कर सकते हैं। आज आप नौकरी में जो काम हाथ में लेंगे उसे पूरा करने में सफल रहेंगे। रात्रि के समय आप अपने परिजनों के साथ विवाह, जन्मदिन आदि किसी मांगलिक कार्यक्रम में शामिल हो सकते हैं। आज नौकरी और ऑफिस में आपके विचारों का स्वागत होगा। प्रेम और संतान की स्थिति मध्यम है।

सिंह: आज का दिन आपके लिए व्यस्तता भरा रहेगा, फिर भी आज आप धार्मिक कार्यों के लिए कुछ समय निकाल पाएंगे। आज आप किसी परेशान व्यक्ति की मदद के लिए आगे आएंगे, लेकिन आपको इस ओर ध्यान देना होगा, कहीं लोग इसे आपका स्वार्थ न समझें। कार्यक्षेत्र में आज आपके अधिकारी आपके किसी काम में बाधा डालने की कोशिश कर सकते हैं जिससे आपको सावधान रहना होगा। प्रेम और संतान की स्थिति पहले से बेहतर है।

कन्या: आज के दिन भाग्य हर मामले में आपका साथ देता नजर आ रहा है, लेकिन फिर भी आज के दिन आपको अपना काम सोच-समझकर करना होगा और अपने व्यवहार में सतर्कता और सावधानी बनाए रखनी होगी. यदि आज आपके आसपास कोई वाद-विवाद होता है तो आपको उससे दूर ही रहना होगा, नहीं तो वह कानूनी हो सकता है। आज आप जो भी काम करें पूरे आत्मविश्वास के साथ करें, तभी उसमें सफलता मिलेगी। प्रेम और संतान की स्थिति ठीक है।

तुला: आज का दिन आपके लिए शुभ परिणाम लेकर आएगा। आज आप किसी नए प्रोजेक्ट पर काम करने की सोचेंगे तो वह जरूर पूरा होगा। यदि आपकी जमीन जायदाद से जुड़ा कोई पारिवारिक मामला कोर्ट कचहरी में चल रहा है तो उसमें आपको जीत मिल सकती है। आज घर में सुख-समृद्धि बनी रहेगी और दोस्तों का पूरा सहयोग आपको मिलेगा। यदि आपके कार्य व्यवहार से जुड़ा कोई विवाद चल रहा है तो वह भी आज सुलझ सकता है। प्रेम और संतान की स्थिति अच्छी है।

वृश्चिक: आज का दिन आपके लिए सुखद परिणाम लेकर आएगा। आज पूरे दिन आपको लाभ के अवसर प्राप्त होंगे। आज आप अपने परिवार के सभी सदस्यों या दोस्तों के साथ मिलकर किसी पार्टी का आयोजन कर सकते हैं। यदि बहन की शादी में कोई बाधा आ रही थी तो आज किसी रिश्तेदार के सहयोग से वह समाप्त हो जाएगी। परिवार में यदि कोई अनबन चल रही थी तो वह समाप्त होती नजर आ रही है। प्रेम और संतान की स्थिति मध्यम है। प्रेम और संतान की स्थिति मध्यम है।

धनु: आज का दिन आपके प्रभाव और वैभव में वृद्धि का रहेगा। पैसों से जुड़ा कोई भी लेन-देन करने से पहले आपको अपने पिता की सलाह जरूर लेनी चाहिए, नहीं तो आपको परेशानी हो सकती है। आज रोजगार की दिशा में कुछ नए अवसर आपके सामने आएंगे, लेकिन आपको उन्हें पहचानना होगा, तभी आप उनका लाभ उठा पाएंगे। आज आपको अपने पिता के स्वास्थ्य के प्रति सावधान रहना होगा। यदि कोई रोग है तो आज उनके कष्ट बढ़ सकते हैं। प्रेम और संतान की स्थिति मध्यम है।

