Subscribe for notification
ट्रेंड्स

‘केसरिया तेरा इश्क है पिया’ पर थिरके दिग्विजय सिंह, नरोत्तम बोले,धारदार चाल ऐसी ही बनी रहे आदरणीय

दिल्ली डेस्क, प्रखर प्रहरीः एमपी के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह सुर्खियों में हैं और इसकी वजह है उनका डांस का एक VIDEO, जो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। दिग्गी राजा इस वीडियो में भारत जोड़ो यात्रा के ब्रेक के दौरान ब्रह्मास्त्र मूवी के रोमांटिक गाने ‘केसरिया तेरा इश्क है पिया’ पर डांस करते नजर आ रहे हैं। साथ ही वे शोले मूवी के सॉन्ग ‘ये दोस्ती हम नहीं तोड़ेंगे’ पर भी थिरके। दिग्विजय सिंह डांस पर मध्य प्रदेश के गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने कहा कि धारदार चाल ऐसी ही बनी रहे आदरणीय…।

उधर, दिग्विजय सिंह के बेटे और राघौगढ़ से विधायक जयवर्धन सिंह ने पिता की फिटनेस का राज बताते हुए कहा कि वे 24 घंटे सातों दिन काम करने वाले नेता हैं। वे लगभग 75 साल के हो चुके हैं। उनका राजनीतिक जीवन भी लगभग 50 साल का हो चुका है, लेकिन वे आज भी राघव जी भगवान की कृपा से स्वस्थ हैं। मेहनत कर रहे हैं।

उन्होंने कहा कि हमें लगता है कि जिस व्यक्ति ने साढ़े तीन हजार किलोमीटर की पैदल नर्मदा परिक्रमा की थी और अब फिर वे राहुल गांधी जी के साथ भारत जोड़ो यात्रा में पदयात्रा कर रहे हैं। इसके पीछे की वजह ये है कि वे रोज सुबह उठकर कम से कम एक घंटा योग करते हैं। वे अनुशासन के साथ योग के कई आसन करते हैं। फिर लगभग 20 मिनट पूजा पाठ करते हैं।

चाहे कुछ भी हो जाए, भले वो रात को दो-तीन बजे लौटें, लेकिन सुबह जैसे ही उठते हैं तो अपने रूटीन के अनुसार योगा, ध्यान और पूजा पाठ करते हैं। आमतौर पर वे सुबह 4-5 बजे उठ जाते हैं और डेली रूटीन योगा से शुरू होता है। मेरा मानना है कि उनसे अनुशासन सीखना चाहिए। रात को सोने का कोई तय समय नहीं है, ये तो उस दिन के कार्यक्रमों और दौरों पर निर्भर करता है।

राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा 23 नवंबर को एमपी में प्रवेश कर गई। पहले इसे 20 नवंबर को आना था। बुधवार को महाराष्ट्र के मालेगांव में मध्यप्रदेश के कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ, प्रदेश प्रभारी जेपी अग्रवाल, नेता प्रतिपक्ष डॉ. गोविन्द सिंह, अजय सिंह राहुल, अरुण यादव, कांतिलाल भूरिया ने राहुल गांधी के साथ बैठक की। इसमें तय हुआ कि मध्यप्रदेश में एंट्री के तुरंत बाद 2 दिन का ब्रेक न किया जाए।

मध्यप्रदेश कांग्रेस के नेताओं ने सुझाव दिया कि एमपी में यात्रा पूरे उत्साह के साथ प्रवेश करे। एंट्री करते ही इसमें 2 दिन का ब्रेक होगा तो कार्यकर्ताओं का उत्साह ठंडा पड़ सकता है। लिहाजा यात्रा 23 नवंबर को सुबह बुरहानपुर के बोरदली गांव से शुरू होगी।

