Deprecated: The PSR-0 `Requests_...` class names in the Requests library are deprecated. Switch to the PSR-4 `WpOrg\Requests\...` class names at your earliest convenience. in /home1/prakhndx/public_html/wp-includes/class-requests.php on line 24
एमपी के बुरहानपुर में बोले राहुल, ऐसा हिंदुस्तान नहीं चाहिए, जहां बीजेपी नफरत, डर और हिंसा फैलाए - Prakhar Prahari
Subscribe for notification

एमपी के बुरहानपुर में बोले राहुल, ऐसा हिंदुस्तान नहीं चाहिए, जहां बीजेपी नफरत, डर और हिंसा फैलाए

बुरहानः कांग्रेस नेता राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा इस समय मध्यप्रदेश में चल रही है। केरल के वायनाड से सांसद राहुल की यात्रा महाराष्ट्र के जलगांव जामोद से सुबह 6 बजे रवाना होकर बुरहानपुर जिले के बोदरली गांव में 7 बजे पहुंची। यहां कार से उतरते ही राहुल का जोरदार स्वागत किया गया। ​​​​​राहुल की आरती उतारी गई और ​​बंजारा लोक नृत्य कलाकार रीना नरेंद्र पवार ने उनके स्वागत में लोक नृत्य की प्रस्तुति दी। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष यहां 11 मिनट भाषण दिया। इससे पहले पूर्व मुख्यमंत्री एवं प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ ने कहा कि यात्रा को सबसे ज्यादा जन समर्थन मध्यप्रदेश में मिलेगा।

राहुल की यात्रा सुबह 10 बजे बुरहानपुर के सेंट जेवियर स्कूल पहुंचेगी। इस दौरान राहुल करीब 7 KM पैदल चलेंगे। यात्रा बुरहानपुर से 10 किलोमीटर दूर है। बुरहानपुर में शाम 4 बजे यात्रा दोबारा शुरू होगी। शाम 7 बजे ट्रांसपोर्ट नगर में सभा होगी। सभा के बाद राहुल गांधी झिरी में रात रुकेंगे।

कांग्रेस नेता राहुल ने कहा, “ये यात्रा हमने कन्याकुमारी में शुरू की थी। जब हमने शुरू की तो विपक्ष के लोगों ने कहा था कि हिंदुस्तान 3600 किमी लंबा है। यह पैदल नहीं किया जा सकता। हम मध्यप्रदेश में आए हैं। यहां 370 किमी चलेंगे। यह तिरंगा हम श्रीनगर में लहराएंगे। इसे कोई नहीं रोक सकता। यह तिरंगा श्रीनगर जाएगा। यात्रा के पीछे 3 लक्ष्य है। सबसे पहला- जो नफरत, हिंसा और डर हिंदुस्तान में फैलाया जा रहा है, उसके खिलाफ यह यात्रा है। देखिए, तरीका क्या है बीजेपी का। सबसे पहले डर फैलाओ। किनके दिल में डर। युवाओं के दिल में डर। कैसे-बेरोजगारी बढ़ाकर। किसानों के दिल में डर। कैसे- सही दाम न देकर। बीमा का पैसा न देकर, कर्जा माफ न कर के। मजदूरों के दिल में डर। मनरेगा का पैसा न देकर। पहले ये डर फैलाते हैं। जब यह डर फैल जाता है, तब हिंसा में बदल देते हैं।“

उन्होंने कहा कि देखिए, हिंसा कोई चीज नहीं होती। हिंसा डर का एक रूप है। जो डरता नहीं वो हिंसा नहीं कर सकता। जो डरता है, वहीं हिंसा करता है। यात्रा का पहला लक्ष्य- किसान, मजदूर और युवा के मन से डर हटाना है। इस हिंदुस्तान में किसी को डरने की जरूरत नहीं है। हम जहां चल रहे हैं, युवाओं से मिल रहे हैं।

इसी बीच मंच से राहुल ने एक बच्चे से नाम पूछा, तो जवाब मिला रूद्रा। इसके बाद राहुल ने सवाल किया, तुम्हारी उम्र क्या है, तो जवाब मिला पांच साल। फिर राहुल ने पूछा बड़े होकर क्या बनोगे, तो बच्चे ने जवाब दिया डॉक्टर। इसके बाद बच्चे को मंच पर लाया गया। राहुल ने बच्चे का हाथ उठाया। उस बच्चे के सपने को लेकर बात की और कहा कि यह बच्चा डॉक्टर बनना चाहता है। आज के हिंदुस्तान में रूदा का सपना पूरा नहीं हो सकता। मैं 70 दिनों से चल रहा हूं। हर प्रदेश में रूदा जैसे बच्चे और युवाओं से मिला। 5 साल, 10 साल के बच्चों और 20 साल के युवाओं से मिलता हूं। कोई डॉक्टर तो कोई इंजीनियर बनाना चाहता है।

कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष ने कहा कि अगर आपको डॉक्टर बनना है तो मोटी फीस देनी होगी। ऐसे में फीस नहीं चुका पाएंगे तो डॉक्टर की जगह पर मजदूर बनेंगे। हम ऐसा हिंदुस्तान नहीं चाहते। बेरोजगारी का हिंदुस्तान हम नहीं चाहते। इस हिंदुस्तान में तीन-चार अरबपति जो सपना देखते हैं, वो पूरा कर पाते हैं। पूरी इंडस्ट्री उनके हाथ में। एयरपोर्ट, कंपनी, रेलवे सब उनके हाथ में। ऐसा हिंदुस्तान हमें नहीं चाहिए। गरीबों का न्याय चाहिए।

इस दौरान राहुल ने लोक कलाकार रीना पवार से भी सवाल किए और पूछा कि जब यूपीए की सरकार थी तो सिलेंडर का क्या रेट थे। तब 400 और अब 12 सौ रुपए। आज पेट्रोल के दाम 100-150 रुपए है। पहले 50 रुपए थे। ये पैसा कहां जा रहा है। तीन-चार उद्योगपतियों के जेब में यह पैसा जा रहा है। खुशी है, एमपी में पहला कदम रखा है। आपके गले मिलेंगे। बातें होंगी। हम 7 घंटे रोज चलते हैं। आज थोड़ी देर हो गई। हम अपनी बात नहीं रखते। मुंह बंद और कान खुले रखते हैं। मन की बात नहीं, आपके मन की बात सुनते हैं। किसानों, युवाओं, व्यापारियों के मन की बात सुनते हैं। दिनभर सुनते हैं। शाम 7 बजे हम अपनी बात रखते हैं। बहुत मजा आएगा। कांग्रेस की कार्यकताओं को थोड़ी थकान होगी। आप देखना लाखों लोग, लाखों युवा, बेरोजगार इस यात्रा में शामिल होंगे। धन्यवाद।

राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा में राहुल के साथ पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह, अरुण यादव, सुरेंद्र सिंह शेरा, जीतू पटवारी सहित मध्यप्रदेश के कई नेता पैदल चल रहे हैं।

Shobha Ojha

Recent Posts

एग्जिट पोल में हरियाणा में 10 साल बाद कांग्रेस की सरकार, जम्मू-कश्मीर में गठबंधन सरकार के आसार

दिल्ली: हरियाणा और जम्मू कश्मीर विधानसभा चुनाव के नतीजे को लेकर विभिन्न एजेन्सियों ने सर्वे किया है। विभिन्न एजेंसियों की…

9 mins ago

10वीं पास उम्मीदवारों के लिए पीएनबीएआरडी में नौकरी पाने का सुनहरा मौका, इतनी मिलेगी सैलरी

दिल्लीः अगर आप 10वीं पास हैं और नौकरी की तलाश कर रहे हैं, तो आपके लिए अच्छी खबर है। नेशनल…

1 hour ago

हम बंटेंगे तो बांटने वाले महफिल सजाएंगेस कांग्रेस का मकसद बांटो और सत्ता में रहो, वे दलित-आदिवासियों को अपने बराबर नहीं समझतेः मोदी

ठाणेः प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शनिवार को महाराष्ट्र के ठाणे में कांग्रेस और विपक्षी दलों पर हमला बोला और कहा कि…

2 hours ago

T-20 World Cup: भारतीय महिला क्रिकेट टीम को मिली करारी शिकस्त, न्यूजीलैंड ने 58 रन से किया पराजित

स्पोर्ट्स डेस्कः भारतीय महिला टीम को टी-20 वर्ल्ड कप में अपने मुकाबले में हार का सामना करना पड़ा। न्यूजीलैंड ने…

5 hours ago

मां दुर्गा के नौ रूप 09 मूल्यों का प्रतीक, अगर ये बातें जिंदगी में उतार लें तो प्रोफेशनल सक्सेस आपके पीछे आएगी

दिल्लीः आज शारदीय नवरात्रि का तीसरा दिन है। आज के दिन मां चंद्रघंटा की पूजा अर्चना की जाती है। आपको…

6 hours ago

इंडिगो एयरलाइन का बुकिंग सिस्टम में गड़बड़ी, चेक-इन करने में परेशानी, देश भर में एयरपोर्ट पर पैसेंजर्स की लगी हैं लंबी कतारें लगीं

दिल्लीः विमानन कंपनी इंडिगो एयरलाइन का नेटवर्क स्लो हो गया है, जिसका बुकिंग सिस्टम और बेवसाइट पर असर पड़ा है।…

6 hours ago