मकर राशि: आज का दिन आपके लिए सामान्य रहने वाला है। नौकरी के क्षेत्र में किए जा रहे प्रयासों में आज आपको सफलता मिलने के आसार हैं। यदि परिवार में कोई सदस्य विवाह योग्य है तो आज उसके विवाह के लिए अच्छे प्रस्ताव आ सकते हैं। लंबे समय से अटका हुआ काम पूरा होने से आज आप प्रसन्न रहेंगे। यदि आप अपने पिता से कुछ कहेंगे तो उसमें आपको वाणी की मधुरता बनाए रखनी होगी।

कुम्भ राशि: आज का दिन आपको अपने स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहने का है। यदि आज आप किसी सदस्य से जुड़ा कोई फैसला लेते हैं तो बहुत ही सोच समझ कर लें। आज आपके द्वारा किए गए कार्यों की सराहना होगी, जिससे आपका मान-सम्मान बढ़ेगा। यदि जीवन साथी के साथ कोई बाधा आ रही थी तो वह भी आज समाप्त हो जाएगी। आज आप अपने प्रिय के साथ किसी तीर्थ यात्रा पर जाने की योजना बना सकते हैं। प्रेम और संतान की स्थिति मध्यम है।

मीन राशि: आज का दिन आपके लिए मध्यम फलदायी रहेगा। आज आपके घर कोई मेहमान आ सकता है, जिसमें कुछ धन भी खर्च होगा। आज व्यापार में यदि आपको कोई जोखिम उठाना पड़े तो उसका परिणाम आपके लिए लाभदायक रहेगा। आज आपको मधुर व्यवहार से अपनी समस्याओं को दूर करना होगा। यदि आप अपना कोई नया कार्य करते हैं तो उसमें अवश्य ही सफल होंगे। प्रेम जीवन बिता रहे लोगों में आज नई ऊर्जा का संचार होगा। आज भाइयों के साथ संबंधों में मधुरता आएगी। प्रेम और संतान की स्थिति मध्यम है।

 

 

 

 

 

Shobha Ojha

Recent Posts

वेद भौतिक-आध्यात्मिक ज्ञान की निधि व अखिल ब्रह्माण्ड के मूल हैं: भागवत

संवाददाताः संतोष कुमार दुबे, प्रखर प्रहरी दिल्लीः राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के सरसंघचालक डॉ. मोहन भागवत ने वेदों को भौतिक…

3 days ago

भारत बना एशियन चैंपियंस ट्रॉफी का विजेता, पांचवीं बार जीता खिताब जीता, फाइनल में चीन को

स्पोर्ट्स डेस्कः भारत हॉकी एशियन चैंपियंस ट्रॉफी का चैंपियन बन गया है। टीम इंडियान ने मंगलवार को हुए फाइनल मुकाबले…

4 days ago

अगस्त में वाणिज्यक-वस्तु निर्यात में वार्षिक आधार पर 9.3 प्रतिशत की गिरावट

दिल्लीः  देश से वाणिज्यिक वस्तुओं का निर्यात अगस्त 2024 में सालाना 9.3 प्रतिशत घटकर 34.71 अरब डॉलर रहा।  पिछले साल इसी…

4 days ago

आतिशी होंगी दिल्ली की मुख्यमंत्री, सरकार बनाने का दावा पेश किया; भाजपा बोली- मेकओवर से दाग नहीं छुपेंगे

दिल्लीः दिल्ली को नई मुख्यमंत्री मिल गई हैं। आम आदमी पार्टी की नेता आतिशी मार्लेना दिल्ली की नई मुख्यमंत्री होंगी।…

4 days ago

आरएसएस के विजयादशमी कार्यक्रम में शामिल होंगे डॉ. राधाकृष्णन

संवाददाताः संतोष कुमार दुबे नागपुरः विजयादशमी के मौके पर महाराष्ट्र के नागपुर में आयोजित होने वाले राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस)…

5 days ago

मेरा मजाक उड़ाया गया, मैं सरदार की भूमि में पैदा हुआ बेटा, चुपचाप देशहित में नीति बनाने में लगा रहाः मोदी

अहमदाबाद: गुजरात दौरे के दूसरे दिन सोमवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अहमदाबाद के GMDC मैदान में आयोजित भव्य स्वागत समारोह…

5 days ago