उधर, एमपी के गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने दिग्विजय सिंह के डांस वीडियो पर प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि- उनका उमंग भरा डांस और खुशी से दमकता चेहरा, आपकी धारदार चाल ऐसे ही बनी रहे आदरणीय…। बता दें कि कांग्रेस विधायक और पूर्व मंत्री उमंग सिंघार पर रेप केस दर्ज होने के बाद से BJP कांग्रेस नेताओं पर लगातार हमलावर है। नरोत्तम का यह बयान इसी से जोड़कर देखा जा रहा है। दरअसल, दिग्विजय सिंह के साथ उमंग के रिश्तों की खटास भी पुरानी है।

आपको बता दें कि उमंग सिंघार प्रदेश की पूर्व उप मुख्यमंत्री और कांग्रेस की कद्दावर नेत्री जमुना देवी के भतीजे हैं। उमंग ने राजनीति का ककहरा बुआ जमुना देवी से सीखा। राजनीति के जानकार बताते हैं कि जमुना देवी की राजनीतिक क्षेत्र में हमेशा दिग्विजय सिंह से तल्खी बनी रही।

कई मर्तबा जमुना देवी और दिग्विजय सिंह की ठनी, लेकिन फिर भी वे आदिवासी वर्ग में अपनी मजबूत पैठ के चलते कांग्रेस में अहम पदों पर रहीं। उमंग सिंघार भी उनकी राह पर चल रहे हैं। मंत्री रहते हुए उमंग ने दिग्विजय सिंह पर कई गंभीर आरोप लगाए थे। दिग्गी पर उमंग ने शराब और रेत के कारोबार में शामिल होने के आरोप लगाए थे।

उमंग सिंघार का 2019 में सोनिया गांधी को लिखा लेटर सामने आया था। इसमें लिखा था- बड़े ही दुख के साथ आपको यह अवगत कराना पड़ रहा है कि मध्यप्रदेश में कमलनाथ सरकार को पार्टी के ही कद्दावर नेता दिग्विजय सिंह अस्थिर कर स्वयं को मध्यप्रदेश में पावर सेंटर के रूप में स्थापित करने में जुटे हुए हैं। दिग्विजय पर्दे के पीछे से सरकार चला रहे हैं।

Shobha Ojha

Recent Posts

कोलकाता हाईकोर्ट ने मुर्शिदाबाद में केंद्रीय बलों की तैनाती का दिया आदेश, वक्फ कानून के खिलाफ हिंसा में तीन लोगों के मारे जाने की सूचना

कोलकाता: कलकत्ता हाईकोर्ट ने मुर्शिदाबाद के अशांत क्षेत्रों में केंद्रीय बलों की तैनाती का आदेश दिया है। बीजेपी नेता सुवेंदु…

4 hours ago

वक्फ कानून को लेकर पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद में हिंसक झड़प, दो लोगों की मौत, 118 लोग गिरफ्तार, इंटरनेट सेवा बंद

कोलकाता: वक्फ संशोधन कानून को लेकर पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद जिले में भड़की हिंसा की आग बुझने का नाम नहीं…

5 hours ago

UPI downः भारत में उपभोक्ता नहीं कर पा रहे हैं डिजिटल पेमेंट्स

UPI down: भारत में यूपीआई (Unified Payments Interface) उपभोक्ताओं को शनिवार सुबह से दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।…

10 hours ago

सुप्रीम कोर्ट ने राष्ट्रपति के लिए विधेयकों पर निर्णय के वास्ते तय की समय सीमा

दिल्ली: सुप्रीम कोर्ट ने राज्य विधानसभाओं द्वारा पारित विधेयकों के संबंध में बड़ा फैसला सुनाया है और इस संबंध में…

10 hours ago

इन 09 लक्षणों को न करें नजरअंदाज, गंभीर बीमारी के हैं संकते, जाने इलाज और बचाव के तरीके

दिल्लीः अगर आपको बार-बार यूरिन पास करने की समस्या हो रही है, तो आपको थोड़ा सचेत होने की जरूरत है।…

14 hours ago

डेढ़ साल बाद तमिलनाडु में NDA की वापसी, बीजेपी ने AIADMK से मिलाया हाथ, 2026 में पलानीस्वामी होंगे CM फेस

चेन्नईः करीब डेढ़ साल बाद AIADMK एक बार फिर एनडीए में शामिल हो गई है। केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने…

1 day ago