Old compass on vintage map with rope closeup. Retro stale

दिल्लीः जॉन एफ कैनेडी महज 2 साल, 10 महीने और 2 दिन के लिए अमेरिका के राष्ट्रपति रहे, लेकिन आज भी अमेरिका के सबसे लोकप्रिय राष्ट्रपति में से एक माने जाते हैं। जॉन एफ कैनेडी महज 43 साल की उम्र में देश के राष्ट्रपति बने। अमेरिका के सबसे युवा राष्ट्रपतियों की लिस्ट में उनका नंबर दूसरा है। आज के ही दिन 1963 में उनकी हत्या अमेरिका के टैक्सास राज्य के डलास में उस वक्त कर दी गई, जब वे एक ओपन कार से जा रहे थे। कैनेडी को गोली मारने वाला पूर्व मरीन ली हार्वी ओसवाल्ड था। ओसवाल्ड को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया, लेकिन दो दिन बाद ही कैनेडी के एक समर्थक ने ओसवाल्ड की भी हत्या कर दी। इस घटना ने अमेरिका के साथ पूरी दुनिया में खलबली मचा दी थी।

29 मई 1917 में अमेरिका के ब्रुकलिन में जन्मे कैनेडी अपने माता-पिता की 9 संतानों में दूसरे नंबर पर थे। उनके पिता अमेरिका के बेहद सफल लोगों में से एक थे। उनका व्यापार फिल्म इंडस्ट्री से लेकर स्टॉक मार्केट तक, शिप बिल्डिंग से लेकर बैंकिंग तक फैला था। 1938 में कैनेडी के पिता अमेरिका के एम्बेसडर बनकर ब्रिटेन गए, तो 21 साल के कैनेडी उनके सेक्रेटरी के तौर पर वहां गए।

हार्वर्ड यूनिवर्सिटी से पढ़ाई पूरी करने के बाद 1941 में उन्होंने नेवी ज्वॉइन कर ली। उस वक्त दूसरा विश्व युद्ध चल रहा था। युद्ध के दौरान उनके बड़े भाई की मौत हो गई। खुद कैनेडी भी युद्ध के दौरान मरते-मरते बचे थे। 1945 में नेवी छोड़ने के बाद वे राजनीति में आए। बड़े भाई की मौत के बाद परिवार की राजनीतिक विरासत कैनेडी के हाथ में आ गई। 1946 में अपना पहला चुनाव जीतने वाले कैनेडी जीवन में कभी चुनाव नहीं हारे।

डायना हेडन मिस वर्ल्ड बनीं- आज ही के दिन 1997 में भारत की डायना हेडन ने मिस वर्ल्ड का खिताब जीता था। उनका जन्म हैदराबाद में हुआ और उन्होंने ब्रिटेन की रॉयल एकेडमी ऑफ ड्रामेटिक आर्ट में पढ़ाई की थी। मिस वर्ल्ड बनने वाली डायना तीसरी भारतीय महिला थीं। डायना हेडन से पहले 1966 में भारतीय सुंदरी रीता फारिया और फिर 1994 में ऐश्वर्या राय ने यह खिताब जीता था। डायना के बाद तीन और भारतीय महिलाएं मिस वर्ल्ड बन चुकी हैं। 1999 में युक्ता मुखी, 2000 में प्रियंका चोपड़ा और 2017 में हरियाणा की मानुषी छिल्लर ने यह खिताब अपने नाम किया। आइए एक नजर डालते हैं देश और दुनिया में 22 नवंबर को घटित हुईं महत्वपूर्ण घटनाओं पर-

1808: दुनिया की मशहूर ट्रैवल कंपनी ‘थॉमस कुक एंड संस’ के संस्‍थापक थॉमस कुक का जन्‍म।
1830: अंग्रेजों के खिलाफ आजादी की जंग छेड़ने वाली रानी लक्ष्‍मीबाई की सेना की मुख्‍य सदस्‍य झलकारी बाई का जन्‍म।
1864: भारत की प्रथम महिला चिकित्सक रुक्माबाई का जन्‍म हुआ।
1882: भारत के प्रसिद्ध उद्योगपतियों में से एक वालचंद हीराचंद का जन्‍म हुआ।
1920 : हकीम अजमल ख़ान जामिया के पहले चांसलर बने।
1943- द्वितीय विश्वयुद्ध[मृत कड़ियाँ] के दौरान जापान को हराने के लिए अमेरिकी राष्ट्रपति फ्रैंकलिन डेलानो रूज़वेल्ट, ब्रिटिश प्रधानमंत्री विंस्टन चर्चिल और चीनी शासक च्यांग काई शेक के बीच मंत्रणा हुई।
1950: अमेरिका के रिचमंड हिल्स में रेल दुर्घटना में 71 लोगों की मृत्यु हो गई।
1963: अमेरिका के 35वें राष्‍ट्रपति जॉन एफ केनेडी की हत्‍या।
1968: मद्रास राज्य का नाम बदलकर तमिलनाडु करने के प्रस्ताव को लोकसभा से स्वीकृति मिली।
1971: भारत और पाकिस्तान ने एक दूसरे की हवाई सीमाओं का उल्लंघन किया और दोनों देशों के बीच हवाई संघर्ष शुरू हुआ। 11 दिन बाद बांग्लादेश मुक्ति युद्ध शुरू हुआ।
1975 : जुआन कार्लोस स्पेन के राजा बने।
1981- मंगल, शुक्र, शनि, यूरेनस, नेप्च्यून और चंद्रमा एक ही सीध में आये।
1986: ब्‍लेड रनर ऑस्‍कर पिस्‍टोरियस का जन्‍म।
1990: ब्रिटेन की प्रधानमंत्री मार्गरेट थैचर को दूसरी बार पार्टी नेता बनने के चुनाव में कैबिनेट ने समर्थन नहीं दिया। इसके बाद थैचर को प्रधानमंत्री पद से इस्तीफा देना पड़ा।
1997: डायना हेडन विश्व सुंदरी बनीं।
1998 : बांग्लादेश की विवादास्पद लेखिका तसलीमा नसरीन ने ढाका की अदालत में आत्मसमर्पण किया।
2000 : पाकिस्तान तथा ईरान पर संयुक्त राज्य अमेरिका द्वारा प्रतिबंध।
2002: मिस वर्ल्ड प्रतियोगिता के आयोजन के विरोध में नाइजीरिया में भड़के दंगे में सैकड़ों लोग मारे गए।
2005: एंजेला मर्केल जर्मनी की चांसलर बनीं। इस पद पर पहुंचने वाली जर्मनी की पहली महिला थीं मर्केल। वह पिछले 15 साल से इस पद पर हैं।
2012: पाकिस्तान में 6 अलग-अलग जगहों पर हुए हमलों में 37 लोगों की मौत और 93 लोग घायल हुए।
2020: G-20 देशों की दो दिवसीय वर्चुअल समिट खत्म हुई। इसमें सभी के लिए कोरोना वैक्सीन उपलब्ध कराने पर सहमति जताई गई।

 

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here