Old compass on vintage map with rope closeup. Retro stale

दिल्लीः 23 नवम्बर के नाम भी इतिहास में दर्ज हर तारीख की तरह बहुत सी घटनाएं दर्ज हैं। हालांकि यह एक संयोग ही है कि इस तारीख की ज्यादातर घटनाएं दुखद ही रहीं, फिर चाहे वह 1937 में देश के जाने-माने वैज्ञानिक जगदीश चंद्र बसु का निधन हो या फिर 1996 में इथियोपिया का विमान हादसा।

महान वैज्ञानिक जगदीश चंद्र बसु (जे सी बोस) यह साबित करने वाले पहले व्यक्ति थे कि पौधों में भी भावनाएं होती हैं। भौतिकी, जीवविज्ञान, वनस्पति विज्ञान और पुरातत्व के क्षेत्र में अतुलनीय योगदान देने वाले जगदीश चन्द्र बसु का जन्म 30 नवंबर 1858 को त्कालीन बंगाल के मेमनसिंह नगर के पास स्थित ररौली गांव में हुआ था। यह इलाका अब बांग्लादेश में है। इनके पिता भगवान चंद्र बसु एक डिप्टी मजिस्ट्रेट थे, जो मूल रूप से बंगाल के बिक्रमपुर जिले के रहने वाले थे। भगवान चंद्र सादा जीवन जीने वाले व्यक्ति थे। जगदीश के बाल मन पर उनकी सादगी का काफी प्रभाव पड़ा था। उन्होंने अपनी प्रारम्भिक शिक्षा गांव में ही स्थित एक विद्यालय से प्राप्त की। जहां पर उन्होंने बांग्ला भाषा सीखी। न जगदीश को न ही उनके पिता को अपनी मजिस्ट्रेटी का कोई गुमान नहीं था। गांव के उस स्कूल में जगदीश किसानों, मजदूरों और मछुआरों के बच्चों के साथ पढ़ाई की। पढ़ाई के साथ-साथ वे खेती और दूसरे कामों में घर वालों का हाथ भी बंटाते थे। इसी दौरान जगदीश की रुचि पेड़-पौधों में बढ़ने लगी। वे आसपास के लोगों से पेड़-पौधों से संबंधित सवाल पूछ कर आश्चर्यचकित कर देते थे। उनकी इसी रुचि और जिज्ञासा ने उन्हें दुनिया में फेमस कर दिया। जगदीश चन्द्र बसु रेडियो और सूक्ष्म तरंगों के क्षेत्र में काम करने वाले पहले वैज्ञानिक थे। उन्हीं की वजह से मार्कोनी ने रेडियो का अविष्कार किया।

पौधों में भी जान होती है. उन्हें भी दर्द होता है. उन पर रोशनी और तापमान का असर होता है. यह बताने वाले और ‘फादर और रेडियो साइंस’ के नाम से मशहूर महान वैज्ञानिक जगदीश चंद्र बसु को 23 नवंबर 1937 में 79 साल की उम्र में निधन हुआ था। आइए एक नजर डालते हैं देश और दुनिया में 23 नवंबर को घटित हुईं महत्वपूर्ण घटनाओं पर—

1705 : निकोलस रोवे का प्ले युलिसेस का लंदन में प्रीमियर किया गया।
1808: टूडेला की लड़ाई: फ्रेंच मार्शल लेंस ने स्पैनिश सेना को हराया।
1810: अंग्रेजी अभिनेत्री सारा बूथ ने अपने हॉलीवुड करियर की शुरुआत थिएटर रॉयल, कोवेन्ट गार्डन में की थी।
1848: महिला मेडिकल शैक्षिक सोसाइटी बोस्टन में स्थापित की गयी।
1857 : कोलिन कैंपबेल की अगुवाई में अंग्रेजों ने लखनऊ को क्रांतिकारियों के कब्जे से मुक्त कराया
1863: पहली बार रंगीन फोटो बनाने की प्रक्रिया के लिए पेटेंट दी गयी।
1876: पोर्फिरियो डीआज़ मेक्सिको के राष्ट्रपति बनाये गये।
1890: नीदरलैंड के राजा विलियम तृतीय की मौत हुई।
1890: इटली में पहली बार आम चुनाव हुआ।
1892: लोमानी कांगो के युद्ध में बेल्जियम ने अरब को हराया। युद्ध में करीब 3000 लोग मारे गये।
1909: राइट बंधुओं ने विमानों के उत्पादन के लिए 10 लाख डॉलर की पूंजी से कंपनी की स्थापना की।
1926: आध्यात्मिक गुरु सत्य साईं बाबा का जन्म।
1927: ऑटोमेटेड म्यूजिकल इंस्ट्रुमेंट नाम की कंपनी ने पहला ज्यूक बॉक्स तैयार किया।
1936: फोटो पत्रकारिता में एक अलग पहचान रखने वाली पत्रिका लाइफ का पहला अंक प्रकाशित हुआ।
1937: देश के प्रख्यात भौतिक विज्ञानी, जीवविज्ञानी और पुरातत्वविद् जगदीशचंद्र बसु का निधन।
1946: वियतनाम के हैफ्योंग शहर में फ्रांसीसी नौसेना के जहाज में लगी भीषण आग में 6000 लोग मारे गए।
1967: दक्षिण अफ्रीका के पूर्व बल्लेबाज गैरी कर्स्टन का जन्म हुआ। उनकी कोचिंग में भारतीय टीम ने 2011 में विश्व कप जीता था।
1971: चीन यूएन की सुरक्षा परिषद का सदस्य बना।
1980: इटली में भूकंप के चलते 2600 लोग मारे गये।
1983: देश में पहली बार नयी दिल्ली में राष्ट्रमंडल शिखर सम्मेलन का आयोजन हुआ।
1984: लंदन के व्यस्ततम ऑक्सफोर्ड सर्कस स्टेशन पर आग लगने से क़रीब एक हज़ार लोग तीन घंटे तक धुएं से भरी सुरंग में फंसे रहे।
1990: बीसवीं सदी के सबसे महान लेखकों में शुमार रोल्‍ड डाल का निधन।
1992: आईबीएम ने साइमन, एक हैंडहेल्ड, टचस्क्रीन मोबाइल फोन और पीडीए की शुरुआत की, जिसे पहला स्मार्टफोन माना जाता है।
1996: इथियोपियाई एयरलाइंस के अदीस अबाबा से नौरोबी जा रहे बोइंग 767 विमान का अपहरण। ईंधन कम होने के कारण विमान हिंद महासागर में गिरा।
2005: एलेन जॉनसन सरलीफ ने लाइबेरियन आम चुनाव जीता, जिससे वह अफ्रीका में पहली लोकतांत्रिक रूप से निर्वाचित महिला प्रमुख बनीं।
2001: इस्राइल के एक हेलीकाप्टर ने पश्चिमी तट में एक वाहन पर दो मिसाइल दागकर इस्लामी कट्टरपंथी संगठन हमास के प्रमुख सदस्य महमूद अबु हनौद को मार गिराया।
2002: नाइजीरिया में होने वाली विश्व सुंदरी प्रतियोगिता को वहां की बजाय लंदन में आयोजित करने का फैसला किया गया।
2009: फिलीपींस में 32 मीडियाकर्मियों की हत्या की गयी।
2011: यमन के राष्ट्रपति अली अब्दुल्लाह सालेह ने 33 वर्ष के शासन के बाद इस्तीफा दिया।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here